3 WWE Superstars जो Roman Reigns की वापसी पर उनका साथ दे सकते हैं

WWE रिंग में रोमन रेंस की वापसी कब होगी?
WWE रिंग में रोमन रेंस की वापसी कब होगी?

Roman Reigns: WrestleMania XL में रोमन रेंस (Roman Reigns) को कोडी रोड्स (Cody Rhodes) के खिलाफ अपनी अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप गंवानी पड़ी थी। कहा जा रहा है कि अब वो एक लंबे ब्रेक के बाद वापसी करेंगे। ऐसा लग रहा है कि उन्हें द ब्लडलाइन से बाहर कर दिया गया है क्योंकि उनकी हार के बाद सोलो सिकोआ ने सभी नियम बदल दिए हैं।

SmackDown के लेटेस्ट एपिसोड में सिकोआ ने कहा कि WrestleMania में मिली हार का परिणाम भुगतना पड़ता है। सिकोआ का फोकस इस दौरान जिमी उसो के ऊपर था। जिमी को भी मेनिया में जे उसो के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। टामा टोंगा ने फिर अचानक आकर जिमी के ऊपर हमला कर दिया था। सिकोआ ने भी जिमी की हालत खराब की। इस दौरान पॉल हेमन ने रेंस को कॉल करना चाहा लेकिन सोलो ने उनका फोन तोड़ दिया।

सिकोआ ने टोंंगा को द ब्लडलाइन में रिक्रूट किया है, जिसका मतलब है कि रेंस को कुछ अन्य सुपरस्टार्स के साथ कंपनी में वापसी के लिए मजबूर होना पड़ सकता है। अगर रेंस को लेकर ऐसी स्थिति आएगी तो फिर वो वापसी के समय अपने साथ कुछ सुपरस्टार्स को ला सकते हैं। इस आर्टिकल में हम उन 3 सुपरस्टार्स के बारे में बात करेंगे जो रेंस के साथ वापसी कर सकते हैं।

#3 WWE रिंग में रोमन रेंस के साथ जैकब फाटू नज़र आ सकते हैं

रिपोर्ट के अनुसार जैकब फाटू ने WWE के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन कर लिया है। कई फैंस को लगा था कि ब्लू ब्रांड में द ब्लडलाइन के साथ वो डेब्यू करेंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ। टामा टोंगा ने सभी को चौंकाते हुए ब्लडलाइन ज्वाइन कर ली। अब सवाल खड़ा होता है कि फाटू के लिए प्लान क्या होगा और वो कहां फिट बैठेंगे।

रोमन रेंस को अगर अपने ही परिवार के खिलाफ लड़ने के लिए मजबूर किया जाएगा तो फिर फाटू उनके साथ आ सकते हैं। वो सोलो सिकोआ को अच्छी टक्कर दे सकते हैं। रेंस की वापसी और फाटू को ब्लडलाइन में शामिल करना कंपनी का बहुत बड़ा कदम होगा। जैकब को भी इसके बाद आगे बढ़ने में आसानी होगी।

#2 WWE सुपरस्टार जे उसो

सोलो सिकोआ की थोड़ी बहुत बगावत के बाद अब चीजें काफी मजेदार हो गई हैं। ऑनलाइन कुछ पोस्टर भी सामने आ रहे हैं, जिसमें पुरानी ब्लडलाइन और नई ब्लडलाइन की टक्कर दिखाई जा रही है। इसका मतलब है कि जे उसो भी फैक्शन में शामिल हो सकते हैं। वो सिकोआ द्वारा ज्वाइन कराए गए किसी भी रेसलर को टक्कर दे सकते हैं।

जिमी के ऊपर भी सिकोआ और टामा ने हमला कर दिया है। कहा जा रहा है कि जे और जिमी का अब रीयूनियन हो सकता है। आने वाले समय में रोमन रेंस, जिमी उसो और जे उसो एक ही ब्रांड में शामिल हो सकते हैं। तीनों एक साथ आकर अपने परिवार के लिए फाइट कर सकते हैं।

#1 WWE स्टार जिमी उसो

जिमी उसो के ऊपर भी अब सभी की नजरें टिकी होंगी। सिकोआ ने उन्हें द ब्लडलाइन से बाहर कर दिया है। ऐसा लग रहा है कि जिमी अगले कुछ हफ्तों तक शो में नज़र नहीं आएंगे। अगर वो कुछ हफ्तों के लिए दूर जाते हैं तो फिर ये देखना दिलचस्प होगा कि क्या वो रोमन रेंस के साथ वापसी करेंगे या नहीं।

रोमन रेंस की जानकारी के हिसाब से जिमी उसो अभी तक ब्लडलाइन का हिस्सा हैं। ब्लू ब्रांड के एपिसोड में सिकोआ ने जिमी के ऊपर हुए हमले को रेंस को नहीं बताने दिया था। उन्होंने हेमन का फोन छीनकर तोड़ दिया था। इस हिसाब से देखा जाए तो रोमन उन्हें वापस लाना चाहेंगे। रेंस कह सकते हैं कि ये उनकी अपनी ब्लडलाइन है और द उसोज़ इसका हिस्सा हैं।

Quick Links

Edited by PANKAJ
App download animated image Get the free App now