3 बड़ी चीज़ें जो रोमन रेंस को WWE में एक बार फिर हील बनने के लिए मजबूर कर सकती हैं

WWE, Roman Reigns, Jey Uso, Sami Zayn, Cody Rhodes,
क्या रोमन रेंस WWE में एक बार फिर हील टर्न ले लेंगे? (Photo: WWE.com)

Things Can Force Roman Reigns To Turn Heel: रोमन रेंस (Roman Reigns) WWE SummerSlam 2024 में वापसी के बाद से ही बेबीफेस के रूप में दिखाई दे रहे हैं। फैंस को भी अभी तक उनका बेबीफेस कैरेक्टर काफी पसंद आ रहा है। ऐसा लग रहा है कि रेंस के हील रन की तरह ही उनका बेबीफेस रन भी लैजेंडरी साबित हो सकता है।

Ad

संभव है कि भविष्य में कोई ऐसी परिस्थिति आ सकती है जिससे असली ट्राइबल चीफ को एक बार फिर विलन बनना पड़ सकता है। इस आर्टिकल में हम ऐसी 3 बड़ी चीज़ों का जिक्र करने वाले हैं जो कि रोमन रेंस को WWE में एक बार फिर हील बनने के लिए मजबूर कर सकती है।

3- रोमन रेंस WWE में कोडी रोड्स के खिलाफ टाइटल रीमैच पाने के लिए हील टर्न ले सकते हैं

Ad

रोमन रेंस ने SummerSlam 2024 में वापसी के बाद कोडी रोड्स को सोलो सिकोआ के खिलाफ अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप रिटेन करने में मदद की थी। देखा जाए कोडी ने यह टाइटल रोमन को WrestleMania XL में हराकर जीता था। रेंस को अभी रोड्स के खिलाफ चैंपियनशिप रीमैच मिलना बाकी है।

देखा जाए तो कंपनी अपने दो सबसे बड़े बेबीफेस स्टार्स के बीच मैच शायद ही कराएगी। इस स्थिति में रोमन रेंस भविष्य में कोडी रोड्स पर हमला करके हील टर्न लेते हुए उनके खिलाफ मैच सेटअप कर सकते हैं। अगर यह रीमैच बुक होता है तो कोडी के रोमन के हाथों अनडिस्प्यूटेड चैंपियनशिप हारने की संभावना काफी बढ़ जाएगी।

2- WWE फैंस का आगे चलकर रोमन रेंस के बेबीफेस कैरेक्टर के खिलाफ हो जाना

Ad

अधिकतर फैंस को रोमन रेंस के बेबीफेस बनने की वजह से काफी खुशी है। यही नहीं, रोमन को क्राउड से बेबीफेस के रूप में जबरदस्त रिएक्शन भी मिल रहा है। याद दिला दें, फैंस को रेंस का आखिरी बेबीफेस रन ज्यादा पसंद नहीं आया था।

संभव है कि WWE यूनिवर्स आने वाले समय में असली ट्राइबल चीफ के बेबीफेस कैरेक्टर से बोर होकर उनके खिलाफ होना शुरू कर सकते हैं। इस स्थिति में रोमन रेंस बड़ा कदम उठाते हुए अपने बेबीफेस किरदार को त्यागने का फैसला कर सकते हैं। इसके बाद रेंस पुराने रूप में आकर प्रोमो के जरिए फैंस की धज्जियां उड़ा सकते हैं।

1- जे उसो और सैमी ज़ेन का WWE में रोमन रेंस के साथ आने से इंकार कर देना

Ad

रोमन रेंस का मौजूदा समय में सोलो सिकोआ के ब्लडलाइन से फिउड देखने को मिल रहा है। अफवाहें हैं कि रेंस इस हील फैक्शन के खिलाफ लड़ाई में जे उसो और सैमी ज़ेन को अपने साथ ला सकते हैं। हालांकि, रेंस ने मेन इवेंट जे और सैमी के ब्लडलाइन छोड़ने से पहले उनके साथ काफी बुरा व्यवहार किया था।

संभव है कि इस वजह से ये दोनों सुपरस्टार्स असली ट्राइबल चीफ का फैक्शन जॉइन करने से इंकार कर सकते हैं। हालांकि, यह चीज़ रोमन रेंस को बिल्कुल भी पसंद नहीं आएगी। इसके बाद रोमन WWE में मेन इवेंट जे और ज़ेन को विलन रूप दिखाते हुए उन्हें अपना फैक्शन जॉइन करने के लिए मजबूर कर सकते हैं।

Quick Links

Edited by Subham Pal
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications