3 चौंकाने वाली चीजें जो WWE द्वारा साल 2024 खत्म होने से पहले की जा सकती हैं

WWE
2024 के अंत से पहले WWE में हो सकती हैं बड़ी चीजें (Photo: WWE.com)

Surprising Things WWE Can Do Before 2024 Ends: साल 2024 के अंत की तरफ बढ़ते हुए अब WWE के दो बड़े इवेंट बचे हैं। 30 नवंबर को Survivor Series का आयोजन होगा। वहीं 14 दिसंबर को फैंस को Saturday Night's Main Event देखने को मिलेगा। इन दोनों इवेंट के ऊपर सभी की नज़रें टिकी होंगी। कंपनी दोनों को धमाकेदार बनाने की पूरी कोशिश करेगी। इस समय कई मजेदार स्टोरीलाइन चल रही हैं लेकिन क्रिएटिव टीम कुछ बड़े फैसले लेकर सभी को चौंका सकती है। नए ट्विस्ट देखने को मिल सकते हैं। इस आर्टिकल में हम उन तीन चौंकाने वाली चीजों के बारे में बात करेंगे जो WWE द्वारा साल 2024 खत्म होने से पहले की जा सकती हैं।

Ad

#3 द रॉक के साथ जुड़ सकते हैं WWE दिग्गज पॉल हेमन

Ad

अक्टूबर, 2024 में हुए Bad Blood इवेंट में द रॉक ने सरप्राइज एंट्री की थी। हालांकि, इसके बाद से वो अभी तक WWE टीवी पर नज़र नहीं आए हैं। WrestleMania 41 में उनके बड़े मैच की उम्मीद की जा रही है। जून, 2024 में नई ब्लडलाइन ने पॉल हेमन के ऊपर अटैक किया था। तब से वो भी टीवी पर नहीं दिखे हैं।

Survivor Series 2024 में इनकी वापसी की उम्मीदें की जा रही हैं, जहां पर ब्लडलाइन WarGames मैच देखने को मिलेगा। हेमन इस बार अपने नए गाय द रॉक के साथ एंट्री कर सकते हैं। वो ऐसा करके Survivor Series में असली ब्लडलाइन का ध्यान भटका सकते हैं।

#2 WWE सुपरस्टार सैथ रॉलिंस ले सकते हैं हील टर्न

Ad

सैथ रॉलिंस के हील टर्न का इंतजार भी लंबे समय से चल रहा है। सीएम पंक के साथ भी उनकी राइवलरी आने वाले समय में देखने को मिलेगी। इससे पहले शायद वो हील टर्न ले लेंगे। हालांकि, ऐसा साल 2024 खत्म होने से पहले भी देखने को मिल सकता है।

उम्मीद के मुताबिक Survivor Series में होने वाले ब्लडलाइन WarGames मैच में रोमन रेंस की टीम के 5वें सदस्य सैथ रॉलिंस होंगे। रॉलिंस इस मुकाबले में रोमन की टीम को धोखा देकर हील टर्न ले सकते हैं। इसके अलावा किसी अन्य बड़े मौके पर रॉलिंस द्वारा ये कारनामा देखने को मिल सकता है।

#1 WWE SmackDown छोड़ सकते हैं रोमन रेंस

youtube-cover
Ad

ये चीज देर-सबेर घटित होने वाली है। इसका कारण ये है कि नेटफ्लिक्स चाहता है कि जब रेड ब्रांड 6 जनवरी, 2024 को ग्लोबल स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर चले जाए तो रोमन रेंस Raw रोस्टर में शामिल हों। इस चीज की संभावनाएं लगभग पूरी हैं।

WWE का प्लान शुरूआत में रोमन रेंस को दोनों ब्रांड में दिखाने का है। अगर ब्लडलाइन सिविल वॉर में चीजें ठीक नहीं रहीं तो फिर रेंस साल 2024 से पहले SmackDown छोड़ने का ऐलान कर सकते हैं।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications