3 Superstars जो WWE में वापसी कर Solo Sikoa की नई Bloodline को अकेले दम पर ध्वस्त कर सकते हैं

जानिए इस लिस्ट में किन-किन WWE स्टार्स का नाम शामिल है? (Photo: WWE.com)
जानिए इस लिस्ट में किन-किन WWE स्टार्स का नाम शामिल है? (Photo: WWE.com)

Superstars Can Destroy New Bloodline: WWE WrestleMania XL में हार के बाद से रोमन रेंस (Roman Reigns) रिंग में नज़र नहीं आए। उनकी गैरमौजूदगी में द ब्लडलाइन को सोलो सिकोआ लीड कर रहे हैं। एक तरह से कहा जाए तो सिकोआ ने नई ब्लडलाइन तैयार कर ली है। उन्होंने ग्रुप में टामा टोंगा, टोंगा लोआ और जैकब फाटू को शामिल कर लिया है। उनका ये फैक्शन बहुत ही तगड़ा लग रहा है क्योंकि सभी स्टार्स का खतरनाक रूप फैंस देख चुके हैं।

Ad

ब्लू ब्रांड में सिकोआ अपने ग्रुप के साथ हर हफ्ते कहर ढा रहे हैं। फाटू के ज्वाइन करने के बाद इस फैक्शन को और भी ज्यादा मजबूती मिल गई है। सवाल खड़ा होता है कि इस नई ब्लडलाइन को अकेले धराशाई करने का माद्दा कौन रखता है। इस आर्टिकल में हम उन तीन स्टार्स की बात करेंगे जो WWE में वापसी कर सिकोआ की इस नई ब्लडलाइन को अपने दम पर सबक सिखा सकते हैं।

#3 WWE दिग्गज ब्रॉक लैसनर के पास है बहुत ताकत

Ad

ब्रॉक लैसनर WWE रिंग में क्या कर सकते हैं ये सभी को पता है। वो एक ही साथ कई स्टार्स को अकेले ही चारों खाने चित करने का दम रखते हैं। आपको याद होगा कुछ साल पहले लैसनर और रोमन की राइवलरी जबरदस्त रही थी। रेंस नंबर गेम्स में अव्वल थे लेकिन वो कभी ब्रॉक के ऊपर ज्यादा हावी नहीं हो पाए थे।

रेंस के साथ द उसोज़ और सैमी ज़ेन थे और ब्रॉक अकेले रिंग में आकर इन सभी की हालत खराब कर देते थे। इससे आप अंदाजा लगा सकते हैं कि वो WWE में वापसी कर सिकोआ की नई ब्लडलाइन को भी आसानी से धूल चटा सकते हैं। ब्रॉक के लिए रिंग में सोलो और उनके साथियों को बीट करना मुश्किल काम बिल्कुल भी नहीं है।

#2 क्या WWE सुपरस्टार बॉबी लैश्ले कर सकते हैं बड़ा कारनामा?

Ad

बॉबी लैश्ले इस समय इंजरी के कारण एक्शन से बाहर चल रहे हैं लेकिन वो WWE में वापसी कर नई ब्लडलाइन को अकेले सबक सिखा सकते हैं। रिंग में लैश्ले अपनी ताकत कई बार दिखा चुके हैं। सोचिए वो ब्रॉक लैसनर जैसे खतरनाक रेसलर को भी हरा चुके हैं। उनकी फीजिक बहुत ही तगड़ी है।

पिछले कुछ समय से बॉबी की बुकिंग कंपनी ने कुछ खास अंदाज में नहीं की है। अगर इस बार वो वापसी करते हैं तो फिर सिकोआ की नई ब्लडलाइन के खिलाफ उन्हें जरूर बुक करना चाहिए। रोस्टर में वो एक ऐसे स्टार हैं जो एक साथ तीन से चार स्टार्स के ऊपर आराम से काबू पा सकते हैं। वैसे लैश्ले पहले भी इस तरह का कारनामा रिंग में फैंस को दिखा चुके हैं।

#1 WWE में वापसी कर रोमन रेंस रख सकते हैं बड़ा माद्दा

Ad

रोमन रेंस की वापसी का इंतजार अब फैंस बेसब्री से कर रहे हैं। WWE में फिलहाल ऐसी स्थिति बनती जा रही है कि रेंस वापसी कर सीधे सिकोआ और उनके साथियों से ही टक्कर लेंगे। कंपनी इस बात के संकेत दे चुकी हैं। हाल ही में Xero News ने अपनी रिपोर्ट में कहा था कि कंपनी SummerSlam 2024 में रेंस और सिकोआ के बीच मैच का प्लान बना रही है।

देखा जाए तो रेंस ने 1316 दिन कंपनी में अपने साथियों (द उसोज़, सैमी ज़ेन, सोलो सिकोआ और द रॉक) के साथ ही मिलकर राज किया। रेंस ने ये भी जरूर अब सीख लिया होगा कि अगर अकेले तीन से चार रेसलर्स का सामना करना होगा तो क्या रणनीति अपनानी होगी। उनका अनुभव इस बात को जताता है कि वो सिकोआ की नई ब्लडलाइन को आराम से रिंग में हैंडल कर मात दे सकते हैं

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications