3 WWE सुपरस्टार जो रोमन रेंस की जगह ले सकते हैं

Enter caption

रोमन रेंस की बीमारी को लेकर सभी फैंस परेशान है। अभी तक यूनिवर्सल टाइटल के लिए फाइट करने वाले रोमन रेंस की अगली लड़ाई ल्यूकीमिया (एक तरह का ब्लड कैंसर) से है। रोमन रेंस बताया कि वो पिछले 11 साल से इस घातक बीमारी से जूझ रहे थे और अब ये फिर से उभरकर आ गई है। इसके बाद रोमन रेंस ने अपना यूनिवर्सल टाइटल भी छोड़ दिया और कुछ समय के लिए कंपनी से बाहर चले गए है।

Ad

रोमन रेंस का इस तरह से कंपनी से जाना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। हम उम्मीद करते हैं कि वह एक फाइटर की तरह इस बीमारी से लड़ेंगे और रिंग में वापसी करेंगे। रोमन रेंस के जाने से यूनिवर्सल चैंपियन की जगह खाली हो गई है। इसके अलावा सबसे ज्यादा दिक्कत WWE को है। रोमन रेंस को WWE ने काफी पुश दिया और वो इस समय टॉप गॉय है। रॉ उनके ही ऊपर डिपेंड रहती थी। हालांकि हमें जल्द ही WWE में नया यूनिवर्सल चैंपियन देखने को मिलेगा। लेकिन WWE को जल्द से जल्द रोमन रेंस की जगह किसी सुपरस्टार को खड़ा करना पड़ेगा। ये जरूरी भी है। आइए जानते है 3 सुपरस्टार्स को रोमन रेंस की जगह ले सकते हैं।

#फिन बैलर

youtube-cover
Ad

फिन बैलर में कितनी क्षमता है ये किसी को बताने की जरूरत नहीं है। फिन बैलर पहले यूनिवर्सल चैंपियन है। हालांकि इसके बाद उन्हें चोट लग गई थी। फिन बैलर को इस समय पुश की जरूरत भी है। जब से उन्होंने वापसी की है वो मिड कार्ड में ही रह गए है। और ये फिन बैलर को शूट नहीं करता है। अगर WWE अभी उन्हें पुश देता है तो वो रोमन रेंस की भूमिका रॉ में निभा सकते है। फैंस का रिएक्शन भी उनके लिए हमेशा अच्छा रहता है।

WWE की ब्रेकिंग न्यूज़ और ताज़ा ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें

#मैकइंटायर

Enter caption

मैकइंटायर ने पिछले छह महीने में जो किया फैंस काफी खुश है। फैंस उन्हें आगे बढ़ते हुए देखना चाहते है। इस समय WWE भी उन्हें पुश दे रही है। यूनिवर्सल चैंपियनशिप के वो प्रबल दावेदार है। रोमन रेंस की जगह वो लेने के प्रबल दावेदार भी है। स्ट्रोमैन को उन्होंने चुनौती पेश कर दी है। इस लिस्ट में मैकइंटायर का नाम पहले स्थान पर ही है। कंपनी के फेस वो बने सकते है।

Ad

#सैथ रॉलिंस

Enter caption

इस लिस्ट में सबसे पहले नंबर पर सैथ रॉलिंस का नाम है। पिछले एक साल में जो उन्होंने किया है वो शायद ही किसी सुपरस्टार ने किया हो। फैंस का जबरदस्त रिएक्शन उन्हें मिलता है। उनकी काबिलियत सभी को पता है। काफी शानदार मैच उन्होंने WWE को दिए है। सैथ रॉलिंस इस समय इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन है। अब अगर वो यहां से रोमन रेंस की जगह लेते है तो फैंस का सपोर्ट भी उन्हें मिलेगा। उनके जैसा काम शायद यहां पर किसी ने नहीं किया है।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications