WWE SummerSlam से कुछ घंटे पहले चीटिंग से मिले नए चैंपियंस, ब्लडलाइन ने रचा इतिहास, फेमस स्टार की घरवालों के सामने करारी हार

WWE
WWE SmackDown के मेन इवेंट में दिखा ब्लडलाइन का जलवा (Photo: WWE.com)

Jacob Fatu And Tama Tonga New WWE Tag Team Champions: WWE SummerSlam 2024 से पहले स्मैकडाउन (SmackDown) का अंतिम एपिसोड शानदार रहा। सोलो सिकोआ की नई ब्लडलाइन को बड़ी सफलता मिली। जेकब फाटू और टामा टोंगा नए WWE टैग टीम चैंपियन बन गए हैं। दोनों ने मेन रोस्टर में पहली बार टाइटल हासिल कर अपने करियर में इतिहास रच दिया है।

Ad
Ad

शो में DIY (टॉमैसो चैम्पा और जॉनी गार्गानो) ने अपनी WWE टैग टीम चैंपियनशिप फाटू और टोंगा के खिलाफ डिफेंड की। ये मुकाबला बहुत तगड़ा रहा। रिंगसाइड में सोलो सिकोआ और टोंगा लोआ भी मौजूद थे।

मैच में मौजूद सभी स्टार्स ने तगड़ा एक्शन दिखाया। जेकब फाटू के ऊपर सभी की नजरें टिकी थीं। चैम्पा और जॉनी ने ब्लडलाइन मेंबर्स को अच्छी टक्कर दी। खासतौर पर गार्गानो ने जबरदस्त प्रदर्शन कर फैंस का दिल जीता।

रिंगसाइड पर जेकब स्टील स्टेप्स से टकराने के कारण घायल हो गए थे। रिंग में DIY ने टामा टोंगा पर शैटर मशीन मूव लगाकर उन्हें धराशाई किया। उस दौरान लगा था कि DIY अपने टाइटल रिटेन कर लेंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

मुकाबले में ब्लडलाइन की तरफ से चीटिंग भी देखने को मिली। टोंगा लोआ ने मुकाबले में दखलअंदाजी की और इस दौरान रेफरी का ध्यान उनके ऊपर चला गया। मौके का फायदा उठाकर सोलो सिकोआ ने टॉमैसो चैम्पा को समोअन स्पाइक लगा दिया। इसके बाद रिंग में जॉनी गार्गानो ने अकेले ही संघर्ष किया।

टॉमैसो चैम्पा और जॉनी गार्गानो अंत में जेकब फाटू से पार नहीं पा पाए। फाटू ने एक बार फिर अपनी ताकत दिखाई। उन्होंने पहले जॉनी को समोअन ड्रॉप लगाया और फिर मूनसॉल्ट देकर उनकी हालत खराब कर दी। इसके बाद शानदार डीडीटी लगाकर पिन करते हुए जीत हासिल की। जॉनी गार्गानो का यह होमटाउन है और अपने घरवालों के सामने उन्हें करारी हार का सामना करना पड़ा।

Ad

क्या WWE SummerSlam 2024 में सोलो सिकोआ बन पाएंगे चैंपियन?

जेकब फाटू और टामा टोंगा नए टैग टीम चैंपियन बन गए हैं। दोनों ने जीत के बाद अपनी चैंपियनशिप नए ट्राइबल चीफ सोलो सिकोआ के कंधे पर रखी। SummerSlam 2024 में अब बहुत मजा आएगा। कोडी रोड्स अपनी अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप को सिकोआ के खिलाफ डिफेंड करेंगे। ये ब्लडलाइन रूल्स मैच होगा। देखना होगा कि सिकोआ नए चैंपियन बन पाएंगे या नहीं।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications