जब कभी रेसलमेनिया के बारे में बात की जाती है तो सबसे पहला द अंडरटेकर का नाम दिमाग में आता है। अंडरटेकर का रिश्ता रेसलमेनिया से कभी न खत्म होने वाले रिश्ते की तरह है। यकीनन वह इस शो के सबसे बड़े सुपरस्टार हैं जो शो की शोभा बढ़ाते हैं।
रेसलमेनिया के 35 शोज़ में से अंडरटेकर 26 शोज़ का हिस्सा रहे हैं। अंडरटेकर ने रेसलमेनिया में लगातार सबसे ज्यादा मैच जीतने की स्ट्रीक का इतिहास भी बनाया है। वह स्ट्रीक 21-0 की थी जिसमें अंडरटेकर ने कई महान लेजेंड्स को भी हराया है।
रेसलमेनिया में द अंडरटेकर के सामने रिक फ्लेयर, जॉन सीना, शॉन माइकल्स, ट्रिपल एच, और बतिस्ता जैसे लेजेंड्स भी नहीं टिक पाए। इस आर्टिकल में जानेंगे उन रेसलर्स के बारे में जिनका सामना रेसलमेनिया में द अंडरटेकर के साथ कई बार हुआ है लेकिन वह डेडमैन को हरा नहीं पाए।
ये भी पढ़े: WWE न्यूज़: द अंडरटेकर ने UFC चैंपियन खबीब नर्मागोमेडोव की तुलना 16 बार के पूर्व चैंपियन से की
केन
अंडरटेकर और WWE में उनके ऑनस्क्रीन भाई केन का एक लंबा इतिहास है, जो 20 साल से भी लंबा है। अपने करियर में दोनों कई बार एक-दूसरे के खिलाफ मैच लड़ चुके हैं। रेसलमेनिया में द बिग रेड मशीन ने दो बार अंडरटेकर का सामना किया है।
पहली बार दोनों का सामना रेसलमेनिया 14 में हुआ था जहां अंडरटेकर ने केन को 17 मिनट के मैच में हरा दिया था। अंडरटेकर ने मैच जीतने के लिए अपने भाई केन को तीन टूम्बस्टोन दिए।
दूसरी बार अंडरटेकर और केन का मैच रेसलमेनिया 20 में हुआ था जहां अंडरटेकर अपने डेडमैन अवतार में वापस लौट रहे थे। अंडरटेकर ने पॉल बेयर के साथ मिलकर केन को हरा दिया। यहां अंडरटेकर की स्ट्रीक 12-0 की हो गयी थी।
WWE News in Hindi, RAW, SmackDown के सभी मैच के लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं