WWE का Royal Rumble विजेता को लेकर बड़ा ऐलान, Raw में दिखेगा जलवा, Elimination Chamber की उठेगी गूंज

WWE
Raw को लेकर हुईं बड़ी घोषणाएं (Photo: WWE.com)

Adam Pearce Makes Major Announcement: WWE Royal Rumble 2025 खत्म हो गया है। शार्लेट फ्लेयर ने विमेंस और जे उसो (Jey Uso) ने मेंस रॉयल रंबल मैच जीता। दोनों को WrestleMania 41 में चैंपियनशिप मैच लड़ने का मौका मिल गया है। कंपनी अब आगे बढ़ना चाहती है और Raw के जनरल मैनेजर एडम पीयर्स ने कुछ बड़े ऐलान भी कर दिए हैं। इंस्टाग्राम पर वीडियो के जरिए पीयर्स ने आगामी रेड ब्रांड को लेकर फैंस को अहम जानकारी प्रदान की।

Ad

Royal Rumble के बाद अब ऑफिशियल तौर पर रोड टू WrestleMania शुरू हो गया है। वहीं WWE का अगला बड़ा प्रीमियम लाइव इवेंट Elimination Chamber है, जिसका आयोजन 1 मार्च को होने वाला है। एडम पीयर्स ने खुलासा किया है कि एलिमिनेशन चैंबर के लिए क्वालीफाइंग मैच इस हफ्ते Raw में स्टार्ट होंगे। ये बहुत बड़ी बात उन्होंने बताई है। इसका मतलब साफ है कि रेड ब्रांड में अब तगड़ा एक्शन देखने को मिलेगा।

एडम पीयर्स ने अपडेट देते हुए कहा,

Royal Rumble की रात काफी शानदार थी। आप सभी का धन्यवाद। जे उसो और शार्लेट फ्लेयर को बधाई। दोनों ने WrestleMania के मेन इवेंट के लिए अपना टिकट पक्का कर लिया है। मैं इस बात का ऐलान करता हूं कि जे और शार्लेट दोनों Raw में लाइव रहेंगे। Elimination Chamber के लिए एक महीने से कम का समय बचा है। इसके तहत क्वालीफाइंग मैच भी रेड ब्रांड में शुरू होंगे।
Ad

WWE सुपरस्टार जे उसो ने Royal Rumble मैच में किया कमाल

जे उसो ने अपने करियर में पहली बार रॉयल रंबल मैच जीता है। इस बार उन्हें WWE ने तगड़ा पुश दिया है। हालांकि, उनके जीतने की उम्मीदें बहुत कम थी। जॉन सीना और सीएम पंक जीत के लिए फेवरेट माने जा रहे थे। जे के लिए पिछला एक साल अच्छा रहा है। फैंस का उन्हें जबरदस्त समर्थन प्राप्त है। शायद इस वजह से ही कंपनी ने उन्हें लेकर बड़ा कदम उठाया। जे ने रंबल मैच में 20वें नंबर पर एंट्री की थी। उन्होंने करीब 37 मिनट रहकर 3 सुपरस्टार्स को एलिमिनेट किया। अंत में जे ने दिग्गज जॉन सीना को बाहर कर सफलता हासिल की। ये उनके लिए बहुत ही खास मोमेंट था।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications