Stars Save Career Leaving WWE & Join AEW: WWE ने पिछले कुछ सालों में कई सारे बड़े नामों को रिलीज किया है। इसी बीच कुछ स्टार्स ने AEW में डेब्यू किया। बड़ी बात यह है कि कई ऐसे भी स्टार्स हैं, जो WWE खुद छोड़कर गए और इसके बाद उन्होंने AEW में डेब्यू करके सफलता हासिल की। इसमें कुछ स्टार्स का फैसला इतना अच्छा रहा कि उन्होंने WWE छोड़कर AEW में कदम रखते हुए अपने करियर को बर्बादी से बचा लिया। 3- मौजूदा AEW स्टार पैक को WWE ने उनके टैलेंट के अनुसार उपयोग नहीं किया View this post on Instagram Instagram Postपैक ने WWE में नेविल के रूप में काम किया। पैक कुछ ही ऐसे चुनिंदा स्टार्स में से हैं, जो जबरदस्त फिजिक होने के बावजूद हाई-फ्लाइंग स्किल्स का प्रदर्शन करने के लिए जाने जाते थे। इसके बावजूद नेविल को WWE में उतनी अच्छी बुकिंग नहीं मिली और उन्हें 205 LIVE का हिस्सा बना दिया गया। बाद में उन्होंने अपनी बुकिंग से परेशान होकर 2018 में कंपनी को अलविदा कर दिया। उन्होंने ऐसा करके अपने करियर को बर्बादी की राह पर जाने से बचा लिया।नेविल ने पैक के रूप में 2019 में AEW में कदम रखा। उनके लिए शुरुआती कुछ साल संघर्ष भरे थे लेकिन बाद में उन्होंने बेहतरीन मोमेंटम हासिल किया। पैक ने AEW कॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप जीती हुई है। वो मौजूदा AEW ट्रियोज़ चैंपियन हैं और उन्होंने पहले भी इस टाइटल पर कब्जा किया था। देखा जाए तो पैक AEW में लगातार सफलता की सीढ़ियां चढ़ रहे हैं। वो आने वाले समय में AEW वर्ल्ड चैंपियन भी बन सकते हैं। अभी वो मुख्य स्टोरीलाइन का हिस्सा हैं। 2- WWE में क्लॉडियो कास्टगनोली कभी टॉप स्टार बन पाए View this post on Instagram Instagram Postक्लॉडियो कास्टगनोली मौजूदा समय में AEW के सबसे बड़े स्टार्स में से एक हैं। उन्होंने WWE में सालों तक काम किया और वो वहां सिजेरो नाम से नज़र आते थे। WWE में 2011 से 2022 तक अपने रन के दौरान वो मिड कार्ड और टैग टीम डिवीजन में ही काम करते रहे। उन्हें बीच में पुश मिला लेकिन वो फिर से मिड कार्ड का हिस्सा बन गए। सिजेरो ने बाद में WWE के साथ कॉन्ट्रैक्ट आगे नहीं बढ़ाया और AEW में कदम रखा।सिजेरो इसके बाद से क्लॉडियो कास्टगनोली नाम से काम करते हुए नज़र आए हैं। AEW में क्लॉडियो लगातार मुख्य स्टोरीलाइन का हिस्सा रहे हैं। ऑल एलीट रेसलिंग के सब-ब्रांड ROH में वो वर्ल्ड चैंपियन बनने में सफल रहे। इसके अलावा वो AEW के मौजूदा ट्रियोज़ चैंपियन भी हैं। देखा जाए तो AEW में आना सिजेरो के लिए काफी सही फैसला था क्योंकि यहां वो बेहतर बुकिंग पा रहे हैं।1- टोनी स्टॉर्म का WWE छोड़कर AEW में आना जबरदस्त फैसला रहा View this post on Instagram Instagram Postटोनी स्टॉर्म मौजूदा समय में AEW की सबसे बड़ी विमेंस स्टार्स में से एक हैं। स्टॉर्म ने इसके पहले WWE में काफी सालों तक काम किया। NXT और NXT UK में स्टॉर्म काफी सफल रहीं। हालांकि, मेन रोस्टर पर स्टॉर्म की शुरुआत बेहद निराशाजनक रही और उन्हें खुद अपनी बुकिंग पसंद नहीं आई। दिसंबर 2021 में उन्होंने कंपनी छोड़ने का मन बनाया और उन्हें रिलीज दे भी दिया गया।टोनी स्टॉर्म ने 2022 में AEW डेब्यू किया और इसके बाद वो एक अलग लेवल पर चली गईं। टोनी स्टॉर्म हमेशा से AEW के विमेंस डिवीजन के मुख्य आकर्षणों में से एक रही हैं। स्टॉर्म ने AEW में अब तक 3 बार विमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप जीती। उनका हालिया टाइटल रन सबसे जबरदस्त साबित हुआ था। साफ तौर पर टोनी का WWE छोड़कर AEW में आना अच्छा फैसला था और उन्होंने अपने करियर को बर्बादी से बचा लिया। टोनी स्टॉर्म अभी ब्रेक पर हैं लेकिन वो वापसी पर और बेहतर होकर आ सकती हैं।