3 Superstars जिन्हें WWE द्वारा पुश नहीं दिया गया तो वो दूसरे रेसलर्स की तरह कंपनी को बहुत जल्द अलविदा कह सकते हैं

WWE
जानिए लिस्ट में कौन-कौन WWE स्टार्स का नाम शामिल है? (Photo: WWE.com)

WWE Superstars Did Not Get Pushed Can Leave Company: WWE में आए दिन चीजें बदलती रहती हैं। हर दिन कुछ का कुछ नया होते हुए फैंस को दिखाई देता है। ट्रिपल एच के एरा में लगभग सभी चीजें अभी तक शानदार रही हैं। सुपरस्टार्स भी खुश नज़र आ रहे हैं।

Ad

पिछले कुछ समय में ऐसा भी दिखा है कि जिन स्टार्स को पुश नहीं दिया गया उन्होंने कंपनी को अलविदा कह दिया। इस आर्टिकल में हम उन तीन मौजूदा सुपरस्टार्स की बात करेंगे जिन्हें पुश नहीं दिया गया तो वो दूसरे रेसलर्स की तरह कंपनी छोड़ सकते हैं।

#3 क्या WWE को बहुत जल्द ओमोस कहेंगे अलविदा?

Ad

WWE का हिस्सा होने के बावजूद ओमोस का किसी को कुछ नहीं पता है। कुछ दिनों बाद उनके WWE छोड़ने की खबर जरूर आ सकती है। साल 2023 उनके लिए शानदार रहा था। सैथ रॉलिंस और ब्रॉक लैसनर जैसे दिग्गजों के साथ उनका मुकाबला हुआ था। इस साल अभी तक वो लगभग गायब ही दिखे हैं।

ऐसा लगा था कि इस साल ओमोस को कंपनी द्वारा पुश दिया जाएगा लेकिन ट्रिपल एच ने अभी तक उनके लिए कुछ भी नहीं सोचा। साल 2024 में वो ना के बराबर टीवी पर नज़र आए हैं। टीवी पर आने के लिए वो अभी तक संघर्ष कर रहे हैं। आधा साल बीत गया है और क्रिएटिव टीम के पास उनके लिए कोई प्लान नहीं है। अगर ओमोस को जल्द से जल्द पुश नहीं दिया गया तो वो भी कंपनी छोड़ सकते हैं। AEW में उन्हें आसानी से बड़ा मौका मिल सकता है।

#2 WWE ने शिंस्के नाकामुरा के लिए कोई बड़ा प्लान नहीं बनाया

Ad

मेन रोस्टर में नाकामुरा का करियर अभी तक कुछ खास नहीं रहा है। कभी लगता है कि कंपनी उन्हें तगड़ा पुश देगी लेकिन बाद में सभी की उम्मीदों पर पानी फिर जाता है। WWE के बाहर नाकामुरा का अच्छा नाम है। NJPW में वो आराम से एंट्री कर सकते हैं।

ऐसा लगता है कि WWE में वो मौजूदा समय में सिर्फ टाइमपास कर रहे हैं। कंपनी के पास उनके लिए कोई मजबूत स्टोरीलाइन नहीं है। ये साल अभी तक उनके लिए बिल्कुल भी अच्छा नहीं रहा है। अब सोचिए उन्होंने इस साल 42 मैच लड़े हैं और सिर्फ एक में जीत हासिल की है। नाकामुरा को इस समय मोमेंटम की सख्त जरूरत है। अगर ऐसा नहीं हुआ तो फिर वो भी WWE से जाने का बड़ा फैसला ले सकते हैं।

#1 WWE में कैरियन क्रॉस का फ्यूचर भी खतरे में ही लग रहा है

Ad

WWE में साल 2022 में क्रॉस ने दमदार वापसी की थी। ऐसा लगा था कि कंपनी उन्हें वर्ल्ड चैंपियनशिप पिक्चर में डालकर पुश देगी लेकिन ये नहीं हो पाया। ड्रू मैकइंटायर के साथ राइवलरी खत्म होने के बाद से उनका करियर कुछ खास अभी तक नहीं रहा है। ज़ेवियर वुड्स के साथ इस समय वो स्टोरीलाइन में चल रहे हैं लेकिन बिल्कुल भी मजा नहीं आ रहा है।

WWE ने क्रॉस को आगे बढ़ाने के लिए थोड़ा बहुत मेहनत जरूर की है। कंपनी ने उनकी थीम बदली, नया फैक्शन और नया मैनेजर दिया लेकिन इसके बावजूद सफलता उनसे कहीं दूर दिख रही है। आने वाले समय में हताश होकर वो भी WWE छोड़ने का ऐलान कर सकते हैं।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications