3 शर्तें जो Roman Reigns WWE SummerSlam 2023 में Jey Uso के खिलाफ मैच के चैलेंज को स्वीकार करते हुए जोड़ सकते हैं

Ujjaval
WWE दिग्गज रोमन रेंस और जे उसो का मैच हो सकता है
WWE दिग्गज रोमन रेंस और जे उसो का मैच हो सकता है

Roman Reigns vs Jey Uso: WWE समरस्लैम (SummerSlam 2023) लिए फैंस काफी उत्साहित हैं। इस शो में रोमन रेंस (Roman Reigns) और जे उसो (Jey Uso) के बीच मैच होने की अफवाह काफी समय से है। आपको बता दें कि जे ने ट्राइबल चीफ को मैच के लिए चैलेंज कर दिया है।

रोमन रेंस अगले हफ्ते SmackDown में वापसी करने वाले हैं। वो यहां जे द्वारा मिले चैलेंज को स्वीकार कर सकते हैं और एक बड़ी शर्त भी जोड़ सकते हैं। इसलिए इस आर्टिकल में हम 3 शर्तों के बारे में बात करने वाले हैं, जो रोमन रेंस, जे उसो के चैलेंज को स्वीकार करते हुए मैच में जोड़ सकते हैं।

3- WWE दिग्गज Roman Reigns रख सकते हैं Jey Uso के खिलाफ Hell in a Cell मैच की शर्त

youtube-cover

रोमन रेंस और जे उसो के बीच पहले Hell in a Cell मैच देखने को मिल चुका है। यह मैच बेहतरीन साबित हुआ था। इस मैच में रेंस ने जिमी उसो पर हमला करते हुए जे उसो को हार मानने के लिए मजबूर किया था। रोमन रेंस एक बार फिर इतिहास दोहरा सकते हैं और Hell in a Cell मैच का प्रस्ताव रख सकते हैं।

जे उसो 2020 में हुए Hell in a Cell मैच को याद करके कमजोर पड़ सकते हैं। इसी चीज़ का फायदा रेंस को SummerSlam 2023 में मिल सकता है। यह स्टोरीलाइन एंगल के हिसाब से अच्छा विकल्प रहेगा। रेंस और उसो के बीच इस मैच को बुक करने से सोलो सिकोआ के दखल देने के चांस कम हो जाएंगे।

2- कोई इंटरफेरेंस नहीं होगी

रोमन रेंस के मैचों में अमूमन द उसोज़ और सोलो सिकोआ ने इंटरफेयर करके उनकी मदद की है। जे उसो को यह बात अच्छे से पता है। इसी वजह से जब उन्होंने रोमन रेंस के खिलाफ लड़ने का चैलेंज रखा था, तो उन्होंने इस बात पर जोर दिया था कि वो ट्राइबल चीफ के खिलाफ वन ऑन वन नज़र आना चाहते हैं।

रोमन अगले SmackDown के एपिसोड में इस बात को सामने रख सकते हैं। वो जे उसो के सामने शर्त रख सकते हैं कि सोलो सिकोआ और पॉल हेमन दोनों ही रिंगसाइड से बैन रहेंगे, ताकि वो और जे एक-दूसरे पर गुस्सा निकाल पाएं। फैंस जरूर जे और रोमन के बीच बिना इंटेरफेरेंस के साथ सिंगल्स मैच देखना चाहेंगे। ऐसे में रेंस इस शर्त को जोड़ सकते हैं।

1- हारने वाला सुपरस्टार परिवार छोड़ देगा

रोमन रेंस और जे उसो दोनों ही अपने परिवार के सबसे सफल स्टार्स में गिने जाते हैं। रोमन हमेशा ही यह बात बोलते आए हैं कि उनके लिए परिवार सबसे पहले है। अभी द ब्लडलाइन में चल रही दुश्मनी भी इसी चीज़ पर आधारित है कि आखिर परिवार का लीडर कौन हैं। रोमन रेंस और जे उसो दोनों इस पद को हासिल करना चाहेंगे।

दोनों अब एक-दूसरे के नीचे काम करना पसंद नहीं करेंगे। ऐसे में किसी एक को हमेशा के लिए परिवार छोड़ना होगा। रेंस मैच के लिए मिली चुनौती को स्वीकार करते हुए यही शर्त जोड़ सकते हैं। वो ऐलान कर सकते हैं कि दोनों के SummerSlam मैच मे जिसकी हार हुई, वो हमेशा के लिए परिवार से अलग हो जाएगा। इससे मैच का रोमांच दोगुना हो जाएगा।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications