3 सुपरस्टार्स जिनकी वापसी अगर WWE WrestleMania 41 में नहीं हुई तो फैंस का गुस्सा फूट सकता है

WWE, Becky Lynch, The Rock, Sami Zayn, WrestleMania 41
एंट्रेंस रैंप पर पोज देते हुए द रॉक और जॉन सीना (Photo: WWE.com)

Supertars Not Return WWE Fans Angry: WWE WrestleMania 41 काफी नजदीक आ गया है। कुछ ही हफ्तों बाद फैंस को ताबड़तोड़ एक्शन देखने को मिलेगा। कंपनी द्वारा बड़े मुकाबलों का ऐलान कर दिया गया है। जॉन सीना, कोडी रोड्स, रोमन रेंस, सीएम पंक, रिया रिप्ली, सैथ रॉलिंस, गुंथर और जे उसो जैसे बड़े स्टार्स के ऊपर सभी की नज़रें रहने वाली हैं। ट्रिपल एच (Triple H) और उनकी टीम ने सरप्राइज भी प्लान किए होंगे। हर साल की तरह कुछ स्टार्स की वापसी भी हो सकती है। इस आर्टिकल में हम उन 3 सुपरस्टार्स की बात करेंगे जिनकी वापसी अगर WrestleMania 41 में नहीं हुई तो फैंस का गुस्सा फूट सकता है।

Ad

#3 WWE WrestleMania 41 में द रॉक को आना चाहिए

Ad

Elimination Chamber 2025 में द रॉक के इशारे पर जॉन सीना ने कोडी रोड्स के ऊपर टर्न लिया था। इसके बाद से रॉक गायब चल रहे हैं। हर हफ्ते फैंस द्वारा उनका इंतजार किया जा रहा है लेकिन उनकी वापसी को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आ रही है।

WrestleMania 41 में कोडी रोड्स अपनी अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप को जॉन सीना के खिलाफ डिफेंड करेंगे। वहां पर रॉक का आना तो बनता है। अगर द ग्रेट वन नहीं आए तो फैंस का जमकर गुस्सा फूटेगा।

#2 क्या WWE WrestleMania 41 में बैकी लिंच की वापसी होगी?

Ad

WWE में बैकी लिंच की वापसी देखने के लिए भी फैंस बेताब हैं। रिंग में ना आए हुए उन्हें बहुत लंबा समय हो गया है। पिछले साल मई में लिव मॉर्गन के खिलाफ उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। तब से उनकी एंट्री नहीं हुई है।

WrestleMania 41 में बैकी नहीं आईं तो फिर फैंस का दिल टूटेगा। इसका नुकसान कंपनी को उठाना पड़ सकता है। WWE यूनिवर्स द्वारा ट्रिपल एच के लिए कुछ अपशब्दों का प्रयोग भी किया जा सकता है। इसे ध्यान में रखते हुए कंपनी ने बैकी को जरूर मेगा इवेंट के लिए बुक करना चाहिए।

#1 WWE में सैमी ज़ेन की वापसी के बारे में भी कोई अपडेट नहीं है

Ad

Elimination Chamber 2025 में केविन ओवेंस और सैमी ज़ेन के बीच Unsanctioned मैच हुआ था। दोनों के बीच दिल दहला देने वाला मुकाबला हुआ। अंत में सैमी को हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद बताया गया कि वो कुछ समय के लिए बाहर हो गए हैं।

WrestleMania 41 में सैमी ज़ेन का मैच ना होना काफी निराशाजनक है। अगर उनकी मेगा इवेंट में वापसी WWE द्वारा नहीं कराई जाती है तो फिर बवाल हो सकता है। फैंस द्वारा कंपनी की जमकर क्लास लगाई जा सकती है। WWE को जरूर इस पर ध्यान देना चाहिए।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications