Superstars Win First World Title WWE Career 2025: साल 2024 WWE के लिए बहुत बढ़िया रहा था। नए चैंपियंस के साथ-साथ बिजनेस में काफी उछाल देखने को मिला। अब सभी की नज़रें 2025 पर हैं। कंपनी इस साल को भी सफल बनाना चाहेगी। मौजूदा रोस्टर में कई ऐसे टैलेंटेड रेसलर्स हैं जिन्होंने अभी तक वर्ल्ड टाइटल पर कब्जा नहीं जमाया है। इस साल ट्रिपल एच (Triple H) और उनकी टीम द्वारा उन्हें बड़ा मौका दिया जा सकता है। इस आर्टिकल में हम उन 3 सुपरस्टार्स के बारे में बात करेंगे, जो 2025 में अपने करियर का पहला वर्ल्ड टाइटल हासिल कर सकते हैं।#3 WWE में जे उसो कमाल का काम कर रहे हैंजे उसो के लिए पिछला एक साल जबरदस्त रहा है। Raw में उन्होंने गजब का काम किया है। वो बहुत जल्दी फैंस के बीच लोकप्रिय हो गए हैं। पिछले साल उन्होंने ब्रॉन ब्रेकर को हराकर इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप हासिल की थी। 14 साल बाद उन्होंने अपने करियर में सिंगल्स टाइटल हासिल किया था।उसो का वर्ल्ड टाइटल जीतने का सपना अभी तक पूरा नहीं हो पाया है। साल 2025 में वो ये उपलब्धि हासिल कर सकते हैं। कंपनी द्वारा उन्हें बड़ा मौका दिया जा सकता है। 25 जनवरी को Saturday Night's Main Event में गुंथर और जे के बीच वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप मैच तय किया गया है। हो सकता है कि उसो वहां पर टाइटल जीत जाएं। कोई भी संभावना बन सकती है।#2 WWE इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन ब्रॉन ब्रेकर ने अपने एक्शन से काफी प्रभावित किया है View this post on Instagram Instagram Postपिछले साल मेन रोस्टर में कदम रखने के बाद से ब्रॉन ब्रेकर छाए हुए हैं। Raw में उन्होंने अपने दुश्मनों के ऊपर कहर ढाया है। दो बार वो इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप अपने नाम कर चुके हैं। फैंस को अपने एक्शन से उन्होंने दीवाना बना दिया है।साल 2025 में ब्रॉन ब्रेकर वर्ल्ड टाइटल हासिल कर सकते हैं। कंपनी उन्हें फ्यूचर सुपरस्टार के रूप में देख रही है। ब्रेकर की बुकिंग अभी तक अच्छे अंदाज में ट्रिपल एच और उनकी टीम ने की है। आने वाले कुछ महीनों में वो बड़ा कारनामा कर सकते हैं।#1 WWE द्वारा जेकब फाटू को दिया जा सकता है बड़ा मोमेंट View this post on Instagram Instagram Postसाल 2024 में सबसे अच्छा डेब्यू जेकब फाटू का रहा। आते ही उन्होंने बड़े स्टार्स के ऊपर हमला किया। उनकी वजह से ब्लडलाइन की स्टोरीलाइन भी रोमांचक हो गई। उनकी ताकत के आगे टिक पाना सभी के लिए मुश्किल हो रहा है। रोमन रेंस भी उनसे अभी तक पार नहीं पा सके हैं।इस साल WWE द्वारा जेकब फाटू को बड़ा तोहफा दिया जा सकता है। वो वर्ल्ड चैंपियन बनकर अपने करियर में लंबी उड़ान भर सकते हैं। कंपनी ने जरूर उनके लिए कोई ना कोई बड़ा प्लान बनाया होगा।