3 WWE सुपरस्टार्स जिन्होंने Roman Reigns को ट्राइबल चीफ कैरेक्टर में पिन करके बड़ी उपलब्धि हासिल की

Ujjaval
WWE में रोमन रेंस को पिन करके हराना आसान नहीं है (Photo: WWE.com)
WWE में रोमन रेंस को पिन करके हराना आसान नहीं है (Photo: WWE.com)

Stars Pinned Roman Reigns in Tribal Chief Gimmick: WWE में रोमन रेंस (Roman Reigns) का ट्राइबल चीफ गिमिक काफी सफल रहा है। SummerSlam 2020 में हील टर्न लेने के बाद से वो इसी किरदार में नज़र आ रहे हैं। इसी बीच WWE ने उन्हें काफी ताकतवर दिखाया है। चुनिंदा मैचों में ही उनकी हार हुई है। रोमन का बेबीफेस टर्न कुछ समय पहले ही हुआ है लेकिन उन्होंने अपना ट्राइबल चीफ किरदार नहीं छोड़ा है। वो खुद को असली ट्राइबल चीफ बता रहे हैं। रोमन को इस कैरेक्टर में भले ही ताकतवर दिखाया गया लेकिन कुछ मौकों पर उन्हें पिन भी होना पड़ा। इस आर्टिकल में 3 सुपरस्टार्स के बारे में बात करेंगे, जिन्होंने रोमन रेंस को ट्राइबल चीफ कैरेक्टर में पिन करके बड़ी उपलब्धि हासिल की।

Ad

3- WWE दिग्गज रोमन रेंस को ट्राइबल चीफ के तौर पर पिन करने वाले पहले स्टार जे उसो थे

youtube-cover
Ad

रोमन रेंस और जे उसो के बीच बड़ा इतिहास रहा है। अभी दोनों साथ आ गए हैं लेकिन पिछले साल उनके बीच अनबन देखने को मिली थी। Money in the Bank 2023 में रोमन रेंस और सोलो सिकोआ ने टीम बनाकर द उसोज़ का सामना किया था। यह मैच काफी तगड़ा साबित हुआ था और अंत ने फैंस को एकदम से हैरान कर दिया।

जे उसो ने रोमन रेंस पर अपना स्प्लैश लगाया और पिन करके जीत दर्ज कर ली। फैंस यह देखकर एकदम हैरान रह गए थे। 2019 के बाद यह पहला मौका था, जब किसी रेसलर ने रोमन रेंस को पिन करके हार थमाई। जे को इस जीत से काफी ज्यादा फायदा मिला और फिर वो SummerSlam में इसी के आधार पर रोमन रेंस के खिलाफ मुकाबला हासिल करने में सफल हो गए। ट्राइबल चीफ गिमिक में रोमन को पिन करने वाले पहले स्टार उनके ही भाई जे उसो थे।

2- WWE WrestleMania XL में कोडी रोड्स ने रोमन रेंस की ऐतिहासिक बादशाहत खत्म की थी

youtube-cover
Ad

रोमन रेंस का अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन के रूप में रन फैंस को जरूर याद होगा। रेंस ने इसी बीच काफी प्रभावित किया था। WrestleMania XL की नाईट 2 में कोडी रोड्स के खिलाफ उनका ब्लडलाइन रूल्स मैच देखने को मिला। इसमें काफी बवाल हुआ और कई बड़े स्टार्स ने दखल दिया। अंत में कोडी रोड्स, रोमन रेंस को धराशाई करने में सफल हो गए।

अमेरिकन नाईटमेयर ने OTC को पिन किया और इतिहास रचते हुए अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियन बन गए। रोड्स ने रोमन के 1316 दिनों के शानदार रन का अंत कर दिया था। यह दूसरा मौका था, जब रोमन को ट्राइबल चीफ किरदार में आने के बाद पिन होने के लिए बुक किया गया। खैर, रोमन की बादशाहत खत्म करने और कोडी रोड्स को बतौर टॉप स्टार आगे लाने के लिए इससे अच्छा कोई फैसला नहीं हो सकता था।

1- WWE Crown Jewel में सोलो सिकोआ ने थमाई रोमन रेंस को पिनफॉल से हार

Ad

WWE Crown Jewel 2024 में कुछ ऐसा देखने को मिला, जिसकी फैंस को उम्मीद नहीं थी। शो की शुरुआत में रोमन रेंस और उसोज़ ने मिलकर सोलो सिकोआ, टामा टोंगा और जेकब फाटू का सामना किया। यह मैच काफी जबरदस्त रहा और सभी स्टार्स ने प्रभावित किया। अंत में जेकब फाटू ने रोमन रेंस की मूनसॉल्ट द्वारा हालत खराब कर दी। उन्होंने उसोज़ को भी धराशाई कर दिया।

सोलो सिकोआ लीगल सुपरस्टार थे और उन्होंने इसी के बाद रोमन रेंस को लगातार दो समोअन स्पाइक दे दिए। इससे असली ट्राइबल चीफ का हाल बेहाल हो गया और सोलो ने उन्हें पिन कर दिया। इसी के साथ सिकोआ और उनके साथियों ने बड़ी जीत दर्ज की। यह तीसरा मौका है, जब रोमन रेंस को ट्राइबल चीफ गिमिक में पिन होकर हार का सामना करना पड़ा।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications