3 मामले जिनमें Brock Lesnar WWE में Roman Reigns से बेहतर हैं

WWE, Brock Lesnar, Roman Reigns,
WWE में ब्रॉक लैसनर और रोमन रेंस के बीच कई बार मैच हो चुका है (Photo: WWE.com)

Brock Lesnar Better Than Roman Reigns: ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) WWE में रोमन रेंस (Roman Reigns) के सबसे बड़े दुश्मनों में से एक रहे हैं। इन दोनों सुपरस्टार्स की राइवलरी कई साल लंबी चली थी और इसका अंत SummerSlam 2022 में हुआ था। रोमन ट्राइबल चीफ बनने के बाद से ही ब्रॉक पर भारी पड़े हैं। ये दोनों ही टैलेंटेड रेसलर्स हैं लेकिन कुछ ऐसी चीज़ें हैं जिनमें लैसनर WWE में रेंस से बेहतर हैं। इस आर्टिकल में हम ऐसे 3 मामलों का जिक्र करने वाले हैं जिनमें ब्रॉक लैसनर WWE में रोमन रेंस से बेहतर हैं।

Ad

3- ब्रॉक लैसनर WWE रिंग में रोमन रेंस से ज्यादा फुर्तीले हैं

Ad

ब्रॉक लैसनर साइज में काफी बड़े होने के अलावा भारी-भरकम सुपरस्टार भी हैं। इसके बावजूद लैसनर रिंग में काफी ज्यादा फुर्तीले हैं। मैच के दौरान ब्रॉक की फुर्ती देखकर कई बार सुपरस्टार्स हक्के-बक्के रह जाते हैं। इससे बीस्ट को अपने प्रतिद्वंदियों पर दबदबा बनाने में भी आसानी होती है।

भले ही, रोमन रेंस अच्छे इन-रिंग परफॉर्मर हैं लेकिन वो रिंग में ब्रॉक लैसनर जितने फुर्तीले नहीं हैं। यह चीज़ दर्शाती है कि लैसनर कितने स्पेशल एथलीट हैं। मौजूदा समय में ब्रॉन ब्रेकर को अगला ब्रॉक बनाने की कोशिश की जा रही है और उन्हें फुर्तीले स्टार के रूप में पेश किया जा रहा है।

2- WWE में ब्रॉक लैसनर केवल अपनी अपीयरेंस से अधिकतर रेसलर्स को भयभीत कर देते हैं

Ad

ब्रॉक लैसनर को WWE इतिहास के सबसे खतरनाक सुपरस्टार्स में से एक माना जाता है। ब्रॉक केवल अपनी अपीयरेंस से ही अधिकतर रेसलर्स को भयभीत कर देते हैं और ऐसा टीवी पर कई बार देखने को मिल चुका है। कई रेसलर्स रिंग में लैसनर के साथ रिंग शेयर करने के अनुभव को डरावना बता चुके हैं।

बीस्ट इंकार्नेट की तरह रोमन रेंस भी काफी ताकतवर सुपरस्टार हैं। रोमन मैचों के दौरान जरूर अपने प्रतिद्वंदियों की हालत खराब कर देते हैं। हालांकि, रेंस अपनी अपीयरेंस से ब्रॉक लैसनर की तरह रेसलर्स को डरा नहीं पाते हैं।

1- WWE में ब्रॉक लैसनर ब्रॉल के दौरान कई सुपरस्टार्स को रोमन रेंस की तुलना में बेहतर तरीके से हैंडल कर पाते हैं

youtube-cover
Ad

रोमन रेंस WWE में वापसी के बाद कुछ मौकों पर ब्लडलाइन के साथ ब्रॉल कर चुके हैं। अधिकतर मौकों पर ब्लडलाइन का रोमन पर पलड़ा भारी रहा है। हील फैक्शन SmackDown के आखिरी दो एपिसोड से रेंस पर जबरदस्त हमला करके उनकी हालत खराब करती हुई आई है।

हालांकि, जब ब्रॉक लैसनर किसी ब्रॉल का हिस्सा होते हैं तो वो अकेले ही कई सुपरस्टार्स का बुरा हाल कर देते हैं। ब्रॉक अतीत में ब्रॉल के दौरान रोमन रेंस और द उसोज़ पर भी भारी पड़ते हुए दिखाई दिए थे। अगर लैसनर का सोलो सिकोआ के फैक्शन के साथ भी ब्रॉल होता है तो संभावना ज्यादा है कि दिग्गज ही लास्ट मैन स्टैंडिंग रहेंगे।

Quick Links

Edited by Subham Pal
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications