3 सुपरस्टार्स जिनके साथ Roman Reigns का वापसी के बाद WWE Bad Blood में मैच हो सकता है

wwe
पढ़िए लिस्ट में किन WWE स्टार्स का नाम शामिल है? (Photo: WWE.com)

Superstars With Roman Reigns Can Have Match At Bad Blood: 16 अगस्त को हुए WWE SmackDown के एपिसोड में सोलो सिकोआ की नई ब्लडलाइन ने रोमन रेंस (Roman Reigns) की हालत खराब की थी। तब से वो WWE टीवी पर नज़र नहीं आए हैं। कहा जा रहा है कि बहुत जल्द रेंस रिंग में एंट्री करेंगे। WWE का आगामी प्रीमियम लाइव इवेंट 5 अक्टूबर को Bad Blood होगा। इस आर्टिकल में हम उन तीन सुपरस्टार्स की बात करेंगे जिनके साथ वापसी के बाद रोमन का मुकाबला Bad Blood में हो सकता है।

Ad

#3 क्या WWE Bad Blood में पुराने दुश्मन के साथ टकराएंगे रोमन रेंस?

youtube-cover
Ad

WrestleMania XL में रोमन रेंस ने अपनी अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप कोडी रोड्स के खिलाफ गंवाई थी। रेंस ने पिछले महीने SummerSlam 2024 में वापसी की थी। उन्होंने सोलो सिकोआ के ऊपर अटैक किया था। इसके बाद ब्लू ब्रांड के लगातार दो एपिसोड में आकर ब्लडलाइन की हालत खराब की।

सभी को लग रहा है कि वापसी के बाद सोलो सिकोआ के साथ पंगा रोमन जारी रखेंगे लेकिन मामला पलट भी सकता है। कोडी रोड्स के खिलाफ भी रोमन जा सकते हैं। वो Bad Blood में रोड्स के खिलाफ रीमैच की मांग कर सकते हैं।

#2 क्या WWE सुपरस्टार जेकब फाटू से रोमन रेंस लेंगे बदला?

Ad

पिछले महीने 16 अगस्त को हुआ SmackDown का एपिसोड रोमन रेंस के लिए अच्छा नहीं रहा। शुरूआत में वो सिकोआ और टामा टोंगा के ऊपर भारी पड़े लेकिन जेकब फाटू ने वापसी कर उनका बुरा हाल कर दिया। फाटू ने उनके ऊपर ऐसा अटैक किया कि वो रिंग में बेबस नज़र आए।

रोमन को एक चीज अब पता चल गई होगी कि अगर नई ब्लडलाइन से निपटना है तो पहले जेकब फाटू के बारे में विचार करना होगा। रेंस वापसी के बाद फाटू को सबक सिखा सकते हैं। साथ ही साथ Bad Blood में सिंगल्स मैच के लिए चुनौती पेश कर सकते हैं।

#1 क्या WWE Bad Blood में सोलो सिकोआ से होगी सीधे टक्कर?

Ad

रोमन रेंस की गैरमौजूदगी में सोलो सिकोआ ने अपने आपको ट्राइबल चीफ घोषित किया। लगातार उन्होंने रोमन के ऊपर निशाना साधा। फिलहाल रेंस का लक्ष्य सिकोआ को सबक सिखाना है। SummerSlam में वापसी के बाद थोड़ा बहुत ये काम वो कर चुके हैं लेकिन अभी बहुत कुछ बाकी है।

रोमन रेंस अब वापस आकर सीधे सोलो सिकोआ को Bad Blood में धमाकेदार मैच के लिए चुनौती पेश कर सकते हैं। मुकाबले में बड़ी शर्त भी सकती है। जो जीतेगा वो ही असली ट्राइबल चीफ कहलाया जाएगा।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications