Superstars Life Partners Struggling Now: WWE में इस समय कई सारे रियल लाइफ कपल मौजूद हैं। जॉनी गार्गानो (Johny Gargano) और कैंडिस लेरे (Candice LeRae) के नाम से हर कोई परिचित होगा। दोनों ही इस समय अच्छा काम कर रहे हैं। जॉनी टैग टीम टाइटल मैच पाने के करीब हैं, दूसरी ओर कैंडिस Speed विमेंस चैंपियन हैं। हालांकि, WWE में मौजूद हर एक कपल की ऐसी स्थिति नहीं है। कुछ सुपरस्टार्स अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं लेकिन उनके पार्टनर नहीं। इस आर्टिकल में हम 3 सुपरस्टार्स के बारे में बात करने वाले हैं, जो WWE में इस समय धमाल मचा रहे हैं लेकिन उनके पार्टनर संघर्ष कर रहे हैं।3- WWE Money in the Bank विजेता टिफनी स्ट्रैटन के बॉयफ्रेंड लुडविग काइजर संघर्ष कर रहे हैं View this post on Instagram Instagram Postटिफनी स्ट्रैटन के पास Money in the Bank ब्रीफकेस है। उन्होंने 2024 में ही मेन रोस्टर डेब्यू किया था और इसके बाद से वो लगातार प्रभावित करने में सफल हुई हैं। स्ट्रैटन ने SmackDown के विमेंस डिवीजन का अहम हिस्सा हैं और शोज़ में लगातार नज़र आकर धमाल मचाती हैं। साफ तौर पर लग रहा है कि स्ट्रैटन WWE की अगली बड़ी स्टार हैं। हालांकि, उनके बॉयफ्रेंड लुडविग काइजर काफी संघर्ष कर रहे हैं।लुडविग काइजर Raw का हिस्सा हैं और गुंथर के साथ नज़र आते हैं। जब काइजर, जियोवानी विंची को धोखा देकर उनसे अलग हो गए थे, तो लगा था कि कुछ बड़ा होगा। फैंस को उम्मीद थी कि लुडविग को बड़ा पुश दिया जाएगा क्योंकि उनमें जबरदस्त टैलेंट है। कुछ समय तक उन्हें अच्छी बुकिंग मिली लेकिन मौजूदा समय में वो संघर्ष करते हुए नज़र आ रहे हैं, जो बेहद निराशाजनक चीज है।2- WWE विमेंस टैग टीम चैंपियन बियांका ब्लेयर के पति मोंटेज़ फोर्ड लगातार बड़े मैचों में हार रहे हैं View this post on Instagram Instagram Postमोंटेज़ फोर्ड और एंजेलो डॉकिंस से हर कोई परिचित होगा। वो मौजूदा समय में स्ट्रीट प्रॉफ़िट्स के रूप में SmackDown का हिस्सा बने हुए हैं। फोर्ड और डॉकिंस अच्छे रेसलर हैं लेकिन बड़े मैचों में वो लगातार असफल हो रहे हैं। पिछले 6 महीनों में कई बार वो टैग टीम चैंपियनशिप मैच का हिस्सा बने हैं लेकिन सभी में हार मिली है।दूसरी ओर उनकी पत्नी बियांका ब्लेयर अपने अलग अंदाज से प्रभावित कर रही हैं। ब्लेयर WWE की सबसे बड़ी विमेंस स्टार में से एक हैं। वो अभी विमेंस टैग टीम चैंपियन बनी हुई हैं। WWE द्वारा ब्लेयर को तगड़ा पुश मिल रहा है। मोंटेज़ को भी समय-समय पर आगे लाया जा रहा है लेकिन बड़े मैचों में साफ तौर पर उनका संघर्ष नज़र आ रहा है। उम्मीद है कि फोर्ड और उनके पार्टनर को इंतजार का फल मिलेगा।1- WWE इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन ब्रॉन ब्रेकर शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं लेकिन उनकी पार्टनर नहीं View this post on Instagram Instagram Postब्रॉन ब्रेकर मौजूदा समय में सबसे तेजी से उभरते हुए सुपरस्टार हैं। वो मौजूदा इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन हैं और उनका मेन रोस्टर पर प्रदर्शन अब तक तगड़ा रहा है। ब्रेकर को WWE मैनेजमेंट द्वारा पसंद किया जाता है और इसी वजह से उन्हें तगड़ा पुश भी दिया जा रहा है। हालांकि, यह चीज उनकी गर्लफ्रेंड इजी डेम के बारे में बिल्कुल नहीं कही जा सकती है।इजी डेम इस समय NXT रोस्टर का हिस्सा हैं। वो काफी संघर्ष करती हुई नज़र आ रही हैं। डेम पहले कियाना जेम्स के साथ टैग टीम का हिस्सा थीं लेकिन जेम्स के मेन रोस्टर पर जाने के बाद चीजें बदल गई। डेम अभी NXT में अपना स्पॉट ढूंढने की कोशिश कर रही हैं। डेम के पास काफी टैलेंट है और इसी वजह से आने वाले समय में उन्हें अच्छी तरह बुक किया जा सकता है। हालांकि, मौजूदा समय में उनके लिए चीजें सही नहीं चल रही हैं।