3 हैरान करने वाली चीजें जो WWE में Solo Sikoa हेड ऑफ द टेबल बनने के बाद कर सकते हैं

WWE सुपरस्टार सोलो सिकोआ अब ट्राइबल चीफ हैं
WWE में क्या सोलो सिकोआ का अलग रूप देखने को मिलेगा?

Things can be done by Solo Sikoa: WWE के इस हफ्ते का स्मैकडाउन (SmackDown) एपिसोड बेहद शानदार तरीके से शुरू हुआ। इसके पहले सैगमेंट में ही पॉल हेमन (Paul Heyman) और द ब्लडलाइन (The Bloodline) रिंग में आ गए। पॉल ने कहा कि रोमन रेंस (Roman Reigns) के वापस आने तक सोलो सिकोआ (Solo Sikoa) ट्राइबल चीफ की कुर्सी संभालेंगे।

सोलो ऐसे रेसलर हैं जिनका एक अलग ही चेहरा हमें रोमन रेंस के जाने के बाद से देखने को मिला है। अब उनको नया ओहदा और उसके कारण कई ताकत प्राप्त हो गई हैं। ऐसे में वह इसका इस्तेमाल करके SmackDown में हैरान करने वाली चीजें करने का प्रयास करेंगे। आइए नजर डालते हैं उन तीन हैरान करने वाली चीजों पर जो सोलो सिकोआ हेड ऑफ द टेबल के तौर पर कर सकते हैं।

#3 WWE सुपरस्टार्स पर अटैक करके अपने ग्रुप को और डॉमिनेटिंग बनाने की कोशिश करेंगे सोलो सिकोआ?

केविन ओवेंस की लड़ाई काफी समय से सोलो सिकोआ और द ब्लडलाइन से चल रही है। उन्होंने SmackDown के हालिया एपिसोड में भी इनपर हमला किया था। अब सोलो ट्राइबल चीफ हैं तो ऐसे में वह अपना दबदबा बनाने की कोशिश करेंगे। इसके लिए सबसे आसान तरीका है कि वह बाकी सुपरस्टार्स पर हमला करें ताकि उनका ग्रुप डॉमिनेटिंग लगे।

टामा टोंगा और टांगा लोआ के रूप में उनके पास ऐसे रेसलर्स हैं जो किसी को भी चोटिल कर सकते हैं। जब सोलो कहीं से भी जाएंगे तो वह यह चाहेंगे कि लोग उनसे डरें। यह ऐसा तरीका है जिसका इस्तेमाल करके लोगों के मन में भय पैदा किया जा सकता है। वह चाहेंगे कि उनका ग्रुप सबपर काबू पा ले लेकिन क्या वह ऐसा कर पाने में सफल होंगे यह देखने वाली बात होगी।

#2 WWE दिग्गज पॉल हेमन को और टॉर्चर किया जाएगा?

रोमन रेंस के ट्राइबल चीफ वाले समय के दौरान पॉल हेमन कभी घबराए हुए नहीं दिखते थे। उनकी स्थिति तबसे बदल गई है जबसे WrestleMania XL की नाईट 2 में रेंस अपनी अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप को कोडी रोड्स के हाथों हार गए थे। उसके बाद से वह रिंग से दूर हैं जबकि सोलो सिकोआ ने द ब्लडलाइन की कमान संभाल ली है।

पॉल हेमन तबसे ही घबराए हुए रहते हैं और हर पल इस समय के खत्म होने का इंतजार करते हैं। अब चूंकि खुद हेमन ने उन्हें ट्राइबल चीफ की जगह पर रखा है तो ऐसे में जब उनपर टॉर्चर बढ़ेगा तो वह किसी से शिकायत करने भी नहीं जा सकते हैं। ऐसा इसलिए संभव है क्योंकि सोलो को लोगों को तंग करने में मजा आता है। वैसे इससे स्टोरी काफी अच्छी बनेगी जो बढ़िया है।

#1 अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियन कोडी रोड्स को चैलेंज कर सकते हैं सोलो सिकोआ

सोलो सिकोआ भले ही रोमन रेंस के वापस आने तक ट्राइबल चीफ हों लेकिन वह भी चाहेंगे कि अपने इस पद को और अच्छा दिखाने के लिए उनके पास एक चैंपियनशिप हो। यह वही चैंपियनशिप हो सकती है जिसे द बिग डॉग पहले हार चुके हैं। रोड्स इस समय Clash at the Castle में अपनी चैंपियनशिप को एजे स्टाइल्स के खिलाफ आई क्विट मैच में डिफेंड करने वाले हैं।

इसके बाद सोलो इस टाइटल के लिए दावेदारी दे सकते हैं। वह इसको जीतेंगे या नहीं यह कोई नहीं जानता लेकिन इस स्टोरी से एंटरटेनमेंट होगा यह तय है। फैंस भी जानते हैं कि जब भी इस तरह की स्टोरी होती है तो उसके बाद किसी बेबीफेस की वापसी और एंट्री होगी। अगर ऐसा होता है और रोमन रेंस वापस आते हैं तो उसके कारण जो रिएक्शन होगा वह देखने लायक होगा।

Quick Links

Edited by मयंक मेहता
App download animated image Get the free App now