WWE के 3 सुपरस्टार्स जिनके अगले मैनेजर बन सकते हैं पॉल हेमन

paul heyman

ब्रॉक लैसनर के एडवोकेट पॉल हेमन को WWE के इतिहास के सबसे बेस्ट मैनेजर्स में से एक के रूप में जाना जाता है। पॉल हेमन की माइक स्किल्स कितनी बेहतरीन रही हैं, ये हम सालों से देखते आ रहे हैं। उन्होंने पिछले दो दशकों में ब्रॉक लैसनर को स्टार से सुपरस्टार बनाने में बहुत मदद की है।

आपको याद दिला दें कि पॉल हेमन सिर्फ लैसनर ही नहीं बल्कि पाँच अलग अलग WWE चैंपियंस के मैनेजर रहे हैं। इनमें बिग शो, सीएम पंक, रॉब वैन डैम और कर्ट एंगल भी शामिल रहे हैं।

मौजूदा समय की बात करे तो ब्रॉक लैसनर को UFC में वापसी करने के लिए यूनिवर्सल चैंपियनशिप रैसलमेनिया 35 में सैथ रॉलिंस के हाथों गंवानी पड़ी। अब यह तो साफ है कि ब्रॉक लैसनर कुछ समय WWE से बाहर ही बिताने वाले हैं। इसलिए अब सवाल खड़े होने लगे हैं कि पॉल हेमन किसके साथ नजर आएंगे।

हम तीन सुपरस्टार्स के नाम आपके सामने रखने वाले हैं, जिन्हें पॉल हेमन सुपरस्टार शेकअप के बाद मैनेजर कर सकते हैं।

3) लार्स सुलिवन

Will Lars Sullivan be the next Paul Heyman guy?

लार्स सुलिवन ने कर्ट एंगल पर हमला कर बेहतरीन मेन रोस्टर डेब्यू किया था। इसी के साथ उन्होंने पूरे रॉ रोस्टर को सचेत किया था कि अब उनका समय आ गया है और अन्य सुपरस्टार उनसे बचकर रहें।

अब अगले सप्ताह सुपरस्टार शेकअप शेड्यूल है और WWE सभी को चौंकाते हुए लार्स सुलिवन को पॉल हेमन गाय बना सकता है। यदि ऐसा होता है तो सुलिवन को पॉल हेमन से बहुत कुछ सीखने को मिलेगा।

पॉल हेमन उन्हें आने वाले समय में WWE का सबसे बड़ा हील सुपरस्टार बना सकते हैं। पॉल हेमन की माइक स्किल्स आज भी इतना दमखम रखती हैं।

WWE News in Hindi, RAW, SmackDown के सभी मैच के लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं।

2) असुका

asuka

असुका मौजूदा WWE रोस्टर की सबसे प्रतिभा की धनी और गज़ब की एथलीट हैं। पिछले कुछ समय में उन्होंने कई बड़ी जीत हासिल की हैं और स्मैकडाउन विमेंस चैंपियन भी बनीं। इस सब के बावजूद वो फ़ैन फ़ेवरेट बनने में नाकाम रही हैं।

उनकी सबसे बड़ी समस्या यह है कि उनके पास अन्य सुपरस्टार्स की तरह माइक पर बोलने की बेहतरीन स्किल्स नहीं हैं। उन्हें इस समस्या से निजात दिलाने के लिए WWE उन्हें पॉल हेमन के साथ जोड़ सकती है।

असुका हमेशा से प्रोमो शूट करने में मात खाती आई हैं। साथ ही साथ पहली बार किसी विमेन सुपरस्टार को पॉल हेमन के साथ देखना भी दिलचस्प होगा।

1) ड्रू मैकइंटायर

drew mcintyre

पूरा WWE जगत इस बात से वाकिफ है कि ड्रू मैकइंटायर को WWE का सबसे बड़ा हील सुपरस्टार बनाने की कोशिश की जा रही है। यह भी मानने वाली बात है कि वो जल्द ही यूनिवर्सल चैंपियनशिप फ्यूड में शामिल होने वाले हैं।

उन्होंने अपने इन रिंग परफॉर्मेंस से तो सभी को प्रभावित किया है, लेकिन वो कई प्रोमो के दौरान फिसड्डी साबित हुए हैं। इसी चीज की भरपाई पॉल हेमन अच्छे तरीके से कर सकते हैं।

पॉल हेमन के क्लायंट ब्रॉक लैसनर को सैथ रॉलिंस के खिलाफ ही रैसलमेनिया में हार का सामना करना पड़ा था। इसलिए पॉल हेमन निजी तौर पर भी चैंपियनशिप स्टोरीलाइन का हिस्सा बन सकते हैं।

Quick Links

Edited by Ankit
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications