3 सुपरस्टार्स जिनका मौजूदा समय में एंट्रेंस सॉन्ग सुनते ही WWE फैंस खुशी से उछल पड़ते हैं

WWE
पढ़िए लिस्ट में किन स्टार्स का नाम शामिल है? (Photo: WWE.com)

Stars Entrance Song Make WWE Fans Happy: WWE सुपरस्टार्स को फैंस के सामने बने रहने के लिए काफी कुछ करना पड़ता है। कंपनी भी सभी के सामने उन्हें प्रस्तुत करने के लिए बहुत मेहनत करती है। इसमें सबसे दिलचस्प चीज एंट्रेंस सॉन्ग होता है। इसका प्रभाव सबसे ज्यादा WWE यूनिवर्स के ऊपर पड़ता है। स्टार्स की एंट्रेंस हमेशा से दर्शकों के बीच बेहद लोकप्रिय रही है। इस आर्टिकल में हम उन तीन सुपरस्टार्स की बात करेंगे जिनका मौजूदा समय में एंट्रेंस सॉन्ग सुनते ही WWE फैंस खुशी से उछल पड़ते हैं।

Ad

#3 WWE फैंस द्वारा रोमन रेंस को मिलता है जबरदस्त समर्थन

youtube-cover
Ad

रोमन रेंस अब कंपनी के टॉप सुपरस्टार बन चुके हैं। पिछले पांच साल उन्होंने शानदार काम किया। उन्होंने अपने ऊपर बहुत कार्य किया। एक्शन और माइक स्किल में अब रेंस परफेक्ट हो गए हैं। यहां तक कि कई बार उनके एंट्रेंस सॉन्ग को भी संशोधित किया गया।

आलम ये है कि आज जब रेंस अपने एंट्रेंस सॉन्ग के साथ रिंग में एंट्री करते हैं तो फैंस खुशी से उछल पड़ते हैं। बस सभी के कान में एक बार म्यूजिक जाना चाहिए और उसके बाद तो एरीना का माहौल ही बदल जाता है। पिछले साल WWE SummerSlam में उनकी एंट्री को शायद ही कोई भूल पाएगा।

#2 सैथ रॉलिंस के एंट्रेंस सॉन्ग को भी WWE फैंस बहुत पसंद करते हैं

youtube-cover
Ad

सैथ रॉलिंस पिछले कुछ सालों से बहुत ही जबरदस्त काम कर रहे हैं। फैंस के दिलों पर वो राज करते हैं। इसका एक सबसे बड़ा कारण उनका एंट्रेंस सॉन्ग है। जब भी वो रिंग में एंट्री करते हैं तो सभी उनके सॉन्ग को बेहद खास अंदाज में गाते हैं।

रॉलिंस जब रिंग में रहते हैं तो कुछ देर तक तो फैंस की ही आवाज सुनाई देती है। कंपनी भी इस पर पूरा फोकस करती है। सैथ की सफलता के पीछे उनके एंट्रेंस सॉन्ग का बहुत बड़ा रोल है। उनके लिए हमेशा ही ये चीज अच्छी साबित हुई है।

#1 WWE फैंस के बीच एकदम से लोकप्रिय हो गए हैं जे उसो

Ad

जे उसो पिछले एक साल में एकदम से फैंस के बीच छा गए हैं। इसके पीछे उनके एंट्रेंस सॉन्ग का बहुत बड़ा रोल रहा है। उनके द्वारा भी सभी को खूब हाइप किया जाता है। मिड रोप पर चढ़कर जब वो अपने दोनों हाथ ऊपर-नीचे करते हैं तो मजा आ जाता है।

मजेदार बात ये है कि फैंस भी खुशी से उछल पड़ते हैं और जे का खूब समर्थन करते हैं। यहां तक कि जे से बार-बार एंट्रेंस सॉन्ग में एक्शन दिखाने की मांग की जाती है। अब जे किसी परिचय का मोहताज नहीं हैं। हाल ही में उन्होंने मेंस रॉयल रंबल मैच जीता था।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications