3 सुपरस्टार्स जो WWE Bash in Berlin 2024 में वापसी कर फैंस को बड़ा तोहफा दे सकते हैं

WWE
WWE Bash in Berlin में ये स्टार्स दे सकते हैं फैंस को सरप्राइज (Photo: WWE.com)

WWE Superstars Can Return: WWE Bash in Berlin 2024 का आयोजन 31 अगस्त को जर्मनी में होगा। कंपनी ने कुछ बड़े मैचों का ऐलान इस शो के लिए कर दिया है। इस इवेंट को हिट बनाने के लिए WWE ने जरूर बड़े प्लान बनाए होंंगे।

Ad

Bash in Berlin में कुछ सुपरस्टार्स की वापसी भी देखने को मिल सकती है। ऐसा हुआ तो फिर शो यादगार बन जाएगा। इस आर्टिकल में उन तीन स्टार्स की बात करेंगे जो इस प्रीमियम लाइव इवेंट में एंट्री कर फैंस को बड़ा तोहफा दे सकते हैं।

#3 WWE रिंग में एलेक्सा ब्लिस की वापसी का इंतजार फैंस लंबे समय से कर रहे हैं

youtube-cover
Ad

Royal Rumble 2023 के बाद से ब्लिस अभी तक रिंग में नज़र नहीं आईं हैं। WWE ने कई बार उनकी वापसी का प्लान बनाया लेकिन कोई सही मौका नहीं मिल पाया। ब्लिस वापसी के बाद विमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए जा सकती हैं।

Bash in Berlin में डेमियन प्रीस्ट और रिया रिप्ली का मुकाबला लिव मॉर्गन और डॉमिनिक मिस्टीरियो से होगा। एलेक्सा इस मैच में दखलअंदाजी कर रिया और प्रीस्ट का साथ दे सकती हैं। फिर उनकी राइवलरी मौजूदा चैंपियन लिव के साथ शुरू हो सकती है। इसके अलावा वो WWE विमेंस चैंपियनशिप के लिए नाया जैक्स के खिलाफ भी जा सकती हैं।

#2 क्या WWE Bash in Berlin में ब्रॉन स्ट्रोमैन की होगी वापसी?

youtube-cover
Ad

15 जुलाई, 2024 को घुटने में इंजरी के कारण ब्रॉन स्ट्रोमैन एक्शन से बाहर हो गए थे। रिपोर्ट में कहा गया था कि उनकी इंजरी ज्यादा गंभीर नहीं है और वापसी जल्द हो जाएगी। WWE Bash in Berlin में वो आकर फैंस को बड़ा सरप्राइज दे सकते हैं।

Bash in Berlin में होने वाले मिक्स्ड टैग टीम मैच में स्ट्रोमैन की दखलअंदाजी हो सकती है। जजमेंट डे के साथ उनका बिजनेस अभी खत्म नहीं हुआ है। स्ट्रोमैन इस मुकाबले में आकर रिया रिप्ली और डेमियन प्रीस्ट का साथ दे सकते हैं।

#1 क्या होगा अगर WWE Bash in Berlin में जिमी उसो करेंगे एंट्री?

youtube-cover
Ad

जिमी उसो की वापसी का इंतजार फैंस बेसब्री से कर रहे हैं। WWE से गए हुए उन्हें चार महीने हो गए हैं। अब उनकी वापसी निश्चित लग रही है क्योंकि रोमन रेंस ने आकर सोलो सिकोआ की नई ब्लडलाइन से पंगा ले लिया है।

Bash in Berlin में जिमी उसो की वापसी करने का सबसे सही समय होगा। इस इवेंट में कोडी रोड्स अपने टाइटल को केविन ओवेंस के खिलाफ डिफेंड करेंगे। इन दोनों के खिलाफ नई ब्लडलाइन की राइवलरी भी रही है। इस लिहाज से देखा जाए तो मुकाबले में सोलो अपने साथियों के साथ मिलकर दखलअंदाजी कर सकते हैं। इसके बाद जिमी वापसी कर सिकोआ के ऊपर हमला कर सकते हैं।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications