Roman Reigns: WWE SmackDown के आखिरी एपिसोड में अनडिस्प्यूटेड यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस (Roman Reigns) की वापसी देखने को मिली। वापसी के बाद उन्होंने प्रोमो देकर द ब्लडलाइन (The Bloodline) के अगले ट्राइबल चीफ के बारे में बात की। एक वक्त ऐसा लगा कि वो जिमी उसो (Jimmy Uso) को अपना पद देना चाहते हैं।हालांकि, रेंस ने जल्द ही साफ कर दिया कि वो सोलो सिकोआ को अगले ट्राइबल चीफ के रूप में देखना चाहते हैं। उन्होंने काफी सोच-समझकर यह बयान दिया है। इस आर्टिकल में हम ऐसे 3 कारणों का जिक्र करने वाले हैं कि क्यों रोमन रेंस WWE में जिमी उसो के बजाए सोलो सिकोआ को अगला ट्राइबल चीफ बनाना चाहते हैं।3- WWE सुपरस्टार Jimmy Uso ने अतीत में Roman Reigns को धोखा दिया था View this post on Instagram Instagram Postसैमी ज़ेन के ब्लडलाइन से बाहर होने के बाद जिमी उसो ने इस फैक्शन को तोड़ने की नींव रखी थी। उन्होंने ही अपने भाई जे उसो को रोमन रेंस के खिलाफ किया था। इसके बाद इन दोनों भाइयों ने ब्लडलाइन छोड़ दी थी। जिमी ने SummerSlam 2023 में जे को धोखा देने के बाद एक बार फिर इस हील फैक्शन के लिए काम करना शुरू कर दिया।भले ही, रोमन रेंस को जिमी उसो के एक बार फिर ब्लडलाइन का हिस्सा बनने से कोई समस्या नहीं है लेकिन ऐसा लग रहा है कि उनका जिमी से भरोसा उठ चुका है। शायद यही कारण है कि रोमन ने जिमी के बजाए सोलो सिकोआ को अपना उत्तराधिकारी चुना है। अब यह देखना रोचक होगा कि सिकोआ को कब ट्राइबल चीफ बनाया जाता है।2- WWE Superstar Solo Sikoa एक गंभीर कैरेक्टर हैं View this post on Instagram Instagram Postसोलो सिकोआ द ब्लडलाइन में मौजूद सबसे गंभीर कैरेक्टर हैं। सोलो को जो भी जिम्मेदारी मिली है उसे वह अच्छी तरह निभाते हुए आए हैं और रोमन रेंस को अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन बनाए रखने में उनका अहम योगदान रहा है। अगर सिकोआ को ट्राइबल चीफ का पद मिलता है तो संभावना ज्यादा है कि वो इस जिम्मेदारी को भी अच्छे से निभाएंगे।पॉल हेमन ने इस रोल के लिए एंफोर्सर को तैयार करना भी शुरू कर दिया है। हेमन अक्सर ही WWE टीवी पर सोलो सिकोआ की तारीफ करते रहते हैं और शायद उन्होंने ही रोमन रेंस को सोलो को अगला ट्राइबल चीफ बनाने का आईडिया दिया है। याद दिला दें, रेंस WWE में पॉल के साथ आने के बाद ही खुद को ट्राइबल चीफ के रोल में ढाल पाए थे।1- WWE में भविष्य में Solo Sikoa से धोखा मिलने के खतरे को टालने के लिए View this post on Instagram Instagram Postसोलो सिकोआ द ब्लडलाइन के एंफोर्सर हैं और वो अब तक रोमन रेंस के लिए बेहतरीन काम करते हुए दिखाई दिए हैं। WWE टीवी पर कुछ मौकों पर संकेत दिए जा चुके हैं कि सोलो ट्राइबल चीफ का पद पाने के लिए रेंस को धोखा दे सकते हैं। द ब्लडलाइन लीडर को भी इस चीज़ का आभास हो चुका है।शायद यही कारण है कि उन्होंने इस खतरे को टालने के लिए सोलो सिकोआ को अगला ट्राइबल चीफ बनाने का फैसला कर लिया है। यही नहीं, रोमन रेंस ने सोलो सिकोआ को एक्नॉलेज भी किया था। यह चीज़ दर्शाती है कि रोमन किसी भी हाल में सोलो को ब्लडलाइन के खिलाफ होते हुए नहीं देखना चाहते हैं। वैसे भी, सिकोआ के ब्लडलाइन छोड़ने की स्थिति में इस फैक्शन की ताकत आधी हो जाएगी।