Crown Jewel से पहले WWE ने 3 सुपरस्टार्स को निकाला, Roman Reigns को हराने वाले रेसलर का नाम भी शामिल

WWE
WWE ने लिया बड़ा फैसला (Photo: WWE.com)

WWE Makes Three Shockingly Releases: WWE Crown Jewel 2024 की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। सऊदी अरब में इस बार फैंस को तगड़े मुकाबले देखने को मिलेंगे। ट्रिपल एच (Triple H) और उनकी टीम से बड़े सरप्राइज की उम्मीद भी लगाई जा रही है। खैर इस इवेंट से पहले एक चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। कंपनी ने तीन सुपरस्टार्स को रिलीज कर दिया है। इसमें सबसे बड़ा नाम पूर्व चैंपियन बैरन कॉर्बिन का है। उनके अलावा फीमेल स्टार्स इंडी हार्टवेल और टेगन नॉक्स हैं। WWE के इस फैसले से जरूर इन तीनों को बड़ा झटका लगा होगा।

Ad

बैरन कॉर्बिन साल 2012 में WWE में शामिल हुए थे। इससे पहले उन्हें रेसलिंग का ज्यादा अनुभव नहीं था। इसके बावजूद NXT में कॉर्बिन ने अच्छा काम कर बड़ा नाम बनाया। साल 2016 में उनकी मेन रोस्टर में एंट्री हुई। वहां पर शुरूआत में उन्हें ज्यादा सफलता नहीं मिल पाई। बाद में जरूर कुछ बड़े स्टार्स के साथ उनकी शानदार राइवलरी रही और उन्होंने इस दौरान यूएस चैंपियनशिप भी हासिल की। आप यकीन नहीं करेंगे लेकिन वो रोमन रेंस को भी हरा चुके हैं।

कॉर्बिन पिछले साल NXT में वापस लौटे थे। इस साल ड्राफ्ट में उन्हें ब्लू ब्रांड में शामिल किया गया। हालांकि, वो WWE टीवी पर ज्यादा नज़र नहीं आए। अगस्त में उन्होंने अपना अंतिम मैच लड़ा था। बैरन ने हाल ही में सोशल मीडिया पर कंपनी से जाने के संकेत दिए थे। अब Fightful Select के Sean Ross Sapp ने अपने X अकाउंट पर उनके रिलीज होने की पुष्टि कर दी है। उन्होंने इंडी हार्टवेल और टेगन नॉक्स के बारे में भी जानकारी दी।

Ad

WWE में इंडी हार्टवेल और टेगन नॉक्स ने किया था बढ़िया काम

इंडी हार्टवेल और टेगन नॉक्स को भी WWE द्वारा निकाले जाने का फैसला बहुत ही चौंकाने वाला है। दोनों रोस्टर में सबसे लोकप्रिय युवा सुपरस्टार्स में से एक थीं। खासतौर पर हार्टवेल ने पिछले कुछ सालों में शानदार काम कर फैंस का दिल जीता है। टेगन नॉक्स ने भी बहुत जल्दी अपनी मेहनत के बल पर बड़ा नाम बना लिया था। खैर अब देखना होगा कि बैरन कॉर्बिन, इंडी और नॉक्स का WWE से जाने के बाद अगला कदम क्या होगा।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications