3 WWE के बड़े सुपरस्टार्स जिन्होंने रोमन रेंस को कई बार ढेर किया 

Ankit
रोमन रेंस
रोमन रेंस

WWE का सबसे बड़ा सुपरस्टार इस वक्त कोई है तो वो रोमन रेंस हैं। हालांकि कोविड-19 की महामारी के कारण पूर्व चैंपियन ने ब्रेक लेने का फैसला किया। रेसलमेनिया 36 में उनको मौका दिया गया था कि वो यूनिवर्सल चैंपियन बने लेकिन नाम वापस लेने से प्लान को अलग तरीके से पेश किया गया।

Ad

रोमन रेंस वो सुपरस्टार हैं जो लॉकर रुम के लीडर हैं। नए सुपरस्टार्स को आगे बढ़ाने के लिए हार का स्वाद भी चख लेते हैं। रोमन रेंस को वैसे कम लोग WWE में हरा पाए हैं लेकिन यहां हम उन 3 बड़े सुपरस्टार्स के बारे में बात करने वाले हैं जिन्होंने रोमन रेंस को कई बार हराया है।

WWE के पूर्व चैंपियन ब्रॉक लैसनर

ब्रॉक लैसनर
ब्रॉक लैसनर

ब्रॉक लैसनर उन रेसलर्स में आते हैं जो किसी को भी हरा सकते हैं। हालांकि रेसलमेनिया 36 की हार के बाद से ब्रॉक WWE टीवी से गायब है। रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर की दुश्मनी काफी अच्छी रही थी। माना जा रहा था कि ब्रॉक को रोमन रेंस रेसलमेनिया में हरा देंगे लेकिन ऐसा नहीं हो सकता । समरस्लैम में रोमन रेंस ने ब्रॉक लैसनर को हराकर हिसाब बराबर किया था। खैर, यहां हम ब्रॉक लैसनर की जीत की बात करने वाले हैं।

Ad

द बीस्ट ब्रॉक लैसनर 2 बार रोमन रेंस को WWE में हरा चुके हैं। ब्रॉक लैसनर ने रेसलमेनिया 34 में रेंस को हराया था। इसके अलावा वह सऊदी अरब के ग्रेटेस्ट रॉयल रंबल पीपीवी में भी रोमन रेंस को ढेर कर चुके हैं।

WWE के यूनिवर्सल चैंपियन ब्रॉन स्ट्रोमैन

ब्रॉन स्ट्रोमैन
ब्रॉन स्ट्रोमैन

वैसे ब्रॉन स्ट्रोमैन और रोमन रेंस काफी अच्छे दोस्त हैं लेकिन रिंग में इनकी दुश्मनी काफी जबरदस्त रही हैं। फिलहाल ब्रॉन स्ट्रोमैन इस वक्त WWE के यूनिवर्सल चैंपियन हैं। कहा जा रहा है कि रोमन रेंस वापसी के बाद स्ट्रोमैन के खिलाफ फ्यूड में जाएंगे।

Ad

ब्रॉन स्ट्रोमैन के शानदार करियर की शुरुआत रोमन रेंस के साथ दुश्मनी के दौरान हुई थी। स्ट्रोमैन ने ग्रेट बॉल्स ऑफ फायर पीपीवी में रेंस को एक एम्बुलेंस मैच में हराया था। इसके अलावा वह पेबैक 2017 में भी रेंस को हरा चुके हैं। स्ट्रोमैन ने 2017 में ही रेंस को स्टील केज और लास्ट मैन स्टैंडिंग मैच में हराया था। इसके अलावा भी स्ट्रोमैन और रेंस की दुश्मनी देखने को मिली है। दोनों ही सुपरस्टार तगड़े हैं और उम्मीद करते हैं कि इन दोनों की दुश्मनी फिर से स्मैकडाउन में एक बार फिर देखने को मिले।

WWE के पूर्व चैंपियन सैथ रॉलिंस

सैथ रॉलिंस
सैथ रॉलिंस

शील्ड में रहते हुए रोमन रेंस, सैथ रॉलिंस और डीन एम्ब्रोज ने काफी नाम कमाया। डीन अब AEW का हिस्सा है। रॉलिंस अब रॉ का पार्ट हैं जबकि रोमन रेंस कोविड-19 के कारण घर पर है। दोनों ही WWE के टॉप सुपरस्टार्स हैं और उनके बीच अच्छे मैच देखने को मिले हैं।

रॉलिंस और रेंस आपस में काफी अच्छे दोस्त हैं । रॉलिंस ने कई मौकों पर रेंस को हराया है। मार्च 2015 में रॉ के एपिसोड के मेन इवेंट में रॉलिंस को रोमन पर बड़ी जीत मिली थी। इसके अलावा मनी इन द बैंक 2016 पीपीवी में सैथ ने WWE टाइटल के लिए रेंस को हराया था। वहीं कुछ मुकाबलों मे डिसक्वालिफिकेशन के जरिए भी रॉलिंस ने रोमन रेंस को हराया है।

Quick Links

Edited by Ankit
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications