Superstars If Missed Bash in Berlin Can Make Fans Angry: WWE बैश इन बर्लिन (Bash in Berlin) के आयोजन में दो हफ्ते रह गए हैं। फैंस इस शो के लिए बहुत उत्साहित हैं क्योंकि पहली बार जर्मनी में WWE का कोई प्रीमियम लाइव इवेंट होने जा रहा है। इस शो के लिए बड़े मैचों का ऐलान हो गया है।कोडी रोड्स, गुंथर, रैंडी ऑर्टन और रिया रिप्ली जैसे स्टार्स शो में नज़र आएंगे। कुछ ऐसे स्टार्स हैं, जो अगर इस शो में नहीं आए, तो फैंस नाराज हो जाएंगे। इस आर्टिकल में हम 3 सुपरस्टार्स के बारे में बात करेंगे, जिनके Bash in Berlin को मिस करने पर फैंस का जमकर गुस्सा फूटेगा।3- इल्या ड्रैगूनोव को WWE Bash in Berlin में बुक नहीं करने पर फैंस का गुस्सा फूट सकता है View this post on Instagram Instagram Postइल्या ड्रैगूनोव ने मेन रोस्टर पर डेब्यू के बाद से लगातार अपने प्रदर्शन द्वारा फैंस का दिल जीता है। ड्रैगूनोव पिछले कुछ समय से एक्शन से दूर हैं और अब Bash in Berlin करीब आते जा रहा है और उनके पास कोई स्टोरीलाइन नहीं है। इसी वजह से ड्रैगूनोव के शो का हिस्सा बनने के चांस कम हैं लेकिन अगर ऐसा होता है, तो फैंस का जमकर गुस्सा फूटेगा।इसका बड़ा कारण यह है कि रशिया में पैदा हुए इल्या ड्रैगूनोव 5 साल की उम्र में अपनी मां के साथ जर्मनी शिफ्ट हो गए थे। वो जर्मनी में ही बड़े हुए और यही पर रेसलिंा करना शुरू किया। इसी वजह से उनका जर्मनी से रिश्ता है और वहां पर उनका मैच नहीं लड़ना खराब बात होगी। वो मौजूदा समय में रेसलिंग जगत के सबसे अच्छे टेक्निकल रेसलर्स में गिने जाते हैं और ऐसे में उनका अपने होम क्राउड के सामने नहीं लड़ना फैंस को पसद नहीं आएगा।2- लुडविग काइजर का अपने देश जर्मनी में WWE Bash in Berlin मिस करना गलत होगा View this post on Instagram Instagram Postलुडविग काइजर जर्मनी से आते हैं। वो WWE में अभी अच्छा काम कर रहे हैं और फैंस उन्हें आगे बड़ा नाम बनाते हुए देखना चाहते हैं। जियोवानी विंची को धोखा देने और उनसे अलग होने के बाद लुडविग की शेमस के साथ स्टोरीलाइन चर्चा का विषय रही। हालांकि, अपने देश में हो रहे Bash in Berlin के लिए अभी तक उनका कोई मैच अनाउंस नहीं हुआ है। यह एक निराशाजनक चीज़ है।लुडविग इस समय किसी बड़ी स्टोरीलाइन का भी हिस्सा नहीं हैं, जिसके चलते उन्हें शो का हिस्सा बनाया जा सके। हालांकि, अगर काइजर अपने देश में ही हो रहे ऐतिहासिक शो में मैच नहीं लड़ेंगे, तो फैंस का जरूर गुस्सा फूटेगा। WWE चाहे, तो शेमस के खिलाफ उनका मैच Bash in Berlin में करा सकता है। इसके अलावा ब्रॉन ब्रेकर भी उनके लिए बेहतरीन विरोधी साबित हो सकते हैं।1- WWE दिग्गज रोमन रेंस को Bash in Berlin में लड़ते हुए नहीं देखना फैंस को गुस्सा दिला सकता है View this post on Instagram Instagram PostSummerSlam 2024 द्वारा रोमन रेंस का धमाकेदार रिटर्न हुआ। WrestleMania XL के बाद असली ट्राइबल चीफ सिर्फ SummerSlam का हिस्सा बने हैं। रेंस ने आते ही सोलो सिकोआ पर हमला किया और अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप मैच में उनकी हार का कारण बने। इसके बाद SmackDown में भी रोमन का सोलो और नए ब्लडलाइन पर जमकर गुस्सा फूटा। लग रहा है कि रोमन का Bash in Berlin में मैच होगा।अभी कुछ भी तय नहीं है क्योंकि रोमन एक पार्ट टाइम सुपरस्टार हैं और वो सिर्फ बड़े शोज़ में लड़ते हैं। इसी वजह से रोमन के इवेंट का हिस्सा बनने पर सवाल हैं। हालांकि, फैंस को बड़े इवेंट में देखने की मांग कर रहे हैं क्योंकि उन्हें रिंग से दूर हुए काफी समय हो गया है। ऐसी स्थिति में अगर WWE अपने फैंस की बात नहीं मानता है और रेंस को किसी भी तरह से शो का हिस्सा नहीं बनाता है, तो फैंस का गुस्सा फूट सकता है।