WWE में Roman Reigns की ट्राइबल चीफ की 'गद्दी' का हुआ अंत, भाई ने बेइज्जती करते हुए ललकारा, Solo Sikoa ने खुली चुनौती देते हुए लगाई दहाड़

WWE
WWE SmackDown में रोमन रेंस को लेकर आया बयान (Photo: WWE.com)

Solo Sikoa Warns Roman Reigns: WWE WrestleMania 40 के बाद से द ब्लडलाइन पर पूरा कंट्रोल सोलो सिकोआ (Solo Sikoa) ने ले लिया है। पिछले दो हफ्तों में उनकी भूमिका और भी बढ़ गई है। इस हफ्ते SmackDown के एपिसोड में उन्होंने रोमन रेंस (Roman Reigns) को लेकर एक चौंकाने वाला निर्णय लिया और ब्लडलाइन को पूरी तरह बदल दिया।

पिछले हफ्ते SmackDown में सोलो सिकोआ ने अपने साथियों के साथ मिलकर पॉल हेमन के ऊपर अटैक किया था। इस हफ्ते सभी ब्लडलाइन की प्रतिक्रिया सुनने का इंंतजार कर रहे थे। सिकोआ इस समय बड़े कदम उठा रहे हैं। पॉल हेमन के ऊपर अटैक करना भी उनकी रणनीति का एक हिस्सा था।

WWE SmackDown के अंत में सोलो सिकोआ का वीडियो पैकेज देखने को मिला। सिकोआ ने इस दौरान जो बातें कहीं शायद उसके बारे में बहुत कम लोगों ने सोचा होगा। उन्होंने कहा,

ये एक उला फला है। ये मुझे ट्राइबल चीफ बनाता है। ये वो नहीं है जो मैं चाहता था लेकिन ये वही है जो मेरी फैमिली को चाहिए थी। रोमन रेंस WrestleMania 40 में टाइटल को रिटेन नहीं कर पाए। वो कोडी रोड्स और उनकी लैगेसी को डिफेंड करने के लिए पर्याप्त व्यक्ति नहीं थे। इसलिए वो खुद को ट्राइबल चीफ नहीं कहेंगे क्योंकि अब मैं ट्राइबल चीफ हूं। मैं कोडी रोड्स से अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप वापस लूंगा। अगर ये टाइटल रेंस को दोबारा चाहिए तो वो मुझसे लेने की कोशिश कर सकते हैं। मैं Money in the Bank में कोडी रोड्स के लिए जा रहा हूं और वो मुझे एक्नॉलेज करेंगे।

क्या WWE Money in the Bank में रोमन रेंस की वापसी होगी?

ब्लडलाइन की स्टोरी में अब और मजा आएगा। सोलो ने साफतौर पर कह दिया है कि रेंस ट्राइबल चीफ नहीं रहेंगे। उन्होंने अपने आपको ये पद दे दिया है। साथ ही साथ उन्होंने अपने भाई रेंस को ललकार भी दिया है। ये बहुत बड़ी बात है।

अब ऐसा लग रहा है कि रेंस की बहुत जल्द वापसी हो जाएगी। यहां से ये भी लगभग तय हो गया है कि आगे जाकर रोमन और सिकोआ के बीच राइवलरी देखने को मिलेगी। Money in the Bank इवेंट के आयोजन में अब ज्यादा समय नहीं बचा हुआ है। वहां पर द ब्लडलाइन का मुकाबला कोडी रोड्स, केविन ओवेंस और रैंडी ऑर्टन के साथ होगा। इस शो में भी वापसी कर रेंस फैंस को बड़ा सरप्राइज दे सकते हैं।

Quick Links

Edited by PANKAJ
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications