Superstars Who Danger Being Released: WWE ने पिछले हफ्ते स्मैकडाउन (SmackDown) के एपिसोड से पहले रोस्टर में कुछ बदलाव किए। बैरन कॉर्बिन, इंडी हार्टवेल और टेगन नॉक्स को कंपनी से बाहर का रास्ता दिखाया गया। कॉर्बिन को रिलीज किया जाना काफी चौंकाने वाली चीज रही। जनवरी, 2025 से नेटफ्लिक्स पर Raw चला जाएगा। इससे पहले रोस्टर अलग दिख सकता है। कुछ रेसलर्स को कंपनी से हमेशा के लिए छुट्टी दी जा सकती है। इस आर्टिकल में हम उन 3 सुपरस्टार्स की बात करेंगे जिनके ऊपर मौजूदा समय में WWE से रिलीज होने का खतरा मंडरा रहा है। #3 WWE ने अपोलो क्रूज की बुकिंग पर खास ध्यान नहीं दियाअपोलो क्रूज के साथ पिछले कुछ सालों से WWE द्वारा नाइंसाफी की जा रही है। शानदार एथलेटिक स्किल होने के बावजूद उन्हें आगे नहीं बढ़ाया गया और ना ही किसी अच्छी स्टोरीलाइन में डाला गया। उन्हें लगातार WWE टीवी पर रहने के लिए काफी संघर्ष करना पड़ा है। साल 2021 के बाद से उन्हें पुश नहीं दिया गया है। अपोलो के कैरेक्टर में कई बार बदलाव देखने को मिला लेकिन फैंस ने पसंद नहीं किया। वो फैंस को अपने साथ जोड़ने में कामयाब नहीं रहे। WWE कुछ अन्य स्टार्स को आगे जाकर रिलीज करने का फैसला लेता है तो फिर अपोलो क्रूज का नंबर आ सकता है। #2 WWE सुपरस्टार जियोवानी विंची का समय अच्छा नहीं चल रहा है View this post on Instagram Instagram Postजियोवानी विंची इम्पीरियम के मजबूत सदस्य हुआ करते थे। उन्होंने अपने काम से सभी का दिल जीता। इम्पीरियम से बाहर होने के बाद विंची का करियर कुछ खास नहीं रहा है। उन्होंने SmackDown में नए गिमिक के साथ शुरूआत की लेकिन बड़ा झटका लगा। पहले ही मुकाबले में वो पांच सेकेंड में हार गए। रीमैच में भी उन्हें एक मिनट से कम समय में हार का सामना करना पड़ा। तब से वो दोबारा नज़र नहीं आए हैं। कहीं ना कहीं ये उनके लिए अच्छे संकेत नहीं हैं। उन्हें भी बहुत जल्द WWE से बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है।#1 WWE द्वारा अकीरा टोज़ावा को निकाला जा सकता है अकीरा टोज़ावा एक ऐसे रेसलर हैं जो रिंग में अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं लेकिन उनका प्रयोग सही से नहीं किया जाता है। कंपनी द्वारा उनका उपयोग इन-रिंग एक्शन के बजाए कॉमेडी रोल के लिए ज्यादा किया जाता है। उन्होंने लोअर-कार्ड में ही ज्यादातर मैच लड़े हैं। वो अल्फा अकादमी ग्रुप का हिस्सा हैं। हालांकि, जब से चैड गेबल ने इस ग्रुप को छोड़ा है तब से हाल खराब हो गया है। फैक्शन एकदम से लड़खड़ा गया। आगे जाकर टोज़ावा का लाइमलाइट में आना बहुत मुश्किल है। कंपनी द्वारा उन्हें रिलीज किया जा सकता है।