पिछले कुछ समय में रेट्रीब्यूशन ने काफी ज्यादा आतंक मचाया है। उन्होंने हर एक सुपरस्टार और पूरी मैनेजमेंट के नाम में डीएम करके रख दिया है। सबसे पहले WWE के मिस्ट्री ग्रुप ने रॉ में एंट्री की और चीज़ों को खराब करने की कोशिश की। इसके बाद मिस्ट्री ग्रुप ने स्मैकडाउन में आकर काफी चीज़ें तबाह की। इसके बाद से उनका आतंक जारी है।हर किसी के मन में सवाल है कि आखिर इस ग्रुप के पीछे कौन है। सबके मन में अलग-अलग नाम आ रहे हैं। इस दौरान अबतक किसी भी स्टार पर शक नहीं गया है। हाल ही में द मिज़ शक के दायरे में आए हैं। पिछले दो हफ्ते से द मिज़ रेट्रीब्यूशन द्वारा हुए हमले के दौरान स्मैकडाउन के रोस्टर के साथ नजर नहीं आए। साथ ही वो बाद में एंट्री करते हुए दिखे।The Fiend just bounced and let Strowman get taken down by Retribution. That was a messy and wild start to the show, I dig it. #SmackDown pic.twitter.com/rlGoU4G5SG— Fiending For Followers ‼️ (@Fiend4Follows) August 22, 2020स्मैकडाउन के अंतिम एपिसोड में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला। रेट्रीब्यूशन के आने के बाद अचानक से द मिज़ ने रिंग में मौजूद स्मैकडाउन स्टार्स को जॉइन किया। इस वजह से उनके रेट्रीब्यूशन के लीडर होने पर सवाल उठ रहे हैं। खैर, हम बात करने वाले हैं 3 कारणों के बारे में जिनकी वजह से वो रेट्रीब्यूशन के लीडर हो सकते हैं।3- WWE में अपनी खराब बुकिंग के कारणThe miz is apart of retribution, came way too late to help #SDLive pic.twitter.com/Yn1GJ5O4YR— wrestlingfiend (@wrestlingfiend1) August 22, 2020द मिज़ सालों से WWE के वफादार रहे हैं और वो लगातार पूरी तरह अपना योगदान दे रहे हैं। इसके बावजूद भी उन्हें फिर WWE टाइटल के योग्य नहीं समझा जा रहा। साथ ही उन्हें ज्यादा मौके भी नहीं मिलते। इस चीज़ की वजह से उन्होंने एक नया ग्रुप बनाने का निर्णय लिया हो।अबतक इस ग्रुप का मकसद WWE को बर्बाद करने का रहा है। द मिज़ इस ग्रुप के लीडर के रुप में सामने आकर बता सकते हैं कि वो WWE के व्यवहार से परेशान है। साथ ही उन्होंने कंपनी से बदला लेने के लिए इस ग्रुप को बनाया। ये एक अच्छा स्टोरीलाइन एंगल साबित हो सकता है।ये भी पढ़ें:- 3 चीज़ें जो WWE को मिस्ट्री फैक्शन रेट्रीब्यूशन के साथ करना चाहिए