Roman Reigns के अलावा 3 सुपरस्टार्स जो ब्लडलाइन में अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप वापस लाने की क्षमता रखते हैं

WWE
ये स्टार कर सकते हैं कमाल (Photo: WWE.com)

Stars Who Can Win Undisputed WWE Championship: साल 2020 में WWE में रोमन रेंस (Roman Reigns) और पॉल हेमन ने ब्लडलाइन फैक्शन का निर्माण किया था। आज इसकी कहानी किसी परिचय का मोहताज नही हैं। इसमें शामिल सभी स्टार्स अब टॉप पर पहुंच गए हैं। रोमन ने करीब चार साल कंपनी का टॉप टाइटल अपने पास रखा। पिछले साल WrestleMania में कोडी रोड्स ने रेंस को हराकर उनके 1316 दिनों के टाइटल रन का अंत किया था। इस आर्टिकल में रेंस के अलावा उन स्टार्स की बात करेंगे जो ब्लडलाइन में अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप वापस लाने की क्षमता रखते हैं।

Ad

#3 WWE में सोलो सिकोआ दिखा सकते हैं कमाल

Ad

सोलो सिकोआ लंबे समय से ब्लडलाइन स्टोरी का हिस्सा रहे हैं। पिछले साल WrestleMania के बाद तो उन्होंने अपनी नई ब्लडलाइन बनाई, जिसमें जेकब फाटू, टामा टोंगा और टांगा लोआ को शामिल किया।

सिकोआ ब्लडलाइन में अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप वापस लाने की क्षमता रखते हैं। कोडी रोड्स के खिलाफ उन्हें दो बार हार मिल चुकी है लेकिन वो अभी भी पीछे हटने के लिए तैयार नहीं हैं। हो सकता है कि आगे जाकर सिकोआ ही कमाल कर टाइटल जीत जाएं। आप सभी जानते हैं कि WWE में कोई भी संभावना बन सकती है।

#2 WWE में द रॉक हासिल कर सकते हैं अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप

Ad

द रॉक ने रेसलिंग की दुनिया में वो महारथ हासिल की है जिससे वो अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप को आसानी से जीत सकते हैं। वो ब्लडलाइन में टाइटल वापस लाकर खुद को श्रेष्ठ साबित कर सकते हैं। रॉक इस तरह के कारनामे पहले बहुत बार कर चुके हैं।

WWE में कोडी रोड्स और द रॉक के मैच की संभावना अब बन रही है। बहुत जल्द दोनों के बीच ड्रीम मुकाबला हो सकता है। वहां पर रॉक अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप जीतकर सभी को चौंका सकते हैं।

#1 WWE में जेकब फाटू ठोक सकते हैं दावा

Ad

जेकब फाटू ने खुद को इस काबिल बना लिया है कि वो अब अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप के लिए जा सकते हैं। इतना ही नहीं वो इसे जीतकर ब्लडलाइन में वापस भी ला सकते हैं। फैंस भी जानते हैं कि फाटू ये कार्य आसानी से कर सकते हैं। पिछले साल डेब्यू के बाद से अभी तक उनका काम जबरदस्त रहा है।

WWE द्वारा फाटू और कोडी रोड्स के बीच मैच के संकेत भी कई बार दिए जा चुके हैं। दोनों के बीच अगर फ्यूचर में मैच हुआ तो फिर वहां पर जेकब बाजी मार सकते हैं। कोडी के अलावा कोई और भी चैंपियन रहता है तो उसकी हालत भी फाटू आराम से खराब कर सकते हैं। कंपनी द्वारा बहुत जल्द ये मौका उन्हें जरूर दिया जाएगा।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications