हाल ही में WWE ने आधिकारिक रूप से एक ड्रीम मैच की घोषणा की है, जो WWE के दो दिग्गज रैसलर्स के बीच होने वाला है। इन दो रैसलर्स का नाम है द अंडरटेकर और गोल्डबर्ग। 7 जून को होने वाले शो सुपर शोडाउन में हमें गोल्डबर्ग बनाम अंडरटेकर का मैच देखने को मिलेगा।
WWE इस मैच को बहुत लंबे समय के बाद करवा रही है, इस मैच को लगभग एक दशक पहले ही हो जाना था। दोनों ही रैसलर्स ने अपने रैसलिंग स्टाइल से कई सारे फैंस बनाए हैं।
अंडरटेकर और गोल्डबर्ग के मैच में सबसे बड़ा सवाल है कि क्या ये दोनों रैसलर्स अब इतनी उम्र में अच्छा मैच दे पाएंगे?
इसलिए हम बात करने वाले हैं 3 आँकड़ों के बारे में जो यह सिद्ध करते हैं कि द अंडरटेकर और गोल्डबर्ग बीच मैच करवाना बुरा विचार है।
3. क्या गोल्डबर्ग अब लंबे मैच लड़ पाएंगे?
![à¤à¥à¤²à¥à¤¡à¤¬à¤°à¥à¤](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/54237-15578586125875-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/54237-15578586125875-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/54237-15578586125875-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/54237-15578586125875-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/54237-15578586125875-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/54237-15578586125875-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/54237-15578586125875-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/54237-15578586125875-800.jpg 1920w)
इस समय सबके दिमाग में यही सवाल है कि इन दोनों दिग्गजों के बीच कितना लंबा मैच चल सकता है? गोल्डबर्ग ने जब से 2016 में WWE में वापसी की है, तब से उन्होंने बहुत छोटे मैच लड़े हैं।
गोल्डबर्ग हर बार की तरह इस मैच में अंडरटेकर की जल्दी से धुनाई करके मैच को जल्दी खत्म नहीं कर सकते। अंडरटेकर की उम्र काफी ज्यादा है और अगर गोल्डबर्ग इतनी जल्दी उनपर अटैक करके मैच खत्म करने की कोशिश करेंगे तो शायद अंडरटेकर को इंजरी भी हो सकती है।
उन्हें अंडरटेकर के साथ थोड़ा लंबा मैच लड़ना पड़ेगा जिससे दोनों ही रैसलर्स को थोड़ा आराम भी मिल जाएगा और इन दोनों दिग्गजों के बीच मैच भी हो जाएगा।
गोल्डबर्ग के लिए लंबा मैच देना बहुत मुश्किल होगा क्योंकि उन्होंने लगभग एक दशक से भी ज्यादा समय से लंबे मैच नहीं लड़े है। इससे यह बात तो साफ होती है कि शायद WWE का इस मैच को बुक करना गलती थी।
WWE News in Hindi, RAW, SmackDown के सभी मैच के लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं।
2. दोनों की उम्र को अगर मिला दे तो 100 का आंकड़ा पार है
![Legends](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/9ecc5-15578585075733-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/9ecc5-15578585075733-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/9ecc5-15578585075733-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/9ecc5-15578585075733-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/9ecc5-15578585075733-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/9ecc5-15578585075733-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/9ecc5-15578585075733-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/9ecc5-15578585075733-800.jpg 1920w)
द डैडमैन अंडरटेकर की उम्र 54 साल है वहीं गोल्डबर्ग की उम्र 52 साल है। दोनों की उम्र का कुल योग 106 साल है। इन दोनों के बीच यह ड्रीम मैच काफी लंबे समय बाद आया।
हमने पिछले पेज पर भी इस बारे में बात की थी की गोल्डबर्ग लंबे मैच नहीं लड़ सकते हैं। अंडरटेकर की सर्जरी के बाद से वह पहले जैसे नहीं रहे हैं, अब उन्हें मैच लड़ने में भी तकलीफ होती है।
शायद यही वह कारण है की उनके मैच लंबे होते है। 90 के दशक में भी काफी सारे फैंस WCW लैजेंड बनाम WWE लैजेंड का मैच देखना चाहते थे लेकिन उस समय को बीते 20 साल से भी ज्यादा हो गए हैं। WWE ने इस मैच में बहुत देर कर दी, क्योंकि दोनों के लिए इस उम्र में मैच लड़ना कठिन है।
1. गोल्डबर्ग लगभग 2 सालों के बाद रिंग में उतरने वाले हैं
![Goldberg vs undertaker](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/b454f-15578584440255-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/b454f-15578584440255-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/b454f-15578584440255-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/b454f-15578584440255-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/b454f-15578584440255-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/b454f-15578584440255-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/b454f-15578584440255-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/b454f-15578584440255-800.jpg 1920w)
गोल्डबर्ग ने रैसलमेनिया 33 में ब्रॉक लैसनर के खिलाफ WWE में अपना अंतिम मैच लड़ा था, जिसमें उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। किसी को नहीं पता है कि वह अभी किस बॉडी शेप में है और वह दो साल पहले तक जिस प्रकार से ताकत का प्रदर्शन करते थे क्या अभी भी वह उस ही प्रकार से रैसलिंग कर पाएंगे।
गोल्डबर्ग ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर फ़ोटो डाली जिसमें साफ दिख रहा है कि ट्रेनिंग कर रहे हैं। हम आशा करते हैं कि वह सुपर शोडाउन से पहले अपने रैसलिंग करियर के सबसे अच्छे शेप में हो और रिंग में भी पहले जैसी फुर्ती से काम करें।
ये भी पढ़े:- गोल्डबर्ग के साथ मैच लड़ना चाहता है रोमन रेंस का पुराना दुश्मन