3 सुपरस्टार्स जिन्हें WWE दिग्गज The Rock की वापसी के बाद बहुत बड़ा नुकसान हो सकता है

WWE Bad Blood में द रॉक ने की थी धमाकेदार वापसी (Photo: WWE.com)
WWE Bad Blood में द रॉक ने की थी धमाकेदार वापसी (Photo: WWE.com)

Superstars Who Can Affected After The Rock Return: WWE Bad Blood 2024 बहुत शानदार रहा। जिमी उसो और द रॉक (The Rock) की धमाकेदार वापसी देखने को मिली। ब्लडलाइन की स्टोरी में अब नए मोड़ आ गए हैं। रॉक ने स्टेज एरिया से कोडी रोड्स, रोमन रेंस और जिमी उसो को घूरकर देखा। उनके अगले कदम के बारे में अब सभी जानना चाहते हैं। फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि द ग्रेट वन का नया अध्याय कहीं ना कहीं कोडी और रोमन के साथ राइवलरी के इर्द-गिर्द घूमेगा। हालांकि, उनकी वापसी से कुछ अन्य स्टार्स भी प्रभावित होंगे। इस आर्टिकल में हम उन तीन सुपरस्टार्स की बात करेंगे जिन्हें द फाइनल बॉस की वापसी के बाद बड़ा नुकसान हो सकता है।

Ad

#3 WWE सुपरस्टार केविन ओवेंस को करना पड़ सकता है इंतजार

Ad

WWE द्वारा पिछले कुछ महीनों से केविन ओवेंस के हील टर्न को टीज किया जा रहा था। आखिरकार उन्होंने Bad Blood के बाद पार्किंग लॉट में कोडी रोड्स के ऊपर खतरनाक अटैक कर उन्हें धोखा दे दिया।

द रॉक की वापसी से केविन ओवेंस जरूर प्रभावित होंगे। उनके प्लान में अब बदलाव हो सकता है। हो सकता है कोडी रोड्स को रॉक चुनौती पेश कर दें। केविन को फिर दोनों की राइवलरी खत्म होने तक रोड्स से टक्कर लेने के लिए इंतजार करना पड़ सकता है।

#2 WWE दिग्गज द रॉक की वापसी से सोलो सिकोआ प्रभावित हो सकते हैं

youtube-cover
Ad

WrestleMania XL के बाद रोमन रेंस ब्रेक पर चले गए थे। इस दौरान कंपनी ने सोलो सिकोआ को बड़ा पुश दिया। उन्होंने अपनी नई ब्लडलाइन बनाई और खुद को नया ट्राइबल चीफ घोषित किया। द रॉक की वापसी के बाद अब सोलो के एक कदम पीछे हटने की पूरी उम्मीद है। रॉक की नज़रें कोडी और रोमन के ऊपर होंगी। ऐसा हुआ तो फिर वो नई ब्लडलाइन को लीड कर सकते हैं।

रॉक ने अगर ये कदम उठाया तो फिर सोलो सिकोआ फैक्शन में रह सकते हैं या फिर छोड़ सकते हैं। Survivor Series: WarGames 2024 में अगर सिविल वॉर होता है तो फिर नई ब्लडलाइन को लीड करने की जिम्मेदारी द ग्रेट वन को दी जा सकती है। ऐसा होने पर सिकोआ का पुश रूक जाएगा।

#1 WWE सुपरस्टार जे उसो को गंवानी पड़ सकती है चैंपियनशिप

youtube-cover
Ad

जे उसो एक ऐसे रेसलर हैं जिन्हें द रॉक की वापसी के बाद सबसे ज्यादा नुकसान हो सकता है। WWE ने हाल ही में उन्हें बड़ा पुश दिया और वो नए इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन बने। जब तक जे Raw में चैंपियन बने रहेंगे तब तक वो ब्लडलाइन सिविल वॉर में शामिल नहीं हो पाएंगे।

Raw के लेटेस्ट एपिसोड में ब्रॉन ब्रेकर ने उनके ऊपर हमला किया। यहां से संकेत मिल गए हैं कि Crown Jewel में दोनों के बीच रीमैच हो सकता है। Survivor Series: WarGames के बिल्डअप के लिए जे को ब्लू ब्रांड में जाना है तो फिर उन्हें टाइटल गंवाना पड़ेगा। रॉक की वापसी के बाद अब ब्लडलाइन सिविल वॉर की संभावनाएं बहुत ज्यादा बढ़ गई हैं।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications