3 बड़े सुपरस्टार्स जो 2025 की शुरुआत से पहले WWE में बेबीफेस बन सकते हैं

WWE सुपरस्टार्स जो जल्द ही बेबीफेस बन सकते हैं (Photos: WWE.com)
WWE सुपरस्टार्स जो जल्द ही बेबीफेस बन सकते हैं (Photos: WWE.com)

Superstars Can Turn Babyface Before Starting 2025: WWE में सुपरस्टार्स दो ही किरदार करते हैं, बेबीफेस या हील। इसमें बेबीफेस वह होता है, जो अच्छे काम करता है जबकि हील वह जो बुरे किरदार करता है। रोमन रेंस (Roman Reigns) हों, या फिर रिया रिप्ली (Rhea Ripley), यह सभी कभी हील थे, लेकिन आज बेबीफेस हैं।

Ad

ऐसा संभव है कि कई अन्य सुपरस्टार्स भी जल्द ही ऐसा बदलाव करते हुए हील से बेबीफेस बन सकते हैं और फैंस का मनोरंजन कर सकते हैं। इस आर्टिकल में हम आपको ऐसे तीन सुपरस्टारर्स के बारे में बताने वाले हैं जो WWE में 2025 की शुरुआत से पहले बेबीफेस बन सकते हैं।

#3 ऑस्टिन थ्योरी WWE में एक बेबीफेस के तौर पर कमाल कर सकते हैं

Ad

ऑस्टिन थ्योरी ने WWE के मेन रोस्टर में यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियनशिप को दो बार अपने नाम किया है और वह पूर्व मिस्टर Money in the Bank भी रह चुके हैं। इस सबके दौरान वह एक हील ही थे लेकिन ऐसा लगता है, जैसे ग्रेसन वॉलर के साथ उनकी टैग टीम टूटने पर वह बेबीफेस बन सकते हैं।

यह पहला मौका होगा, जब ऑस्टिन एक बेबीफेस बनेंगे। ऐसे में कोई नहीं जानता कि वह कैसा काम करेंगे या फिर वह फैंस को पसंद आएगा या नहीं। ऑस्टिन के पास वह हुनर है कि वह बेहद गलत तरीके का काम करके भी सबको एंटरटेन कर पाते हैं, तो यह बदलाव देखने लायक होगा।

#2 WWE Raw में ब्रॉन ब्रेकर बेबीफेस बन सकते हैं

Ad

ब्रॉन ब्रेकर का काम हाल फिलहाल में ऐसा रहा है, जहां उन्होंने फैंस को नाराज किया है लेकिन साथ ही एंटरटेनमेंट भी प्रदान किया है। वह चाहे सैमी ज़ेन जैसे बेबीफेस पर बुरी तरह से हमला करना हो या फिर उनसे SummerSlam 2024 में इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप जीतना हो।

Raw के हालिया एपिसोड में सैमी ज़ेन ने अपना चैंपियनशिप रीमैच लड़ा जहां वह हार गए। इसके बाद ब्रॉन और सैमी के बीच एक स्टेयरडाउन देखने को मिला। इन दोनो ही सुपरस्टार्स ने भले ही आगे बढ़कर कोई सम्मान नहीं दिखाया लेकिन कहीं ना कहीं यह झलक दिखी कि ब्रॉन जल्द ही बेबीफेस बन सकते हैं।

#1 जेकब फाटू तो WWE में बड़ा बदलाव करते हुए पाला बदल सकते हैं

Ad

जेकब फाटू, सोलो सिकोआ की द ब्लडलाइन के इन्फोर्सर हैं। वह मौजूदा WWE टैग टीम चैंपियन भी हैं। उनको देखकर ऐसा लगता है कि वह जल्द ही अपना पाला बदल सकते हैं। इसका अर्थ है कि वह आने वाले समय में रोमन रेंस की ब्लडलाइन में शामिल होते हुए एक बेबीफेस बन सकते हैं।

फैंस उन्हें हील के तौर पर पसंद करते हैं लेकिन एक बेबीफेस के तौर पर वह और भी ज्यादा पसंद किए जाएंगे। जेकब के पास एक अलग ही तरह का करिज्मा है और उनकी एथलेटिक एबिलिटी तो पहले ही शानदार है। ऐसे में जब वह एक बेबीफेस होंगे तो फैंस का प्यार उनपर कितना होगा, उसकी कल्पना ही की जा सकती है।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications