Elimination Chamber के बाद रेफरी की गलती से WWE को मिला नया चैंपियन, 34 साल के रेसलर ने Raw में रचा इतिहास, खतरनाक स्टार को झटका

Raw में हुआ धमाकेदार मैच (Photo: X/@SKWrestling_)
Raw में हुआ धमाकेदार मैच (Photo: X/@SKWrestling_)

Iyo Sky Wins WWE Women’s World Title: WWE Raw का एपिसोड इस हफ्ते बढ़िया रहा। मेन इवेंट मे रिया रिप्ली ने इयो स्काई (Iyo Sky) के खिलाफ अपनी विमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप डिफेंड की। दोनों ने फैंस को अच्छा मुकाबला दिया। अंत में इयो ने जीत हासिल कर टाइटल अपने नाम किया। रिप्ली को इस बार बड़ा झटका लगा है और उनकी बादशाहत 56 दिन बाद खत्म हो गई। स्काई ने पहली बार इस चैंपियनशिप को जीतकर अपने करियर में इतिहास रच दिया है।

Ad
Ad

रिया रिप्ली और इयो स्काई का मैच देखने के लिए बियांका ब्लेयर भी मौजूद थींं। उन्होंने हाल ही में चैंबर मैच जीतकर WrestleMania 41 में टाइटल मैच हासिल किया था। उम्मीद के मुताबिक रिया और इयो ने बढ़िया मुकाबला सभी को दिया। आप सभी जानते हैं कि दोनों तगड़ा मुकाबला देने में पूरी तरह से सक्षम हैं। दोनों ने शुरुआत से ही एक-दूसरे ऊपर खतरनाक मूव्स लगाने शुरू कर दिए थे।

रिया और इयो ने मुकाबले में जीत के लिए अपनी सारी हदें पार कीं। खासतौर पर स्काई के कुछ मूव्स तो बहुत ही जबरदस्त रहे। मैच में बियांका ब्लेयर ने भी दखलअंदाजी की। उन्होंने स्काई को मोटिवेट किया। हालांकि, ये चीज रिया को पसंद नहीं आई। रिंगसाइड पर रिया और ब्लेयर के बीच फिर बहस देखने को मिली। दोनों ने एक-दूसरे को धक्का दिया। यहां पर रेफरी की बड़ी गलती देखने को मिली। उन्होंने मुकाबला DQ करने की बजाए उसे जारी रखा। नियम के हिसाब से रिप्ली की जीत होनी चाहिए थी।

इस पूरे मामले का फायदा इयो स्काई को मिला। रिप्ली ने इयो को रिपटाइड लगाने का मन बनाया लेकिन उनकी नज़र ब्लेयर पर भी थी। स्काई ने धमाकेदार वापसी कर रिया को ओवर द मूनसॉल्ट लगा दिए। इसके बाद रिया उठ नहीं पाई। स्काई ने उन्हें पिन किया और जीत हासिल करते हुए टाइटल अपने नाम कर लिया।

Ad

WWE WrestleMania 41 में इयो स्काई का होगा बड़ा मैच

इयो स्काई अब नई विमेंस वर्ल्ड चैंपियन बन गई हैं। WrestleMania 41 में अब वो अपने टाइटल को बियांका ब्लेयर के खिलाफ डिफेंड करेंगी। वैसे इस मैच की उम्मीद बहुत कम लोगों ने लगाई थी। WWE ने इस बार अपने फैसले से सभी को चौंका दिया है। खैर अब देखना होगा कि स्काई का चैंपियनशिप रन आगे कैसा रहेगा।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications