3 चीज़ें जो WWE को मिस्ट्री फैक्शन रेट्रीब्यूशन के साथ करना चाहिए

मिस्ट्री फैक्शन, रेट्रिब्यूशन
मिस्ट्री फैक्शन, रेट्रिब्यूशन

पिछले कुछ समय से WWE में एक नया ग्रुप अपना धमाका कर रहा है। रॉ के एपिसोड में भी ये सुपरस्टार्स नजर आए थे और स्मैकडाउन में उन्होंने तबाही मचा दी। WWE ने अबतक बताया नहीं है कि इस ग्रुप के पीछे कौन है और इस वजह से इसे मिस्ट्री फैक्शन भी कहा जा रहा था। ग्रुप का नाम रेट्रीब्यूशन है और वो किसी को भी नहीं छोड़ रहे हैं।

WWE में लंबे समय बाद कोई ऐसी टीम आयी है, काफी ज्यादा खतरनाक नजर आ रही है। इस ग्रुप ने कई सारे लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा है। कंपनी के पास एक बढ़िया मौका है कि वो इस ग्रुप को बड़ा और सबसे ज्यादा ताकतवर दिखाए। रेट्रीब्यूशन में कुल 5 सुपरस्टार्स है, जिसमें दो महिला सुपरस्टार्स है।

ये भी पढ़ें:- 5 WWE सुपरस्टार्स जो मिस्ट्री फैक्शन का हिस्सा रह सकते हैं

WWE जरूर ही इस ग्रुप को पुश देगा और उन्हें रेट्रीब्यूशन को पुश देते समय कई सारी गलतियों से बचना होगा। साथ ही कंपनी को कुछ चीज़े जरूर ही इस मिस्ट्री फैक्शन के साथ करनी चाहिए। इसलिए हम बात करने वाले हैं 3 चीज़ों के बारे में जो WWE को रेट्रीब्यूशन के साथ करनी चाहिए।

3- WWE को उन्हें थोड़े समय तक अनडिफिटेड ही रखना होगा

हर कोई इस नए ग्रुप से प्रभावित है और उन्हें अच्छा करते हुए देखना चाहता है। ऐसे में अगर WWE उन्हें शुरुआत के कुछ महीनों में ही कमजोर दिखा देगा तो शायद ये सुपरस्टार्स सफल नहीं होंगे।

द शील्ड काफी ज्यादा सफल हुई थी, क्योंकि उन्हें शुरुआत में हराना काफी ज्यादा कठिन थी और वो लंबे समय तक किसी से नहीं हारे थे। उन्हें कुछ ऐसा ही रेट्रीब्यूशन के साथ भी करना होगा। उन्हें कम से कम 2021 तक जरूर अनडिफिटेड रहना होगा और इसके बाद वो अपनी छाप छोड़ सकते हैं। इस ग्रुप के सदस्यों को भी लंबे समय तक मास्क के पीछे ही रहना चाहिए, इससे सस्पेंस बढ़ेगा।

ये भी पढ़ें:- 5 बातें जो WWE ने इस हफ्ते Smackdown के जरिए इशारों-इशारों में बताई

2- रेट्रीब्यूशन से WWE को नए सुपरस्टार्स निकालना चाहिए

द शील्ड ने मेन रोस्टर पर डेब्यू किया था और लंबे समय तक साथ रहे थे। इस वजह से वो अपनी पहचान बनाने में सफल रहे थे। इसके बाद वो सिंगल्स स्टार के रूप में भी WWE में सफल रहे।

कुछ ऐसा ही WWE को यहां भी करना चाहिए। WWE लंबे समय तक ग्रुप को आगे बढ़ाकर सुपरस्टार्स का कद ऊँचा कर सकता है। इसके बाद ये सुपरस्टार्स अलग होकर टॉप स्टार्स बन सकते हैं।

1- WWE को उन्हें कॉमेडी से दूर रखना होगा

कुछ समय पहल अकीरा टोजावा अपने नए ग्रुप को लेकर आए थे और लग रहा था कि उनका निंजा ग्रुप खतरनाक साबित हो सकता है। खैर, ऐसा नहीं हुआ और ये ग्रुप कॉमेडी सैगमेंट में उपयोग होने लग गया।

WWE को ये गलती रेट्रिब्यूशन के साथ नहीं करनी चाहिए। इस ग्रुप को WWE ने ताकतवर दिखाना चाहिए और उन्हें किसी भी तरह से कॉमेडी सीन्स में उपयोग नहीं करना चाहिए।

ये भी पढ़ें:-WWE SmackDown के बाद फैंस को रोमन रेंस की आई याद, ट्विटर पर दी अनोखी प्रतिक्रियाएं

Quick Links