Richest WWE Wrestlers: WWE में आकर नाम बनाना बहुत बड़ी बात है। रेसलिंग की दुनिया की सबसे तगड़ी कंपनी में आने का सपना सभी रेसलर देखते हैं। हालांकि, यह सौभाग्य हर किसी को प्राप्त नहीं हो पाता है। WWE में स्टार्स की चमक के साथ उनकी कमाई भी बढ़ती जाती है। कुछ दिग्गजों ने तो कंपनी के बाहर जाकर भी जबरदस्त काम किया और अपने लिए खूब संपत्ति इकट्ठा की। विंस मैकमैहन (Vince McMahon) द्वारा तैयार की गई इस कंपनी की बदौलत कई लोगों ने अपने सपने पूरे किए हैं। इस आर्टिकल हम आपको WWE इतिहास के उन 3 अमीर रेसलर्स के बारे में बताएंगे जिनकी नेटवर्थ आपको हैरान कर देगी।
#3 WWE दिग्गज जॉन सीना के पास है खूब पैसा
जॉन सीना को WWE में कभी भी नाकामी नहीं मिली। शुरुआत से ही उन्होंने अपने काम से सभी का दिल जीता। 21 साल बेबीफेस रहने के बाद हाल ही में उन्होंने हील टर्न लिया है। WWE में सीना की किस्मत भी बढ़िया रही। साल दर साल कंपनी द्वारा उन्हें मिलने वाले पैसे में भी इजाफा किया गया। पिछले कुछ सालों में सीना ने हॉलीवुड से भी खूब पैसा कमा लिया है।
WWE में सीना का मौजूदा समय में रिटायरमेंट टूर चल रहा है। जबरदस्त काम वो कर रहे हैं। जॉन की नेटवर्थ 80 मिलियन डॉलर (करीब 7 अरब) है। अब सोच सकते हैं कि उन्होंने कितने बड़े मुकाम हासिल किए होंगे। उन्हें हमेशा उनकी मेहनत का फल मिला।
#2 WWE के हेड ऑफ क्रिएटिव हैं ट्रिपल एच
ट्रिपल एच का इस लिस्ट में नाम आना स्वाभाविक है। मौजूदा समय में वो WWE के हेड ऑफ क्रिएटिव हैं लेकिन कुछ साल पहले तक रिंग में उनका तगड़ा एक्शन भी दिखता था। द गेम ने एक रेसलर के रूप में खूब नाम बनाया और इसके जरिए उन्होंने बढ़िया पैसा भी कमाया।
ट्रिपल एच की कमाई साल दर साल बढ़ती ही जा रही है। उनकी नेटवर्थ इस समय 250 मिलियन डॉलर (करीब 21 अरब) है। ट्रिपल एच ने विंस मैकमैहन की बेटी स्टेफनी मैकमैहन से शादी की। इस वजह से भी उनकी कमाई का लेवल सातवें आसमान पर पहुंचा है।
#1 WWE दिग्गज द रॉक ने हॉलीवुड में भी जमाया अपना सिक्का
रेसलिंग की दुनिया के सबसे चर्चित व्यक्ति द रॉक हैं, जिन्होंने अपनी मेहनत के बलबूते पर कई मुकाम हासिल किए। रॉक ने पहले WWE में अपना दम दिखाया और ढेर सारा पैसा भी कमाया। उसके बाद उन्होंने हॉलीवुड में कदम रखा और वहां के बादशाह बन गए। दुनिया में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले एक्टर्स की लिस्ट में रॉक का नाम सबसे ऊपर आता है।
द रॉक की नेटवर्थ इस समय 800 मिलियन डॉलर (करीब 68 अरब) है। इस आंकड़े को देखकर किसी का भी सिर चकरा सकता है। रॉक की कमाई अभी रूकने वाली नहीं है। आगे जाकर इसमें और ज्यादा इजाफा होने वाला है।