WWE में पिछले कुछ दिनों से एक नए मिस्ट्री फैक्शन (नया ग्रुप) ने धमाका मचा रखा है। द रेट्रीब्यूशन ने डेब्यू करते हुए खतरनाक तबाही मचाते हुए पूरी रिंगसाइड एरिया को तहस-नहस कर दिया। उनकी ऐसी एंट्री WWE के हर फैंस के लिए काफी चौंकाने वाली है।
ये भी पढ़ें: 3 बड़ी गलतियां जो WWE को SummerSlam 2020 में डॉमिनिक के डेब्यू में नहीं करनी चाहिए
रेट्रीब्यूशन ग्रुप हर हफ्ते शो में आकर तोड़-फोड़ और सुपरसटार्स को निशाना बना रही है। ऐसे में रोस्टर पर मौजूद बाकी सुपरस्टार्स उनसे निपटने का प्लान बना रहे हैं। किसी को जरा भी आइडिया नहीं है कि इस रेट्रीब्यूशन ग्रुप का आखिर मकसद क्या है और इसमें कौन शामिल है।
इस हफ्ते हुए रॉ के एपिसोड में बैकस्टेज सुपरस्टार्स रेट्रीब्यूशन से बचने का तरीक खोज रहे थे। इस दौरान ड्रू मैकइंटायर और सैथ रॉलिंस की भी वहां एंट्री होती है। फिलहाल यह देखना दिलचस्प होगा कि रोस्टर पर मौजूद अन्य सुपस्टार्स रेट्रीब्यूशन से निपटने के लिए क्या करते हैं।
रेट्रीब्यूशन ग्रुप के मेंबर्स को लेकर कई तरह से कयास लगाए जा रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी इसकी चर्चा काफी चल रही है लेकिन अभी तक इस बात का पता नहीं चल पाया है कि रेट्रीब्यूशन के मेंबर आखिर हैं कौन। कुछ फैंस का कहना यह भी है कि रेट्रीब्यूशन में पूर्व WWE सुपरस्टार्स शामिल हो सकते हैं।
इस ऑर्टिकल में हम WWE से निकाले गए उन 3 सुपरस्टार्स के बारे बात करेंगे जो रेट्रीब्यूशन फैक्शन का हिस्सा हो सकते हैं।
3. पूर्व WWE सुपरस्टार रूसेव
इस साल WWE ने कई सुपरस्टार्स को कंपनी से रिलीज कर दिया था जिसमें रूसेव का निकलना सबसे ज्यादा चौंकाने वाली बात थी। किसी भी फैंस को यह उम्मीद नहीं थी कि रूसेव को कंपनी से निकाल दिया जाएगा।
रूसेव की गिनती कंपनी के उन सुपरस्टार के रूप में होती है जिन्होंने कम मौके मिलते हुए भी खुद को साबित किया है। उनकी रिंग स्किल किसी से छिपी हुई नहीं है। फिलहाल रूसेव ने WWE से निकलने के बाद कोई दूसरी कंपनी ज्वाइन नहीं की है। ऐसे में फैंस के साथ हमें भी इस बात की संभावना लग रही है कि WWE शायद उन्हें वापस लेकर आना चाहती है।
इन सारी चीजों को देखने के बाद यह कहना गलत नहीं होगा कि रूसेव रेट्रीब्यूशन ग्रुप के मेंबर हो सकते हैं। अगर वास्तव में ऐसा होता है तो फिर यह फैंस के लिए एक और चौंकाने वाली बात होगी।