3 सुपरस्टार्स जिन्हें WWE छोड़ने के बाद ज्यादा सफलता मिली

प्रो रेसलिंग की दुनिया में WWE का बहुत बड़ा नाम है। WWE चेयरमैन विंस मैकमैहन ने इस कंपनी को आगे बढ़ाने के लिए बहुत मेहनत की है। और लगभग हर सुपरस्टार्स यहां पर आकर परफॉर्म करना चाहता है। कई रेसलर्स WWE में आए और गए। कई रेसलर्स ने समय से पहले WWE से रिटायरमेंट ले लिया। कुछ लोगों ने कई अलग कारणों से कंपनी को छोड़ दिया। वैसे WWE में हर किसी सुपरस्टार को सफलता नहीं मिलती है। क्योंकि यहां पर किस सुपरस्टार को पुश दिया जाएगा ये विंस मैकमैहन के हाथ में ही होता है। लेकिन कई रेसलर्स ऐसे है जो WWE में नहीं बल्कि यहां से निकलकर बड़े स्टार बन गए।

Ad

कोडी रोड्स

Enter caption

WWE में जब कोडी रोड्स थे तो हर कोई उनका नाम नहीं जानता था लेकिन जब वो WWE से बाहर आए तो आज पूरी दुनिया उन्हें जानती है। WWE में मिड कार्ड रेसलर के तौर पर कोडी ने काफी शानदार प्रदर्शऩ किया। WWE ने कोडी रोड्स का सही तरह से इस्तेमाल नहीं किया। अगर कोडी को पुश दिया जाता तो वो बहुत बड़े सुपरस्टार बन जाते लेकिन ऐसा नहीं हुआ। कोडी को भी ये बात पता चल गई और WWE को उन्हें छोड़ दिया। यहां से जाने के बाद NJPW में उन्होंने काम किया और नाम कमाया। WWE ने कई ऑफर इन्हें दिए लेकिन वो वापस नहीं आए। इस समय AEW के टॉप सुपरस्टार कोडी रोड्स हैं।

Ad

एजे स्टाइल्स

Enter caption

एजे स्टाइल्स WWE में आऩे से पहले ही काफी प्रसिद्ध रेसलर बन चुके थे।एजे स्टाइल्स भी अपने रेसलिंग करियर के शुरुआती चरण में ही WWE में दिखे थे। एजे स्टाइल्स ने इसस पहले TNA और NJPW में अपने टैलेंट को निखारा था। यहां बुलेट क्लब का लीडर बनकर एजे स्टाइल्स ने काफी नाम कमाया। एजे स्टाइल्स WWE में दोबारा आने से पहले ही स्टार बन चुके थे। WWE में हमेशा फैंस द्वारा उन्हें समर्थन मिलता है। WWE में आज के समय में वो बड़े सुपरस्टार हैं।

Ad

ये भी पढ़ें: 3 WWE सुपरस्टार्स जो ब्रॉक लैसनर से फाइट नहीं करना चाहते और 3 जिनके खिलाफ ब्रॉक लैसनर नहीं लड़ना चाहते

मैट हार्डी

Enter caption

जॉब सीकर के तौर पर मैट हार्डी ने WWE में काम करना शुरू किया था। मिड कार्ड डिवीजन में काफी अच्छा काम मैट हार्डी ने किया। मैट ने काफी मेहनत यहां पर की लेकिन सफलता नहीं मिली। WWE हमेशा मिड कार्ड में ही मैट हार्डी को देखता था। इसके बाद मैट हार्डी TNA चले गए। यहां जाने के बाद उन्हें काफी सफलता मिला और काफी नाम कमाया। प्रो रेसलिंग की दुनिया में फिर उनका बड़ा नाम हो गया था। WWE में भी उन्होंने वापसी फिर की थी। फिलहाल वो AEW में अपना सिक्का चला रहे हैं।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications