Roman Reigns के भाई ने जबरदस्त वीडियो डालकर मचाया बवाल, खास संदेश देते हुए WWE फैंस को किया खुश

Ujjaval
WWE सुपरस्टार ने खास वीडियो की शेयर
WWE सुपरस्टार ने खास वीडियो की शेयर

Roman Reigns & Jey Uso: WWE सुपरस्टार जे उसो (Jey Uso) मौजूदा समय के सबसे बड़े बेबीफेस स्टार्स में से एक हैं। फैंस उन्हें बहुत पसंद करते हैं और हाल ही में उन्होंने कोडी रोड्स के साथ मिलकर अनडिस्प्यूटेड WWE टैग टीम चैंपियनशिप भी जीती है। आपको बता दें कि जे अब रोमन रेंस (Roman Reigns) के फैक्शन में नहीं हैं। जे उसो ने हाल ही में एक जबरदस्त वीडियो डालकर फैंस को खुश कर दिया है।

Ad

जे उसो ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक खास पोस्ट शेयर की। उन्होंने अपनी एंट्रेंस की वीडियो डाली, जहां वो मिड रोप पर चढ़कर फैंस को हाइप कर रहे हैं। इसी बीच फैंस से उन्हें काफी तगड़ा रिएक्शन मिल रहा है। मौजूदा चैंपियन ने कैप्शन में 'Imma Vibe' लिखा है। इसके द्वारा वो बताना चाह रहे हैं कि उन्हें फैंस को अपनी अनोखी एंट्रेंस द्वारा आकर्षित करना पसंद है।

आप नीचे जे उसो द्वारा डाली वीडियो देख सकते हैं:

Ad

Roman Reigns के भाई और WWE सुपरस्टार Jey Uso ने फैंस को दिया खास संदेश

जे उसो ने इंस्टाग्राम पर एंट्रेंस की वीडियो को शेयर करने के कुछ समय बाद स्टोरी भी लगाई। उन्होंने अपने द्वारा पोस्ट की गई वीडियो को स्टोरी पर शेयर करने के साथ कैप्शन में "Jus Me Uce" लिखा। इसके द्वारा जे बताना चाह रहे हैं कि वो अब अपने जुड़वां भाई जिमी उसो और ब्लडलाइन से अलग हो गए हैं। वो अब अकेले हैं और नई शुरुआत कर चुके हैं।

आप नीचे जे उसो की इंस्टाग्राम स्टोरी का स्क्रीनशॉट देख सकते हैं:

Ad

जे उसो ने SummerSlam 2023 के बाद हुए SmackDown के एपिसोड द्वारा WWE को छोड़ने का ऐलान कर दिया था। Payback 2023 में उनकी चौंकाने वाली वापसी हुई। कोडी रोड्स ने बताया कि जे उसो अब Raw ब्रांड का हिस्सा रहेंगे। इसके बाद से रोमन रेंस के भाई रेड ब्रांड के शोज़ में नज़र आ रहे हैं।

Fastlane 2023 में जे उसो और कोडी रोड्स ने मिलकर जजमेंट डे फैक्शन के फिन बैलर और डेमियन प्रीस्ट को अनडिस्प्यूटेड WWE टैग टीम चैंपियनशिप के लिए चैलेंज किया था। यह मैच काफी बेहतरीन रहा और अंत में फैंस को सरप्राइज मिला। जे और कोडी ने जीत दर्ज करके चैंपियनशिप पर कब्जा किया।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications