इस साल WWE के सामने दुश्मनियां बनाने में काफी मुश्किलें आई है। सर्वाइवर सीरीज में एक बहुत बड़ा मुकाबला होने जा रहा है जो बहुत से फैंस के लिए एक ड्रीम मैच भी होगा। रे मिस्टीरियो बनाम ब्रॉक लैसनर WWE चैंपियनशिप के लिए। यह एक नो होल्ड्स बार्ड मैच होगा।
ब्रॉक लैसनर और मिस्टीरियो के बीच दुश्मनी तब शुरू हुई जब ब्रॉक ने मिस्टीरियो के बेटे डोमिनिक पर हमला किया। क्राउन ज्वेल में जब ब्रॉक ने केन वैलासकेज़ को हराया उसके बाद मिस्टीरियो ने उन पर हमला किया। रॉ में भी मिस्टीरियो ने ब्रॉक पर स्टिक से हमला किया था।
हालांकि मिस्टीरियो बहुत बड़े सुपरस्टार हैं लेकिन ब्रॉक के खिलाफ मुकाबले में वह बुरी तरह हार सकते हैं। कंपनी इन दोनों के मुकाबले के बीच किसी सुपरस्टार को दखल देने के लिए बुक कर सकती है जिससे उस सुपरस्टार और ब्रॉक के बीच आगे स्टोरीलाइन चल सके।
ये भी पढ़ें: WWE SmackDown रिजल्ट्स और वीडियो हाइलाटइस- 22 नवंबर 2019
ये 3 सुपरस्टार्स हैं जो ब्रॉक बनाम मिस्टीरियो के मैच में दखल दे सकते हैं।
#3 केन वैलासकेज़
![](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/11/dc122-15745088162782.png?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/11/dc122-15745088162782.png?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/11/dc122-15745088162782.png?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/11/dc122-15745088162782.png?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/11/dc122-15745088162782.png?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/11/dc122-15745088162782.png?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/11/dc122-15745088162782.png?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/11/dc122-15745088162782.png 1920w)
पूर्व UFC हैवीवेट चैंपियन केन वैलासकेज़ ने अपना WWE डेब्यू ब्रॉक लैसनर के खिलाफ क्राउन ज्वेल में किया था। ब्रॉक और केन के बीच पुरानी दुश्मनी थी इसलिए इनके बीच की स्टोरीलाइन बनाने के लिए कंपनी को ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ी। लेकिन क्राउन ज्वेल के मुकाबले में वैलासकेज़ केवल 88 सेेकेंड में हार गए थे।
वैलासकेज़ की इस प्रकार की हार को देखकर यह अनुमान लगाया जा सकता है कि वह इस दुश्मनी का अंत नहीं था बल्कि वह एक शुरुआत थी और केन वैलासकेज़ को सर्वाइवर सीरीज में देखा जा सकता है। यह अफ़वाह भी है कि केन अपने दोस्त मिस्टीरियो को मैच के दौरान धोखा दे सकते हैं। अगर ऐसा हुआ तो क्या पता आगे चलकर इन तीनों के बीच एक ट्रिपल थ्रेट मुकाबला देखने को मिले।
WWE News in Hindi, RAW, SmackDown के सभी मैच के लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं
#2 द फीन्ड
![बà¥à¤°à¥à¤ लà¥à¤¸à¤¨à¤° à¤à¤° द फà¥à¤¨à¥à¤¡Â ](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/11/03aef-15745088162461.png?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/11/03aef-15745088162461.png?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/11/03aef-15745088162461.png?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/11/03aef-15745088162461.png?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/11/03aef-15745088162461.png?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/11/03aef-15745088162461.png?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/11/03aef-15745088162461.png?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/11/03aef-15745088162461.png 1920w)
अगर ब्रॉक लैसनर और फीन्ड का मुकाबला हुआ तो उसे साल का सबसे बड़ा मुकाबला कहा जा सकता है। इन दिनों WWE की रेटिंग्स कम हो रही हैं तो कंपनी इस धमाकेदार दुश्मनी को रेसलमेनिया 36 के लिए बुक कर सकती है।
WWE में फिलहाल ब्रे वायट ही हैं जो ब्रॉक लैसनर को अपने खिलाफ कमज़ोर साबित कर सकते हैं। हालांकि यह दोनों सुपरस्टार्स अब अलग-अलग ब्रांड्स का हिस्सा है तो कंपनी इनकी दुश्मनी में अभी बाधा भी नहीं डालेगी। फीन्ड सर्वाइवर सीरीज में लैसनर पर हमला कर सकते हैं जिससे कि आगे चलकर रेसलमेनिया के लिए स्टोरीलाइन तैयार हो सकती है।
#1 एंड्राडे
एंड्राडे इस लिस्ट में एक चौंकाने वाला नाम है लेकिन यह हो सकता है कि वह दखल देकर रे मिस्टीरियो पर हमला करें। एंड्राडे ने इस साल बहुत से बढ़िया मुकाबले लड़े हैं लेकिन वह टॉप स्टार्स में अपनी जगह नहीं बना पाए। एंड्राडे ने अपने लुचाडोर साथी रे मिस्टीरियो के साथ बहुत से मुकाबले लड़े हैं। जिसके बाद से मिस्टीरियो उनकी इज़्ज़त भी करते हैं।
ऐसा हो सकता है कि वह मैच के दौरान आएं और अपने साथी का अपमान करते हुए उनपर हमला करें। जिससे की उन्हें एक मेन इवेंट दुश्मनी मिल सकती है। यह उनके करियर के लिए बहुत अच्छा साबित होगा।