Create
  • Sports News
  • WWE
  • WWE RAW
  • WWE Raw रिजल्ट्स & हाइलाइट्स, 3 मार्च 2025: फेमस स्टार ने चैंपियनशिप जीतकर चौंकाया, Roman Reigns के भाई ने भरी हुंकार, CM Punk के खतरनाक मैच का ऐलान

WWE Raw रिजल्ट्स & हाइलाइट्स, 3 मार्च 2025: फेमस स्टार ने चैंपियनशिप जीतकर चौंकाया, Roman Reigns के भाई ने भरी हुंकार, CM Punk के खतरनाक मैच का ऐलान

By Sportskeeda Desk | Last ModifiedMar 04, 2025 10:01 IST

WWE Raw में होंगे तीन चैंपियनशिप मैच, CM Punk लेंगे बड़ी हार का बदला?

topic-thumbnail

10:01 (IST)4 MAR 2025

WWE Raw की लाइव कमेंट्री में हमारे साथ जुड़ने के लिए धन्यवाद। हम आपसे SmackDown में मिलेंगे।

09:04 (IST)4 MAR 2025

WWE Raw हाइलाइट्स

- सैथ रॉलिंस और सीएम पंक के बीच तगड़ा ब्रॉल हुआ। 
- गुंथर ने ओटिस को हरा दिया। रिंग जनरल ने अल्फा अकादमी पर हमला किया और जे उसो ने आकर उन्हें बचाया। जे पर ग्रेसन वॉलर-ऑस्टिन थ्योरी ने अटैक किया। उसो ने उन्हें धराशाई किया और गुंथर ने जे पर सबमिशन लगा दिया।  
- लायरा वैल्किरिया ने आईवी नाइल को हराकर विमेंस आईसी चैंपियनशिप रिटेन की। 
- लुडविग काइजर ने पेंटा को धमकी दी। पेंटा ने आकर काइजर पर अटैक किया। 
- वॉर रेडर्स ने क्रीड ब्रदर्स को हराया और वर्ल्ड टैग टीम चैंपियनशिप रिटेन रखी। 
- फिन बैलर ने ब्रॉन ब्रेकर को धमकी दी। ब्रेकर ने आकर बैलर समेत जजमेंट डे के सदस्यों की हालत खराब कर दी। 
- इयो स्काई ने रिया रिप्ली को हराया और नई विमेंस वर्ल्ड चैंपियन बन गईं। 

09:01 (IST)4 MAR 2025

इयो स्काई ने रिया रिप्ली पर क्रॉसबॉडी लगाया। रिप्ली ने इयो को एप्रन और अनाउंसर्स टेबल पर दे मारा। रेफरी काउंट कर रही हैं। रिया 5 काउंट पर आ गईं और इयो स्काई ने भी अंतिम  मोमेंटम पर आ चुकी हैं। बियांका ब्लेयर ने स्काई को मोटिवेट किया था, तभी वो रिंग में आईं। रिया को यह चीज पसंद नहीं आई और इसी कारण वो रिंगसाइड पर आकर ब्लेयर से बहस कर रही हैं। दोनों के बीच धक्का-मुक्की हुई। रेफरी ने उन्हें DQ करने के बजाय शांत किया। रिया रिंग में आ गईं। रिप्ली ने टॉप रोप से स्काई पर रिपटाइड लगाने का मन बनाया। वो ब्लेयर को देख रही थीं। स्काई ने इतनी देर में वापसी की और रिप्ली के मूव को काउंटर किया। उन्होंने रिया पर ओवर द मूनसॉल्ट लगाया और पिन किया।

नतीजा: इयो स्काई चौंकाने वाली जीत के साथ नई चैंपियन बन गईं 

इसी के साथ Raw का अंत हुआ। 

08:56 (IST)4 MAR 2025

इयो स्काई ने रिया रिप्ली पर डकोटा काई का नी अटैक, कायरी सेन का इनसेन एल्बो और ओस्का का सबमिशन लॉक लगाया। रिया ने स्काई को कॉर्नर में दे मारा और खुद को बचाया। इयो ने रिप्ली पर बुलेट ट्रेन अटैक लगाया। वो टॉप रोप पर गईं लेकिन रिप्ली ने काउंटर किया। रिया ने स्काई को टॉप रोप से एंगल स्लैम दिया। वो पिन करने गईं लेकिन किकआउट देखने को मिला। रिप्ली ने स्काई को सबमिशन में लॉक किया। स्काई ने वापसी करके रिया को रिंग पोस्ट में धकेला और फिर बैरिकेड पर सनसेट फ्लिप पावरबॉम्ब लगाया। रिंग में उन्होंने चैंपियन को ओवर द मूनसॉल्ट दिया और पिन किया लेकिन रिया ने आखिरी समय पर रोप टच कर ली। 

08:53 (IST)4 MAR 2025

इयो स्काई ने रिया रिप्ली पर ड्रॉपकिक लगाई। वो टॉप रोप पर गईं और यहां से चैंपियन पर दोबारा यह मूव लगाया। रिया ने बुलेट ट्रेन अटैक से खुद को बचाया और दो बार क्लोथ्सलाइन दिया। रिप्ली ने किक लगाई। स्काई ने काउंटर करके डबल स्टॉम्प लगाया और पिन करने गईं लेकिन किकआउट देखने को मिला। रिया और इयो एक-दूसरे पर पंच लगाए। रिप्ली ने स्काई को फेसफर्स्ट दिया। रिया सबमिशन लगाने गईं लेकिन स्काई ने काउंटर किया। स्काई ने रिया के हाथ को निशाना बनाया लेकिन फिर बिग बूट का शिकार हो गईं। रिया ने रिपटाइड लगाने की कोशिश की लेकिन डैमेज कंट्रोल मेंबर ने काउंटर करके डीडीटी दिया। 

08:43 (IST)4 MAR 2025

बियांका ब्लेयर रिंगसाइड पर आ गई हैं। वो रिया रिप्ली vs इयो स्काई देखेंगी।

WWE Raw में रिया रिप्ली vs इयो स्काई (विमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच)

रिया रिप्ली ने इयो स्काई पर वार किया। स्काई ने टेकडाउन मूव लगाकर पिन करने की असफल कोशिश की। स्काई ने रिया पर किक लगाई। स्काई 619 लगाने गईं लेकिन रिया ने उन्हें रिंग के बाहर खींचा। रिप्ली ने डैमेज कंट्रोल मेंबर को एप्रन में दे मारा और सुपलेक्स लगाया। 

08:34 (IST)4 MAR 2025

बैकस्टेज जे उसो ने अल्फा अकादमी से मुलाकात की। बाद में उसो ने कैमरे में देखकर तगड़ा प्रोमो कट किया और हुंकार भरी। जे ने बताया कि लोगों को उनकी क्षमता पर भरोसा नहीं है लेकिन वो खुद को साबित कर देंगे। उन्होंने बताया कि गुंथर ने उन्हें जगा दिया है और अब वो WrestleMania में जीत दर्ज करेंगे। 

08:32 (IST)4 MAR 2025

WWE Raw के अगले हफ्ते से जुड़े बड़े ऐलान

- सैथ रॉलिंस vs सीएम पंक (स्टील केज मैच)
- एजे स्टाइल्स, लोगन पॉल को कॉलआउट करेंगे। 
- रे मिस्टीरियो और ड्रैगन ली vs न्यू डे (स्ट्रीट फाइट मैच)
- जे उसो vs ग्रेसन वॉलर 

08:24 (IST)4 MAR 2025

ब्रॉन ब्रेकर फैंस के बीच हैं और फिन बैलर रिंग में आ चुके हैं।

WWE Raw में फिन बैलर का सैगमेंट

फिन बैलर: आप अभी आईसी चैंपियन हैं, क्योंकि जजमेंट डे ने आपको चैंपियन रहने दिया है।

ब्रॉन ब्रेकर: मैं अभी भी आईसी चैंपियन हूं, क्योंकि मैं खतरनाक हूं। पिछले हफ्ते मैंने पूरे जजमेंट डे को शर्मिंदा किया। 

फिन बैलर
मेरा नाम फिन बैलर है और मैं आप जैसे लोगों को प्रैक्टिस में हरा देता हूं। मुझे टच नहीं किया जा सकता। मैं कभी भी आपसे चैंपियनशिप ले सकता हूं। आप जितने लगते हैं, उससे ज्यादा स्मार्ट हैं। जब आप मेरे साथ रिंग में आएंगे, तो आपकी हालत खराब होगी। 

ब्रॉन ब्रेकर रिंग की ओर बढ़ रहे हैं। रिंगसाइड पर कार्लिटो ने उन्हें रोकने की कोशिश की। ब्रेकर ने उनपर हमला किया और फिर डॉमिनिक मिस्टीरियो को भी निशाना बनाया। वो रिंग में आए और फिन बैलर ने उन्हें स्लिंगब्लेड दिया। वो पंच लगाने लगे। ब्रॉन ने वापसी की और फिन को उठाकर जोर से पटक दिया। वो स्पीयर देने की तैयारी में थे लेकिन मिस्टीरियो ने बैलर को रिंग के बाहर खींचा। कार्लिटो रिंगसाइड पर ही थे और ब्रॉन ब्रेकर ने उनपर स्पीयर लगा दिया। 

08:21 (IST)4 MAR 2025

रे मिस्टीरियो का वीडियो पैकेज देखने को मिला और उन्होंने बताया कि अगले हफ्ते वो ड्रैगन ली के साथ मिलकर न्यू डे से टोर्नेडो टैग टीम मैच में भिड़ेंगे। 

08:19 (IST)4 MAR 2025

कमेंट्री टीम ने बताया कि सैमी ज़ेन की गर्दन की हालत ठीक नहीं हैं और वो अनिश्चितकाल के लिए बाहर हैं। 

08:18 (IST)4 MAR 2025

आईवार ने क्रीड ब्रदर्स के खिलाफ संघर्ष करने के बाद आखिर एरिक को टैग दिया। एरिक ने आकर जूलियस पर वार किया और ब्रूटस क्रीड पर रॉक बॉटम लगाया। उन्होंने वापसी करके डबल नी अटैक किया। एरिक ने वापसी करके रनिंग नी लगाया और आईवार को टैग दिया। दोनों ने मिलकर जूलियस पर पावरस्लैम लगाया। आईवार पिन करने गए लेकिन किकआउट देखने को मिला। ब्रूटस क्रीड को टैग मिला और उन्होंने मोमेंटम हासिल करने के बाद जूलियस को रिंग में बुलाया। एरिक ने रिंगसाइड पर जूलियस को LED बोर्ड पर क्रॉसबॉडी दिया। वो रिंग में आए और एरिक के साथ मिलकर ब्रूटस पर वॉर मशीन मूव लगाया। इसी के साथ आईवार ने ब्रूटस को पिन किया।

नतीजा: वॉर रेडर्स ने जीत के साथ चैंपियनशिप रिटेन की 

08:01 (IST)4 MAR 2025

WWE Raw में वॉर रेडर्स vs क्रीड ब्रदर्स (वर्ल्ड टैग टीम चैंपियनशिप मैच)

क्रीड ब्रदर्स ने दबदबा बनाया लेकिन वॉर रेडर्स ने वापसी की। जूलियस के खिलाफ आईवार डॉमिनेट कर रहे हैं। जूलियस ने आईवार को ड्रॉपकिक देकर रिंग के बाहर किया और फिर ब्रूटस क्रीड के साथ मिलकर उन्हें स्टील स्टेप्स में दे मारा। 

07:56 (IST)4 MAR 2025

चैड गेबल का वीडियो पैकेज दिखाया गया, जहां वो एक व्यक्ति को ढूंढ रहे थे। बाद में उन्हें वो व्यक्ति मिल गया और चेहरा नहीं दिखाया गया। गेबल को उन्होंने एक बॉक्स दिया। चैड यह देखकर बेहद खुश दिखाई दिए। बॉक्स में क्या आयटम था, ये नहीं बताया गया। 

07:51 (IST)4 MAR 2025

बैकस्टेज बियांका ब्लेयर ने Elimination Chamber में जीत पर खुशी जताई। इसी बीच उन्होंने जेड कार्गिल के विषय में अभी बात करने से मना कर दिया। 

07:46 (IST)4 MAR 2025

WWE Raw में लुडविग काइजर का सैगमेंट

लुडविग काइजर:
पिछले हफ्ते के बाद अब मैं खुद के लिए सम्मान चाहता हूं। पिछले हफ्ते मैंने आखिर लोगों का ध्यान खींचा, जिसका मैं हकदार था। यह काफी समय से पेंटा के पास था। आप भले ही बू कीजिए लेकिन मैं भविष्य का वर्ल्ड चैंपियन हूं। पेंटा, अगर आपको लगता है कि अभी बिजनेस खत्म नहीं हुआ है, तो फिर जॉन सीना ने कोडी रोड्स का जो हाल किया था, उससे भी बुरा मैं आपका करूंगा। मैं आपको बताऊंगा कि डर आखिर क्या होता है। 

पेंटा का थीम सॉन्ग बजा और वो रिंग में आ गए हैं। पेंटा ने लुडविग काइजर पर किक लगाया। पहले काइजर भाग गए लेकिन दोबारा रिंग में आए। पेंटा ने दोबारा उनपर किक लगाई और काइजर को रिंग के बाहर किया। उन्होंने स्प्रिंगबोर्ड क्लोथ्सलाइन और डाइव लगाई। 

07:42 (IST)4 MAR 2025

बैकस्टेज एडम पीयर्स ने सैथ रॉलिंस से बात की। सैथ ने बताया कि जिस तरह से उन्होंने रोमन रेंस को धराशाई किया था, उसी तरह से वो सीएम पंक की हालत खराब करके उन्हें भी WrestleMania से दूर कर देंगे। एडम ने कहा कि अगले हफ्ते सैथ रॉलिंस और सीएम पंक के बीच स्टील केज मैच होगा। 

07:39 (IST)4 MAR 2025

बैकस्टेज सिक्योरिटी द्वारा सैथ रॉलिंस को ले जाया जा रहा था। इंटरव्यूअर ने उन्हें रोका। सैथ को इतनी देर में सीएम पंक दिख गए। विजनरी और बेस्ट इन द वर्ल्ड के बीच दोबारा ब्रॉल शुरू हो गया। 

07:32 (IST)4 MAR 2025

आईवी नाइल ने लायरा वैल्किरिया के खिलाफ अपना दबदबा जारी रखा और रिंग कॉर्नर में उनकी हालत खराब कर रही हैं। चैंपियन ने नाइल को उठाकर पावरबॉम्ब दिया और क्लोथ्सलाइन लगाया। नाइल ने लायरा के डीडीटी को काउंटर करके सुपलेक्स लगाया। वो पिन करने गईं लेकिन किकआउट देखने को मिला। वैल्किरिया ने अमेरिकन मेड की सदस्य पर नेकब्रेकर लगाया। वो अपना फिनिशर देने गईं लेकिन चोटिल घुटने के कारण खड़ी नहीं हो पाईं। नाइल ने वापसी करके लायरा पर पावरबॉम्ब लगाया और एंकल लॉक में फंसाया। लायरा ने संघर्ष करने के बाद रोप टच करके होल्ड को तोड़ा। नाइल ने चैंपियन पर जर्मन सुपलेक्स लगाया। वो बिग बूट देने गईं लेकिन लायरा हट गईं। उन्होंने आईवी पर बैकब्रेकर के बाद नाईटविंग लगाया और पिन किया।

नतीजा: लायरा वैल्किरिया ने जीत के साथ चैंपियनशिप रिटेन की

07:25 (IST)4 MAR 2025

WWE Raw में लायरा वैल्किरिया vs आईवी नाइल (विमेंस आईसी चैंपियनशिप मैच)

लायरा वैल्किरिया ने मैच शुरू होते ही आईवी नाइल पर ड्रॉपकिक लगाई और पंच की बारिश की। वो पिछले हफ्ते नाइल द्वारा हुए हमले को लेकर खुश नहीं हैं। लायरा ने आर्मड्रैग लगाया। नाइल ने क्लोथ्सलाइन लगाकर वापसी करने का प्रयास किया लेकिन चैंपियन ने उन्हें फेस्टफर्स्ट दिया। वैल्किरिया ने आईवी पर सुपलेक्स लगाया और स्लाइडिंग ड्रॉपकिक दी। आईवी ने लायरा पर लगातार दो बार ड्रैगन स्क्रू लगाया और उनके पैर को बुरी तरह से निशाना बनाया। 

07:21 (IST)4 MAR 2025

बैकस्टेज एजे स्टाइल्स ने इंटरव्यू में जॉन सीना के सेलआउट होने पर शॉक जताया। कैरियन क्रॉस आए और स्टाइल्स ने उनसे बात की। इसी बीच एजे ने बताया कि अगले हफ्ते वो लोगन पॉल को कॉलआउट करने वाले हैं। 

07:10 (IST)4 MAR 2025

ओटिस ने गुंथर पर दोबारा स्लैम लगाया और कैटरपिलर लगा दिया। वो पिन करने गए लेकिन किकआउट देखने को मिला। गुंथर ने वापसी की और क्लोथ्सलाइन दिया। वो पिन करने गए लेकिन जायंट स्टार ने किकआउट किया। वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन ने ओटिस को पावरबॉम्ब दिया और पिन किया।

नतीजा: गुंथर की जीत हुई 

गुंथर ने मैच के बाद ओटिस पर स्पीलर होल्ड लगाने का प्रयास किया। अकीरा टोज़ावा ने आकर उन्हें रोका। गुंथर ने अकीरा को ओटिस पर पावरबॉम्ब दिया। जे उसो का थीम सॉन्ग बजा और वो रिंग में आ गए हैं। दोनों के बीच ब्रॉल हो रहा है। जे ने रिंग जनरल पर स्पीयर लगा दिया। उन्होंने वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप को उठाया और अब मिड रोप पर चढ़कर सेलिब्रेट कर रहे हैं। ग्रेसन वॉलर और ऑस्टिन थ्योरी ने आकर जे पर हमला किया। उसो ने फाइटबैक किया और हील स्टार्स को रिंग के बाहर किया। गुंथर दोबारा रिंग में आए और जे को स्लीपर होल्ड में लॉक किया। रोमन रेंस के भाई फेडआउट हो गए। 

07:04 (IST)4 MAR 2025

WWE Raw में गुंथर vs ओटिस

गुंथर ने ओटिस पर वार किया। रिंग कॉर्नर में अब ओटिस वापसी कर रहे हैं। ओटिस रिंगसाइड पर गए और गुंथर उन्हें रिंग में लाने की कोशिश कर रहे हैं। ओटिस ने गुंथर को रिंग के बाहर खींचा और फॉलअवे स्लैम लगाया। गुंथर ने वापसी की और रिंग में वो डॉमिनेट कर रहे हैं। उन्होंने अल्फा अकादमी के सदस्य पर सबमिशन लगाया। ओटिस ने इसे बैक सुपलेक्स में बदल दिया। गुंथर और ओटिस अब एक-दूसरे पर चॉप लगा रहे हैं। रिंग कॉर्नर में ओटिस ने वर्ल्ड चैंपियन पर स्प्लैश लगाया और स्लैम दिया। उन्होंने कोहनी से ओटिस पर वार किया। फैंस का पूरा सपोर्ट उन्हें प्राप्त है। 

06:59 (IST)4 MAR 2025

अल्फा अकादमी रिंग में हैं। ओटिस का मैच होगा और अब वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन गुंथर एंट्री कर रहे हैं। गुंथर के हाथ में माइक है।

गुंथर: आपको शर्मिंदा करने से पहले मैं कुछ बताना चाहता हूं। मुझे पता है कि आप स्ट्रॉन्ग हैं। मेरे लिए आप जे उसो की श्रेणी पर हैं, जो फैंस का ध्यान खींचने के लिए कुछ भी करते हैं। आप मेरी रिंग में हैं। आपको लगता है कि यह लोग आपको पसंद करने के कारण चीयर करते हैं। यह आपका मजाक उड़ाते हैं। आप खुद को सुबह उठकर मिरर में देखिए। मैं वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन हूं, दूसरी ओर आपको कोई बेल्ट ही नहीं मिल पाएगा, जो फिट होता है। सबसे निराशाजनक चीज यह है कि आप बेहतर हो सकते थे, अगर आपमें खुद के लिए सम्मान होता। जे उसो की तरह....

प्रोमो के बीच ही गुंथर ने ओटिस पर बिग बूट लगा दिया। मैच शुरू हो गया है। 

06:58 (IST)4 MAR 2025

बैकस्टेज लिव मॉर्गन और राकेल रॉड्रिगेज़ ने विमेंस टैग टीम चैंपियनशिप जीतने पर खुशी जताई। फिन बैलर आए और वो उतने खुश नहीं थे। डॉमिनिक मिस्टीरियो से उनकी बहस हुई। फिन ने एक बार फिर नया सदस्य जोड़ने से इंकार किया। 

06:44 (IST)4 MAR 2025

WWE Raw में सीएम पंक का सैगमेंट

सीएम पंक काफी गुस्से में रिंग की ओर बढ़ रहे हैं। वो कमेंट्री टेबल पर चढ़ गए हैं और बताया कि अब काफी मजा आने वाला है। पंक ने द रॉक को आड़े हाथ लिया और बताया कि वो WWE को सीरियस नहीं लेते हैं। WrestleMania मेन इवेंट करने के लिए अपनी आत्मा बेचने के करीब थे। वो जॉन सीना से खुश नहीं थे कि उन्होंने Elimination Chamber में चीटिंग की, फिर अपनी आत्मा बेच दी और बच्चों का दिल तोड़ दिया। पंक, सैथ रॉलिंस के बारे में बात कर रहे हैं। उन्होंने बैकी लिंच का जिक्र किया और बताया कि वो सैथ को व्हीलचेयर पर भेजने वाले हैं। 

सैथ का थीम सॉन्ग बज गया। पंक स्टेज एरिया पर गए और सैथ से ब्रॉल करने लगे। सिक्योरिटी गार्ड्स और ऑफिशियल्स उन्हें रोकने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन सफलता नहीं मिल रही है। वो रिंग में आ गए और अब दोबारा रिंगसाइड पर चले गए हैं। दोनों को शांत करना मुश्किल हो गया है। फैंस के बीच भी उनका ब्रॉल हुआ। 

06:33 (IST)4 MAR 2025

WWE Raw की शुरुआत हो गई है और सुपरस्टार्स की बिल्डिंग में एंट्री देखने को मिल रही है। 
chat-icon Live Chat online
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications