3 सुपरस्टार्स जिन्हें WWE में Paul Heyman द्वारा Roman Reigns से अलग होने के बाद मैनेज किया जा सकता है

WWE
रोमन रेंस को जल्द मिल सकता है धोखा (Photo: WWE.com)

Stars Can Become Paul Heyman Next Client: WWE में किसी भी सुपरस्टार को टॉप पर पहुंचना है तो उसे पॉल हेमन के साथ जुड़ जाना चाहिए। द अंडरटेकर, सीएम पंक, ब्रॉक लैसनर और रोमन रेंस (Roman Reigns) आज किसी परिचय का मोहताज नहीं हैं। साल 2020 में रोमन के साथ हेमन आए। रेंस ने इसके बाद कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। 1316 दिन तक वो चैंपियन रहे। उनकी सफलता के पीछे हेमन का ही सबसे बड़ा हाथ रहा। आने वाले महीनों में अब रेंस और हेमन का साथ छूट सकता है। इसकी संभावनाएं धीरे-धीरे बनाईं जा रही हैं। इस आर्टिकल में हम उन तीन सुपरस्टार्स की बात करेंगे जिन्हें रेंस से अलग होने के बाद हेमन मैनेज कर सकते हैं।

Ad

#3 WWE सुपरस्टार सीएम पंक के साथ आ सकते हैं पॉल हेमन

Ad

Raw के पिछले हफ्ते के एपिसोड में रोमन रेंस ने सीएम पंक और सैथ रॉलिंस पर हमला किया। इस दौरान पंक के प्रति हेमन की इमोशनल भावना देखी गई। WrestleMania 41 में रेंस, पंक और रॉलिंस के बीच मुकाबला लगभग तय लग रहा है।

मेगा इवेंट में रोमन को धोखा देकर पंक के साथ हेमन जा सकते हैं। वैसे भी दोनों के बीच एक फेवर बचा है, जिसका खुलासा होना अभी बचा है। मौजूदा स्टोरी को देखकर लग रहा है कि आगे जाकर पंक को ही हेमन मैनेज कर सकते हैं।

#2 WWE में ब्रॉन ब्रेकर को मिल सकता है पॉल हेमन का साथ

Ad

ब्रॉन ब्रेकर ने मेन रोस्टर में अपने प्रदर्शन से बता दिया है कि वो बहुत कुछ कर सकते हैं। कंपनी भी उन्हें फ्यूचर स्टार के रूप में ही देख रही है। मौजूदा समय में उनका दूसरा इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप रन चल रहा है।

ब्रेकर जैसे दमदार स्टार को अगर पॉल हेमन का साथ मिल जाए तो फिर मजा आ जाएगा। ब्रेकर आसानी से सफलता के शिखर पर पहुंच सकते हैं। WWE द्वारा ये प्लानिंग की जा सकती है। रोमन रेंस के बाद ब्रेकर को मैनेज करते हुए हेमन दिखाई दे सकते हैं।

#1 रोमन रेंस के बाद स्टैफनी वकेर से जुड़ सकते हैं WWE हॉल ऑफ फेमर

Ad

NXT सुपरस्टार स्टैफनी वकेर को भी बहुत जल्द मेन रोस्टर में बुलाया जा सकता है। पिछले साल कंपनी के साथ जुड़ने के बाद अब वो टॉप स्टार बन चुकी हैं। हाल ही में उन्होंने WWE NXT Roadblock 2025 के मेन इवेंट में इतिहास रच दिया। वकेर शो के अंत में डबल चैंपियन बनीं।

मेन रोस्टर में वकेर के आने के तुरंत बाद अगर उन्हें हेमन का साथ मिल जाएगा तो उनकी किस्मत खुल सकती है। वकेर में टॉप का सुपरस्टार बनने की पूरी काबिलियत है। वो आने वाले समय में कंपनी को अच्छा बिजनेस दे सकती हैं।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications