WWE SmackDown: 3 सुपरस्टार्स जिन्हें Solo Sikoa वापसी करते हुए अपने साथ ला सकते हैं 

WWE सुपरस्टार सोलो सिकोआ कोई तरकीब लगा सकते हैं (Photos: WWE.com and Rikishi Instagram)
सोलो सिकोआ की होने वाली है वापसी (Photos: WWE.com and Rikishi Instagram)

Solo Sikoa Next Move: WWE स्मैकडाउन (SmackDown) के इस हफ्ते के एपिसोड में फैंस को सोलो सिकोआ (Solo Sikoa) की वापसी देखने को मिलने वाली है। पिछले हफ्ते Raw Netflix डेब्यू एपिसोड में रोमन रेंस के खिलाफ अपना ट्राइबल कॉम्बैट मैच हारने के बाद स्ट्रीट चैंपियन टीवी पर नजर नहीं आए हैं। पूर्व NXT नॉर्थ अमेरिकन चैंपियन ने पॉल हेमन से जरूर कहा था कि अगर वह अपना मुकाबला हार जाते हैं तो वह असली ट्राइबल चीफ को एक्नॉलेज करेंगे। वैसे यह संभव है कि वह कोई तरकीब लगाकर और किसी को अपने साथ लाकर इसको पलट दें। इस आर्टिकल में हम आपको उन तीन सुपरस्टार्स के बारे में बताने वाले हैं जिनको सोलो सिकोआ अपने साथ WWE SmackDown में वापसी के समय साथ ला सकते हैं।

Ad

#3 हिकुलियो का आखिरकार होगा WWE डेब्यू?

Ad

हिकुलियो ने पिछले साल WWE के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन कर लिया था। वह पूरे 2024 में टीवी पर नहीं दिखाई दिए। उनके डेब्यू को लेकर कयास लगते रहे लेकिन वह नदारद थे। अब यह हो सकता है कि वह सोलो सिकोआ के साथ WWE SmackDown में नज़र आकर मेन रोस्टर डेब्यू करें। ऐसा इसलिए क्योंकि अगर जेकब फाटू और टामा टोंगा समोअन सुपरस्टार को छोड़कर रोमन रेंस के साथ जाने का मन बना लेते हैं तो उसके चलते पूर्व इंफोर्सर अकेले पड़ सकते हैं। इस स्थिति में हिकुलियो उनका साथ दे सकते हैं।

#2 सोलो सिकोआ WWE SmackDown में अपने पिता रिकिशी को साथ ला सकते हैं

Ad

सोलो सिकोआ ने देखा है कि कैसे एक वाइजमैन के आने से Survivor Series 2024 के WarGames मैच में उनका पलड़ा कमजोर पड़ गया था। रोमन रेंस के ट्राइबल चीफ वाले किरदार में पॉल हेमन का बहुत बड़ा योगदान है। ऐसे में वह खुद के लिए भी एक ऐसा कोई जानकार ला सकते हैं जो उनको मदद पहुंचाए। इसके लिए रिकिशी सबसे बढ़िया नाम हैं क्योंकि दिग्गज ने ना सिर्फ द ब्लडलाइन स्टोरी का हिस्सा बनने की बात की है बल्कि वह असल जिंदगी में स्ट्रीट चैंपियन के पिता भी हैं। ऐसा करके द उसोज़ को अपने साथ जोड़ने का प्रयास पूर्व NXT नॉर्थ अमेरिकन चैंपियन कर सकते हैं क्योंकि यह असल जिंदगी में सगे भाई हैं।

#1 अर्मांडो इस्ट्राडा ने WWE सुपरस्टार उमागा को मैनेज किया है

2024 में WWE के साथ लैजेंड्स कॉन्ट्रैक्ट साइन करने वाले अर्मांडो इस्ट्राडा ने उमागा को मैनेज किया है। वह असल जिंदगी में सोलो सिकोआ के अंकल थे। उनके कॉन्ट्रैक्ट साइन करने के चलते इस बात के कयास लगने लगे थे कि वह द ब्लडलाइन स्टोरी का हिस्सा बन सकते हैं। इस्ट्राडा ने 2006 से 2007 तक द समोअन बुलडोजर को मैनेज किया है, लेकिन अब हालात अलग हैं। इसके बावजूद अगर वह सोलो के साथ आ जाते हैं तो मेन रोस्टर पर उमागा को पहली चैंपियनशिप दिलाने वाले अर्मांडो पूर्व NXT नॉर्थ अमेरिकन चैंपियन के भी सपने को साकार कर सकते हैं। उन्होंने दिवंगत सुपरस्टार को इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन बनाने में मदद की थी और सोलो को वह अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियन बनने में सहायता कर सकते हैं।

Quick Links

Edited by मयंक मेहता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications