3 कारण क्यों WWE Superstar Spectacle 2023 का मेन शो के बजाए लाइव इवेंट के रूप में आयोजन कराने वाली है 

भारत में लंबे समय बाद किसी WWE इवेंट का आयोजन होने वाला है
भारत में लंबे समय बाद किसी WWE इवेंट का आयोजन होने वाला है

WWE Superstar Spectacle: WWE अब से करीब दो हफ्तों बाद भारत में सुपरस्टार स्पेक्टेकल (Superstar Spectacle) 2023 का आयोजन करने वाली है। इससे पहले साल 2021 में पहली बार Superstar Spectacle का आयोजन किया गया था और इसे टीवी पर प्रसारित भी किया गया था। हालांकि, इस बार WWE Superstar Spectacle का लाइव इवेंट के रूप में आयोजन कराने वाली है।

देखा जाए तो फैंस के लिए यह अच्छी खबर नहीं है और इस इवेंट को टीवी पर लाइव प्रसारित नहीं किया जाएगा। इस आर्टिकल में हम ऐसे 3 कारणों का जिक्र करने वाले हैं कि क्यों WWE Superstar Spectacle 2023 का मेन शो के बजाए लाइव इवेंट के रूप में आयोजन कराने वाली है।

3- WWE शायद अभी भारतीय दर्शकों को प्रीमियम लाइव इवेंट के लिए तैयार नहीं मानती है

किसी भी प्रीमियम लाइव इवेंट को सफल बनाने में एरीना में मौजूद दर्शकों का अहम योगदान होता है। अगर किसी प्रीमियम लाइव इवेंट के दौरान क्राउड से बेहतरीन रिएक्शन नहीं मिलता है तो शो देखने का मजा किरकिरा होता है। WWE को अभी इस बात का ठीक तरह से अंदाजा नहीं है कि उनके शो के दौरान भारतीय दर्शकों से किस प्रकार की प्रतिक्रिया मिलेगी।

शायद यही कारण है कि WWE ने भारत में होने जा रहे Superstar Spectacle 2023 का लाइव इवेंट के रूप में आयोजन कराने का फैसला किया है। अगर इस इवेंट के दौरान भारतीय क्राउड से जबरदस्त रिएक्शन मिलता है तो संभव है कि WWE आने वाले समय में भारत में प्रीमियम लाइव इवेंट कराने का फैसला कर सकती है।

2- WWE Superstar Spectacle 2023 में ज्यादातर Raw सुपरस्टार्स ही हिस्सा लेने वाले हैं

WWE ने कई साल पहले ही Raw और SmackDown के लिए अलग-अलग प्रीमियम लाइव इवेंट्स का आयोजन कराना बंद कर दिया था। अब हर प्रीमियम लाइव इवेंट में इन दोनों ही ब्रांड्स के सुपरस्टार्स एक साथ हिस्सा लेते हैं। वहीं, Superstar Spectacle 2023 की बात की जाए तो इसमें अधिकतर Raw सुपरस्टार्स ही हिस्सा लेने वाले हैं।

शायद यही कारण है कि Superstar Spectacle 2023 का मेन शो के बजाए प्रीमियम लाइव इवेंट के रूप में आयोजन किया जाने वाला है। बता दें, WWE का इस इवेंट को कराने के पीछे मुख्य मकसद भारत में अपनी लोकप्रियता बढ़ाना है। हालांकि, अगर Superstar Spectacle 2023 का लाइव प्रसारण होता तो WWE को बेहतर तरीके से भारत में अपनी लोकप्रियता बढ़ाने में मदद मिलती।

1- WWE के लिए दो प्रीमियम लाइव इवेंट्स के मैचों को एक साथ बिल्ड करना काफी मुश्किल होता

WWE भारत में Superstar Spectacle का आयोजन 8 सितंबर को कराने वाली है। इससे ठीक पहले 2 सितंबर (भारत में 3 सितंबर) को Payback 2023 का आयोजन किया जाएगा। अगर Payback की तरह Superstar Spectacle 2023 भी प्रीमियम लाइव इवेंट होता तो WWE के लिए इन दोनों इवेंट्स के मैचों को एक साथ बिल्ड करना काफी मुश्किल होता।

Superstar Spectacle 2023 के लाइव इवेंट होने की वजह से ही WWE ने अभी तक इस शो के लिए एक भी मैच का ऐलान नहीं किया है। हालांकि, यह खुलासा जरूर हो चुका है कि इस इवेंट में जॉन सीना मैच लड़ने वाले हैं। देखा जाए तो Superstar Spectacle के करीब होने के बावजूद अभी भी भारतीय फैक्शन इंडस शेर (जिंदर महल, वीर महान & सांगा) को WWE टीवी से दूर रखा जा रहा है।

Quick Links

App download animated image Get the free App now