Stars Who Can Return Raw: WWE Royal Rumble 2025 समाप्त हो गया है। अब सभी की नज़रें Raw के एपिसोड पर टिकी हैं। एडम पीयर्स ने शो को लेकर कुछ बड़े ऐलान कर दिए हैं। मेंस और विमेंस रॉयल रंबल मैच के विजेता भी रेड ब्रांड में नज़र आएंगे। इसके अलावा एलिमिनेशन चैंबर (Elimination Chamber) के लिए क्वालीफाइंग मैच स्टार्ट होंगे। कंपनी द्वारा कुछ स्टार्स की वापसी भी कराई जा सकती है। ऐसा हुआ तो फिर शो बहुत ही जबरदस्त हो जाएगा। इस आर्टिकल में हम उन तीन सुपरस्टार्स की बात करेंगे जो Royal Rumble के बाद Raw के पहले एपिसोड में वापसी कर तहलका मचा सकते हैं।
#3 WWE Raw में बैकी लिंच की हो सकती है वापसी
सभी ने सोचा था कि विमेंस रॉयल रंबल मैच में बैकी लिंच वापसी करेंगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इस बात से जरूर फैंस को गुस्सा आया होगा। कंपनी ने उन्हें बड़े मुकाबले के लिए बुक नहीं किया था। खैर ट्रिपल एच और उनकी टीम का कुछ और प्लान हो सकता है।
बैकी लिंच आगामी रेड ब्रांड के एपिसोड में आकर सभी को बड़ा तोहफा दे सकती हैं। ऐसा होने की पूरी संभावनाएं नज़र आ रही हैं। उनकी वापसी का ये सही समय भी है क्योंकि रोड टूर WrestleMania 41 की ऑफिशियल शुरूआत हो गई है।
#2 WWE Royal Rumble 2025 में ओमोस की नहीं हुई वापसी
कुछ हफ्ते पहले ओमोस ने WWE में अपनी वापसी का ऐलान किया था। इसके लिए उन्होंने GHC टैग टीम चैंपियनशिप भी छोड़ दी थी। तब सभी को लगा कि उनका जलवा मेंस रॉयल रंबल मैच में देखने को मिलेगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ।
ओमोस अब Raw में आकर फैंस को खुश कर सकते हैं। WWE ने उनके लिए कुछ ना कुछ बढ़िया प्लान जरूर बनाया होगा। 2024 उनके लिए बिल्कुल भी अच्छा नहीं रहा था। WWE टीवी पर वो बहुत कम बार नज़र आए।
#1 WWE रिंग में टायलर बेट की हो सकती है वापसी
हाल ही में PWInsider की रिपोर्ट में कहा गया था कि टायलर बेट इंजरी से उबर चुके हैं और जल्द ही वापसी कर सकते हैं। बेट की एंट्री आगामी Raw के एपिसोड में हो सकती है। पिछले साल जुलाई में एक मैच के दौरान इंजरी का सामना उन्हें करना पड़ा था।
बेट बहुत ही शानदार इन-रिंग परफॉर्मर हैं। उन्होंने मेन रोस्टर में पीट डन के साथ मिलकर अच्छा काम किया था। आगे जाकर वो WWE में और बढ़िया कार्य कर सकते हैं। वैसे ट्रिपल एच ने उन्हें रेड ब्रांड के शो के लिए जरूर बुक करना चाहिए।