WWE में 29 साल के रेसलर की शर्मनाक स्ट्रीक का हुआ अंत, 452 दिनों बाद हार का सिलसिला तोड़ते हुए चखा जीत का स्वाद

WWE सुपरस्टार को लेकर बड़ी खबर सामने आई
WWE सुपरस्टार को लेकर बड़ी खबर सामने आई

Tegan Nox: WWE का 17 अप्रैल को लाइव इवेंट बर्मिंघम में हुआ। फैंस को इस शो में तगड़े मुकाबले देखने को मिले। इस इवेंट में कोडी रोड्स (Cody Rhodes) और डेमियन प्रीस्ट ने पहली बार अपने टाइटल को डिफेंड किया। सबसे बड़ी बात है कि Raw सुपरस्टार टीगन नॉक्स (Tegan Nox) की 452 दिनों की लूजिंग स्ट्रीक का भी अंत हुआ। उन्होंने लंबे समय बाद जीत का स्वाद चखा।

Ad

साल 2022 में WWE में वापसी के बाद से नॉक्स का करियर कुछ खास नहीं रहा। वो शायद ही कभी लाइव टीवी पर दिखाई देती हैं। WWE द्वारा अक्सर उन्हें हाउस शो और एक्सक्लूसिव मेन इवेंट तक ही सीमित रखा जाता है।

नॉक्स को लाइव सर्किट में ज्यादा सफलता नहीं मिली और वो अपने मैच हार गईं। हालांकि, बर्मिंघम में हुए लाइव इवेंट में उनके लिए चीजें बदल गईं। शो में टीगन नॉक्स और नटालिया का सामना शेना बैज़लर और ज़ोई स्टार्क के खिलाफ हुआ। नॉक्स और नटालिया ने अच्छा प्रदर्शन किया और जीत हासिल की। ये टीगन की एक साल से अधिक समय में पहली हाउस शो जीत थी। उन्होंने आखिरी बार 21 जनवरी, 2023 को मुकाबला जीता था।

Ad

टीगन नॉक्स का करियर अभी तक काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा है। ज्यादा सफलता उन्हें विमेंस डिवीजन में नहीं मिल पाई। कंपनी को अब उनके बारे में सोचकर पुश देना होगा। वैसे ट्रिपल एच के राज में लगभग सभी सुपरस्टार्स को टीवी पर मौका मिल रहा है। ऐसा लगता है कि नॉक्स के लिए क्रिएटिव टीम के पास मौजूदा समय में कोई प्लान नहीं है।

WWE लाइव इवेंट में और क्या-क्या हुआ?

बर्मिंघम में नॉक्स और नटालिया की जीत के अलावा भी बहुत कुछ देखने को मिला। कुछ चैंपियनशिप मुकाबले भी फैंस को देखने को मिले। सैमी ज़ेन ने अपनी इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप गुंथर, चैड गेबल और फिन बैलर के खिलाफ डिफेंड की। ज़ेन ने जीत हासिल कर अपने टाइटल को रिटेन किया। जे उसो और ड्रू मैकइंटायर भी एक्शन में नज़र आए। प्रीस्ट ने भी वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप कोफी किंग्सटन के खिलाफ डिफेंड की।

WrestleMania XL हार के बाद बैकी लिंच भी पहली बार एक्शन में नज़र आईं। उन्होंने पाइपर निवेन को हराया। वहीं कोडी रोड्स ने मेन इवेंट में शिंस्के नाकामुरा को हराकर अपनी अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप रिटेन की।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications