3 चीजें जो WWE दिग्गज Paul Heyman के Roman Reigns को धोखा देकर हील टर्न लेने के बाद हो सकती हैं

WWE
पॉल हेमन जल्द उठा सकते हैं बड़ा कदम (Photo: WWE.com)

Things Can Happen After Paul Heyman Betray: 2020 से WWE में पॉल हेमन और रोमन रेंस (Roman Reigns) साथ काम कर रहे हैं। इनकी जोड़ी को खूब सराहना मिली। हेमन की वजह से रोमन के हील कैरेक्टर में काफी निखार आया। आलम ये रहा कि रेंस कंपनी के टॉप स्टार बन गए। WWE में इस समय कई स्टोरीलाइन धीरे-धीरे आगे बढ़ रही हैं। आगे जाकर इनका पूरी तरह से सामने आना लगभग पक्का है। हेमन द्वारा रेंस को जल्द धोखा दिया जा सकता है। इस चीज के संकेत मिल चुके हैं। इस आर्टिकल में हम उन तीन चीजों पर नज़र डालेंगे जो हेमन के रेंस को धोखा देकर हील टर्न लेने के बाद हो सकती हैं।

Ad

#3 WWE से कुछ समय के लिए ब्रेक पर जा सकते हैं रोमन रेंस

Ad

पॉल हेमन का रोमन रेंस को धोखा देना बहुत बड़ी कहानी होगी। WWE द्वारा इस चीज को बढ़िया तरीके से प्लान किया जाएगा। रोमन को धोखा देने के बाद हील टर्न अगर हेमन लेते हैं तो चीजें बदल जाएंगी। हो सकता कि रोमन कुछ समय के लिए ब्रेक पर चले जाएं। इसका एक कारण है कि वो वापस आने के बाद फिर हेमन और उनके नए क्लाइंट के साथ राइवलरी शुरू कर सकते हैं।

हेमन के धोखे के बाद रोमन एक काम और भी कर सकते हैं। वो अपने ट्राइबल चीफ गिमिक को छोड़ सकते हैं। इस गिमिक की शुरुआत रेंस और हेमन के साथ आने के बाद ही हुई थी। हेमन अगर नहीं रहेंगे तो फिर रेंस को इसमें ज्यादा सफलता शायद नहीं मिल पाएगी।

#2 WWE में पॉल हेमन और सीएम पंक साथ आ सकते हैं

Ad

पॉल हेमन का जुड़ाव सीएम पंक के साथ बहुत है। पंक के लिए कई बार अपना प्रेम हेमन दिखा चुके हैं। हाल ही में हुए Raw के एपिसोड में जब सैथ रॉलिंस के ऊपर रोमन रेंस हमला कर रहे थे तो रिंग में पंक को हेमन संभाल रहे थे। पंक के ऊपर इसके बाद रोमन ने अटैक कर दिया था।

पंक भी लगातार अपनी बातों में हेमन का जिक्र करते रहते हैं। रोमन को धोखा देकर हील टर्न लेने के बाद पंक से हेमन हाथ मिला सकते हैं। वैसा ऐसा होने की बहुत जल्द संभावना जताई जा रही है। हो सकता है कि WrestleMania 41 में ही ये हो जाए।

#1 WWE में द रॉक और जॉन सीना के साथ जा सकते हैं पॉल हेमन

youtube-cover
Ad

Elimination Chamber 2025 में द रॉक के इशारे पर जॉन सीना ने कोडी रोड्स के ऊपर हील टर्न लिया। रॉक और सीना अब साथ काम करते हुए दिखेंगे। WrestleMania 41 में कोडी अपने टाइटल को सीना के खिलाफ डिफेंड करने वाले हैं।

रोमन रेंस को धोखा देकर सीना और रॉक के साथ हेमन जा सकते हैं। WrestleMania 41 के बाद खुद हेमन खुलासा कर सकते हैं कि वो अब रॉक और सीना के मैनेजर बन गए हैं। ये एंगल कहीं ना कहीं सीना के रिटायरमेंट टूर को और भी बेहतरीन बना देगा। हेमन से इस तरह की उम्मीद की भी जा सकती है।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications