3 सुपरस्टार्स जिन्हें Jimmy Uso की इंजरी के बाद WWE दिग्गज Roman Reigns असली ब्लडलाइन में शामिल कर सकते हैं

WWE
WWE रिंग में कौन दे सकता है रोमन रेंस का साथ? (Photo: WWE.com)

Superstars Roman Reigns Can Add OG Bloodline: WWE Survivor Series 2024 में हुए ब्लडलाइन WarGames मैच में रोमन रेंस (Roman Reigns) की टीम ने शानदार जीत हासिल की। शो के बाद एक बुरी खबर सामने आई। जे उसो ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि जिमी उसो के पैर की उंगली टूट गई है। ये काफी चिंता का विषय है। हो सकता है कि अब कुछ समय तक जिमी रिंग में नज़र ना आएं। WWE का प्लान अभी असली ब्लडलाइन को साथ रखने का ही है। ऐसे में रोमन की मुश्किलें बढ़ जाएंगी। इस आर्टिकल में हम उन तीन सुपरस्टार्स के बारे में बात करेंगे जिन्हें जिमी की इंजरी के बाद रेंस असली ब्लडलाइन में शामिल कर सकते हैं।

Ad

#3 क्या WWE में हिकुलियो का डेब्यू कराएंगे रोमन रेंस?

Ad

अगर जिमी उसो एक्शन से बाहर हो जाते हैं तो फिर हिकुलियो की तरफ रोमन रेंस जा सकते हैं। हिकुलियो को WWE के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन किए हुए काफी लंबा समय हो गया है। अभी तक उनका डेब्यू नहीं हुआ है। फैंस इस चीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

6 फुट 8 इंच लंबे रेसलर हिकुलियो अगर असली ब्लडलाइन को ज्वाइन करते हैं तो फिर ये उनके करियर के लिए भी सही रहेगा। जिमी की कमी को वो आराम से पूरा कर सकते हैं। उनकी वजह से रेंस को भी काफी मजबूती मिलेगी। रोमन कहीं ना कहीं उनके नाम पर विचार जरूर करेंगे।

#2 WWE रिंग में कब होगा लांस अनोआ'ई का डेब्यू?

Ad

लांस अनोआ'ई का नाम भी दिमाग में सामने आता है। उन्होंने भी कुछ महीने पहले कंपनी के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन कर लिया था। Fightful की रिपोर्ट में कहा गया था कि इंजरी के कारण उनके डेब्यू में देरी हुई है।

लांस अनोआ'ई अगर फिट हैं तो फिर असली ब्लडलाइन में उन्हें शामिल किया जा सकता है। रोमन रेंस को लांस के आने से काफी फायदा मिलेगा। बड़ी बात है कि लांस के करियर के लिहाज से भी ये अच्छा कदम होगा। उन्हें इसका बड़ा फायदा आगे जाकर मिल सकता है।

#1 क्या WWE सुपरस्टार जेकब फाटू देंगे सोलो सिकोआ को धोखा?

Ad

Bad Blood 2024 में रोमन रेंस और कोडी रोड्स का मुकाबला जेकब फाटू और सोलो सिकोआ से हुआ था। वहां पर रेंस ने सिकोआ को पिन करते हुए जीत हासिल की थी। हाल ही में Survivor Series में हुए ब्लडलाइन WarGames मैच में रेंस ने सोलो को पिन करते हुए अपनी टीम को जीत दिलाई।

जेकब फाटू अब इन चीजों से गुस्सा होकर सिकोआ को छोड़ने का प्लान बना सकते हैं। इसका फायदा रोमन रेंस उठा सकते हैं। वो फाटू को असली ब्लडलाइन में शामिल होने का निमंत्रण दे सकते हैं। रोमन पावर गेम के चलते सिकोआ को नीचा दिखा सकते हैं।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications