WWE से Roman Reigns का साथी हुआ बाहर, गर्दन की इंजरी बनी 'काल', WrestleMania 41 से भी होगी छुट्टी?

WWE
फेमस स्टार को लेकर बुरी खबर (Photo: WWE.com)

Sami Zayn Big Update: WWE Raw में इस हफ्ते कई मजेदार चीजें देखने को मिलीं। शुरुआत में सीएम पंक और सैथ रॉलिंस का ब्रॉल हुआ। वहीं मेन इवेंट में इयो स्काई ने रिया रिप्ली को हराकर विमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप अपने नाम की। रोमन रेंस के साथी और असली ब्लडलाइन के सदस्य सैमी ज़ेन (Sami Zayn) को लेकर एक बुरी खबर सामने आई। वो अनिश्चितकाल के लिए बाहर हो गए हैं। ये कहीं ना कहीं चिंता का विषय अब सभी के लिए बन गया है।

Ad

Elimination Chamber 2025 में सैमी ज़ेन और केविन ओवेंस के बीच Unsanctioned मैच हुआ। दोनों ने हद पार करते हुए शानदार मुकाबला फैंस को दिया। सैमी और केविन बिल्कुल भी हार मानने को तैयार नहीं थे। केविन ने ज़ेन की गर्दन को खूब निशाना बनाया। अंत में बड़ी मुश्किल से ओवेंस ने जीत हासिल की। मुकाबले के बाद भी वो सैमी की हालत खराब करने वाले थे लेकिन रैंडी ऑर्टन ने वापसी कर उन्हें बचा लिया।

Ad

Raw के एपिसोड में कमेंट्री टीम ने बताया कि सैमी ज़ेन की गर्दन की हालत अच्छी नहीं है और वो अनिश्चितकाल के लिए बाहर हो गए हैं। ये खबर सुनकर जरूर फैंस को भी झटका लगा होगा। मौजूदा समय में उनके बाहर होने से कई चीजें प्रभावित हो सकती हैं। गर्दन की इंजरी उनके लिए काल बनती हुई अब नज़र आ रही है।

Ad

क्या WWE WrestleMania 41 में नहीं दिखेगा सैमी ज़ेन का जलवा?

WrestleMania 41 का आयोजन 19 और 20 अप्रैल को होगा। कुछ बड़े मुकाबलों का ऐलान इस शो के लिए कर दिया गया है। टॉप स्टार्स के मैचों पर सभी की नज़रें टिकी हैं। सवाल खड़ा होता है कि क्या WrestleMania 41 का हिस्सा सैमी ज़ेन बनेंगे या नहीं। अभी ऐसा लग रहा है कि उनकी मेगा इवेंट से छुट्टी हो सकती है। ये हुआ तो फिर कहीं ना कहीं बहुत बड़ी गलती होगी। सैमी के करियर के लिए भी ये चीज अच्छी नहीं है। पिछले कुछ सालों से वो तगड़ा काम कंपनी में कर रहे हैं। अगर वो मेनिया से पहले वापसी कर लेते हैं तो ये बढ़िया खबर होगी। ट्रिपल एच और उनकी टीम ने जरूर उनके लिए धमाकेदार प्लान बनाया होगा। बहुत जल्द सैमी को लेकर कोई नया अपडेट आ सकता है।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications