3 धमाकेदार चीजें जो इस हफ्ते WWE Raw और SmackDown के एपिसोड में हो सकती हैं

WWE
पढ़िए WWE Raw और SmackDown के एपिसोड में क्या-क्या हो सकता है? (Photo: WWE.com)

Things Can Happen Raw And SmackDown: WWE का अगला प्रीमियम लाइव इवेंट Money in the Bank होगा। इससे पहले इस हफ्ते WWE Raw और स्मैकडाउन (SmackDown) के अंतिम एपिसोड बहुत ही शानदार होंगे। इन दोनों शोज पर सभी की नजरें रहेंगी।

Ad

Money in the Bank को देखते हुए ये हफ्ता सभी के लिए बहुत महत्वपूर्ण होगा। कंपनी द्वारा फैंस को कुछ बड़े सरप्राइज भी दिए जा सकते हैं। दोनों वीकली शोज के लिए WWE ने कुछ बड़े मैचों का ऐलान पहले ही कर दिया है। इस आर्टिकल में हम उन तीन चीजों के बारे में बात करेंगे जो Raw और SmackDown के आगामी एपिसोड में देखने को मिल सकती हैं।

#3 WWE Raw में डॉमिनिक मिस्टीरियो की मदद लिव मॉर्गन कर सकती हैं

Ad

WWE Raw में डॉमिनिक मिस्टीरियो का मुकाबला रे मिस्टीरियो के साथ होगा। इन दोनों के बीच होने वाले मैच में बहुत मजा आएगा। डॉमिनिक की स्टोरी इस समय लिव मॉर्गन के साथ भी चल रही है। इन दोनों का लव एंगल बहुत ही जबरदस्त लग रहा है।

डॉमिनिक और रे का मैच बहुत जल्द खराब भी हो सकता है क्योंकि इसमें लिव मॉर्गन दखलअंदाजी कर सकती हैं। रिया रिप्ली की गैरमौजूदगी में लिव अब डॉमिनिक को पूरी तरह अपने साथ करना चाहती हैं। वो इसके लिए कुछ हथकंडे भी अपना चुकी हैं। लिव ने अगर मुकाबले में दखल दिया तो फिर डॉमिनिक की जीत भी हो सकती है।

#2 WWE SmackDown में ऑस्टिन थ्योरी के ऊपर ग्रेसन वॉलर टर्न ले सकते हैं

Ad

SmackDown में ग्रेसन वॉलर और ऑस्टिन थ्योरी अपनी WWE टैग टीम चैंपियनशिप को DIY (जॉनी गार्गानो और टॉमैसो चैम्पा) के खिलाफ डिफेंड करेंगे। कंपनी को इस बार नए चैंपियन देखने को मिल सकते हैं। WWE Raw में पिछले हफ्ते फिन बैलर और जेडी मैकडॉना नए टैग टीम चैंपियन बन गए हैं। इस लिहाज से ब्लू ब्रांड में भी टाइटल चेंज देखने को मिल सकता है।

मुकाबले में ऑस्टिन थ्योरी के ऊपर ग्रेसन वॉलर टर्न ले सकते हैं। इस बात की पूरी संभावना लग रही है। कंपनी बहुत टाइम से दोनों को अलग करने के संकेत भी दे रही है। वॉलर और थ्योरी के बीच की केमिस्ट्री पिछले कुछ समय से खराब दिख रही है। इस हफ्ते ब्लू ब्रांड में बड़ा टर्न फैंस को देखने को मिल सकता है।

#1 WWE SmackDown में पॉल हेमन नए फैक्शन के साथ वापसी कर सकते हैं

Ad

SmackDown के पिछले हफ्ते के एपिसोड में क्या हुआ वो सभी ने देखा। सोलो सिकोआ ने अपने साथियों के साथ मिलकर पॉल हेमन के ऊपर खतरनाक हमला किया था। हेमन ने सिकोआ को ट्राइबल चीफ के तौर पर एक्नॉलेज करने से मना कर दिया था। हेमन जरूर अब इस बात का बदला लेने के मूड में होंगे।

SmackdDown में इस हफ्ते हेमन नए फैक्शन के साथ वापसी कर सकते हैं। जिमी उसो लंबे समय से WWE टीवी से बाहर चल रहे हैं। पॉल हेमन उनके साथ आ सकते हैं। साथ ही साथ ज़िला फाटू का भी डेब्यू देखने को मिल सकता है। वो भी हेमन का साथ दे सकते हैं। अगर ऐसा हुआ तो फिर बहुत मजा आएगा।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications