3 कारण क्यों WWE SummerSlam 2024 में रोमन रेंस ने धमाकेदार वापसी कर बवाल मचाया

WWE
जानिए WWE SummerSlam 2024 में रोमन रेंस ने क्यों वापसी की? (Photo: SK Wrestling)

Reasons Why Roman Reigns Return Summerslam: WWE SummerSlam 2024 में रोमन रेंस (Roman Reigns) ने वापसी कर बवाल मचाया। उन्होंने सोलो सिकोआ को धराशाई कर सभी को हैरान कर दिया। उनकी वजह से कोडी रोड्स ने सोलो के खिलाफ अपनी अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप रिटेन की।

रोमन की वापसी का इंतजार फैंस बेसब्री से कर रहे थे। आखिरकार समर की सबसे बड़ी पार्टी में उन्होंने सभी को खास तोहफा दिया। खैर इस आर्टिकल में हम उन तीन कारणों के बारे में बात करेंगे कि क्यों SummerSlam 2024 में रोमन रेंस ने वापसी की।

#3 WWE SummerSlam 2024 में सोलो सिकोआ को कड़ा जवाब देने के लिए

WrestleMania XL के बाद से ब्लडलाइन पर पूरी तरह से सोलो सिकोआ ने कब्जा कर लिया है। उनके इस नए फैक्शन में जेकब फाटू, टामा टोंगा और टांगा लोआ शामिल हो चुके हैं। सिकोआ ने अपने आपको नया ट्राइबल चीफ घोषित कर दिया। इसके बाद लगातार वो रोमन रेंस को भी ललकारते रहे।

रोमन को सिकोआ की सभी चीजों का जवाब देना था। इसके लिए SummerSlam 2024 से अच्छी जगह कोई दूसरी नहीं हो सकती थी। इस वजह से उन्होंने वापसी कर सोलो को निशाना बनाया। रेंस ऑरिजिनल ट्राइबल चीफ की टी-शर्ट पहनकर आए थे। इससे उन्होंने सिकोआ को बता दिया है कि अभी भी वो ही असली ट्राइबल चीफ हैं। अब दोनों की राइवलरी में फैंस को आगे बहुत मजा आएगा।

#2 WWE दिग्गज पॉल हेमन और जिमी उसो का बदला लेने के लिए

सोलो सिकोआ ने ऑरिजिनल ब्लडलाइन का पूरी तरह सफाया कर दिया है। WrestleMania XL के बाद ब्लू ब्रांड के पहले एपिसोड में उन्होंने टामा टोंगा के साथ मिलकर जिमी उसो के ऊपर अटैक किया था। जून में उन्होंने अपने सभी साथियों के साथ मिलकर पॉल हेमन को निशाना बनाया।

रोमन ने SummerSlam 2024 में जिमी उसो और पॉल हेमन के ऊपर हुए अटैक का बदला लेने के लिए वापसी की हो सकती है। हेमन तो अभी भी उन्हें अपना ट्राइबल चीफ मानते हैं। जिमी उसो भी उनके साथ ही खड़े थे। वैसे रेंस ने सिकोआ के ऊपर तगड़ा हमला कर इन दोनों का बदला जरूर ले लिया है।

#1 क्या फैंस को खुश करने के लिए WWE SummerSlam 2024 में रोमन रेंस ने की वापसी?

रोमन रेंस ने SummerSlam 2020 में वापसी कर हील टर्न लिया था। इसके बाद उन्होंने जबरदस्त काम किया और 1316 दिन तक चैंपियन रहे। पिछले चार सालों में उन्होंने जबरदस्त काम से फैंस को अपना दीवाना बना दिया है।

WrestleMania XL के बाद रोमन ब्रेक पर चले गए थे। फैंस उन्हें देखने के लिए इतना तरस गए थे कि ब्लू ब्रांड में उनकी वापसी के चैंट्स लगा रहे थे। SummerSlam में हमेशा कंपनी द्वारा बड़ा सरप्राइज देकर जनता को खुश किया जाता है। इस बार रोमन ने इसमें चार चांद लगा दिए। उन्होंने क्राउड को बड़ा तोहफा देने की सोचकर रिंग में धमाकेदार एंंट्री की।

Quick Links

Edited by PANKAJ
App download animated image Get the free App now